Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर में विवाहित युवती पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

statement of the girl student molested in Banda was recorded
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः आज बुधवार दोपहर को बांदा शहर में एसिड अटैक ने सनसनी फैला दी। अपने घर जा रही युवती पर अज्ञात लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ (एसिड) फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खबर पाकर परिजन भी पहुंच गए। पिता ने युवती के पति और उसके साथियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शहर के सर्वोदय नगर मुहल्ला निवासी तृप्ति (24) पुत्री तेजनारायण की शादी को चार वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन दोनों में किसी बात को लेकर बनी नहीं।

पिता ने पति पर लगाया आरोप, पारिवारिक विवाद का मामला

ऐसे में दोनों कुछ समय बाद अलग हो गए। तृप्ति अपने पिता के घर रहने लगी। इसके बाद उनमें मुकदमा शुरू हो गया। आज दोपहर तृप्ति पति से चल रहे मुकदमे की तारीख पर हाजिर होने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो लोगों ने तृप्ति पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। इसके बाद बाइक सवार वहां से भाग निकले। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनको जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां युवती के पिता तेजनारायण भी पहुंच गए। उन्होंने पति और उसके साथियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। नगर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः बांदा में पिता और गोआ में बेटा, फोन पर बात फिर एक ने दी जान, पुलिस हैरान..

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा में मां ने बेटी का कत्ल कर घर के पास गाढ़ दी लाश, सनसनी फैली