लखनऊ में मां-बेटे पर एसिड अटैक, घर में घुसकर दबंगों ने की वारदात- CCTV फुटैज खंगाल रही पुलिस
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार रात एक सनसनीखजे घटना हुई। दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर तेजाब डाल दिया। एसिड अटैक की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों मां-बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को ढूंढ रही है।
दरवाजा खटखटाकर की वारदात
जानकारी के अनुसार लखनऊ के गोमतीनगर के विराम खंड-3 में विकास वर्मा, विक्की और उनकी मां अनीता परिवार संग रहते हैं। शनिवार रात साढ़े 9 बजे दो अज्ञात युवकों ने घर का दरवाजा खटखटाया।
मां ने दरवाजा खोला, तबतक विकास भी पीछे से आ गए। अचानक दोनों लड़कों ने उनपर एसिड फेंका और भाग गए। आकाश उर्फ विक्की वर्मा का कहना है कि यह घटना रात करीब 9 बजे की है। उस समय उनकी मां और छोटा भाई विकास घर में मौजूद थे।...