समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर से बुलाकर ले जाए गए व्यक्ति की शव पड़ा मिला है। मामला पैलानी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के मरझा गांव के रहने वाले कल्लू सिंह गौर (55) का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों के लोगों का आरोप है कि दो लोग उनको घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद उनकी हत्या कर दी है।
गांव के दो लोग ले गए थे बुलाकर
उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों को पूछताछ के लिए तलाशा जा रहा है। मृतक के भाई नरेंद्र ने बताया कि बीती शाम गांव के लोग उनके भाई कल्लू सिंह गौर को घर से बुलाकर ले गए थे।
कुछ देर बाद उनका शव पड़ा मिला। गले में रस्सी बंधी थी। उन्होंने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे पैलानी कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने फोर्स के साथ छानबीन की। मृतक के परिवार में 3 लड़के व 4 लड़कियां हैं।
ये भी पढ़ें : बांदा में गुड बाॅय का Status लगाकर फांसी पर झूला छात्र, महिला ने भी कर ली सुसाइड..