Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: राजनीतिक खबर

बांदा से बड़ी खबर, सपा-कांग्रेस के देर रात टिकट बदले, अब ये हुए प्रत्याशी..

बांदा से बड़ी खबर, सपा-कांग्रेस के देर रात टिकट बदले, अब ये हुए प्रत्याशी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सपा और कांग्रेस में ऐन वक्त पर बाजी पलट गई है। सपा में जहां दोबारा निवर्तमान अध्यक्ष मोहन साहू की पत्नी गीता साहू को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतार दिया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की पत्नी आदिशक्ति दीक्षित को टिकट देकर ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा दिया है। कांग्रेस और सपा ने देर रात बदले प्रत्याशी बताते चलें कि इससे पहले गीता साहू का टिकट काटते हुए सपा ने विदित त्रिपाठी की पत्नी रुचि को टिकट दे दिया था। रुचि भी नामांकन करा चुकी हैं। हालांकि, इससे पहले गीता साहू नामांकन करा चुकी थीं। उधर, कांग्रेस से संजय गुप्ता की पत्नी साधना गुप्ता को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। देर रात टिकट कट गया। अब आदिशक्ति कांग्रेस के टिकट पर बांदा नगर पालिका से चुनाव लड़ेंगी। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : BJP से 70 से ज्यादा दावेदार, सभी के अपने-...
यूपी निकाय चुनाव : भाजपा का मास्टर प्लान, टिकट में ठेकेदारों व खनन कारोबारियों से दूरी, इनको वरीयता..

यूपी निकाय चुनाव : भाजपा का मास्टर प्लान, टिकट में ठेकेदारों व खनन कारोबारियों से दूरी, इनको वरीयता..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक बड़े मास्टर प्लान के साथ मैदान में उतरने वाली है। लोकसभा 2024 से पहले होने वाले इन निकायों चुनावों को लेकर भाजपा बेहद गंभीर रणनीति के साथ काम कर रही है। पार्टी के विश्वस्त्र सूत्रों का कहना है कि इन चुनावों BJP में चेयरमैन, मेयर के टिकट लखनऊ मुख्यालय पर ही तय होंगे। जबकि नगर पंचायत अध्यक्षों का फैसला क्षेत्रीय स्तर पर ही होगा। हालांकि, टिकट काफी ठोक बजाकर दिए जाएंगे। पार्टी की रणनीति है कि बाहरियों से परहेज करेगी। महिलाओं और पिछड़ों को टिकट देने में वरीयता देगी पार्टी पार्टी खनन, भूमि कारोबारियों के साथ-साथ ठेकेदारों को टिकट देने से बचा जाएगा। पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। चुनाव संयोजक, जिला प्रभारी पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। दरअसल, पार्टी निकाय चुनाव को काफी गंभीर से लेकर...
सपा ने की 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा, लोकसभा के लिए चुनाव प्रभारी भी..

सपा ने की 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा, लोकसभा के लिए चुनाव प्रभारी भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : करीब 1 साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर, बांदा, बिजनौर, अमरोहा, नोएडा और गंगापार समेत 25 जिलों के लिए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। सपा मुखिया के इस कदम को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। इन लोकसभा क्षेत्रों के बने प्रभारी वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद को अयोध्या, रामअचल राजभर को अंबेडकरनगर, घोसी, गाजीपुर और बलिया का प्रभारी बनाया गया है। वहीं लालजी वर्मा को आजमगढ़, लालगंज सु., मछलीशहर सु. और जौनपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह राममूर्ति वर्मा को श्रावास्ती, गोंडा व राम प्रसाद चौधरी को बस्ती, राजा रामपाल को झांसी, जालौन, हमीरपुर, कानपुर, अकबर...
खास खबर : सपा में शिवपाल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी..

खास खबर : सपा में शिवपाल यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने शिवपाल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। रविवार को सपा ने अपने पदाधिकारियों की जो सूची जारी की है। नई कार्यकारिणी सूची में कई कद्दावरों को जगह दी गई है। किरणमय नंदा बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उसमें शिवपाल यादव का भी नाम शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। हालांकि, कन्नौज उप चुनाव के बाद से ही माना जा रहा था कि अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। इसे लेकर पहले से ही क्यास लगाए जा रहे थे। आज इसपर से पर्दा उठ गया है। सपा की जारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची में 14 लोगों को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त कि...