अमरोहा : उत्कृष्ट प्रदर्शन में नोरेक्स प्रथम, धनौरा के वैभव मुंबई में सम्मानित
समरनीति न्यूज, डेस्क: यूपी के अमरोहा जिले के मंडी धनौरा में स्थित मैंथा निर्यातक कंपनी नोरेक्स फ्लेवर्स को जर्मन संस्था इंडो जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार दिया है। दरअसल, जर्मनी के साथ द्विपक्षीय व्यापार में नोरेक्स कंपनी ने 2021-22 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
मुंबई के ताज होटल में मिला अवार्ड
फर्म के प्रबंध निदेशक वैभव कुमार अग्रवाल को यह पुरस्कार जर्मनी के वाणिज्यिक मामलों के राज्य मंत्री वोल्फगैंग टाईफेंसी और जर्मन हाई कमिश्नर अचिम फैगिग द्वारा मुंबई के ताज प्रसिडेंट होटल में दिया गया।
ये भी पढ़ें : UP : बदायूं में महिला सिपाही ने आत्मदाह का किया प्रयास, मुंशी पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट
बताते हैं कि कंपनी ने पिछले 28 साल के सफर में जर्मनी के साथ काफी अच्छा व्यापार किया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक वैभव अग्रवाल ने बताया कि धनौरा जैसे ...







