Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Banda : अध्यक्ष बने होरीलाल और बालकृष्ण मंत्री..

Banda : अध्यक्ष बने होरीलाल और बालकृष्ण मंत्री..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ जनपद (बांदा) का चुनाव रविवार को सदर तहसील सभागार में संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक पूर्व प्रांतीय महामंत्री कुंवर बिहारी निगम और चुनाव अधिकारी पूर्व जिलाध्यक्ष मधुराज प्रजापति रहे। दोनों की देखरेख में चुनाव हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से होरीलाल को जिलाध्यक्ष, बालकृष्ण शिवहरे को जिला मंत्री, कमलेश श्रीवास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इशहाक अहमद को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहन साहू को उपमंत्री, छंगूराम वर्मा को कोषाध्यक्ष और गुलाब सिंह ऑडीटर चुने गए। इसके बाद पर्यवेक्षक कुंवर बिहारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। ये भी पढ़ें : समरनीति न्यूज आफिस में ARTO से ओवरलोडिंग-ट्रैफिक रूल्स और एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खास खबर..   ...
बांदा की बेटी नेहा का धमाल, Actress भाग्यश्री ने दिया अवार्ड

बांदा की बेटी नेहा का धमाल, Actress भाग्यश्री ने दिया अवार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : फिल्मी जगत में बांदा की बेटी नेहा कश्यप ने एक बार फिर अपनों का नाम रोशन किया है। कानपुर के पनकी में स्थित एक होटल में स्काई हिल फैशन वीक-2023 का आयोजन हुआ। मॉडल नेहा कश्यप ने स्पेशल वॉक कर अपना जलवा बिखेरा। उन्हें बालीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री व आयोजक दीपक परवानी ने अवार्ड देते हुए सम्मानित किया। कई वेबसीरीज में काम कर रही हैं नेहा बताते हैं कि मैने प्यार किया फिल्म से अभिनय की दुनिया में नया रिकार्ड बनाने वालीं अभिनेत्री भाग्यश्री ने माडल नेहा कश्यप की सराहना की। नेहा का कहना है कि वह मॉडलिंग में कैरियर बना रही हैं। कुछ ही दिन में उनकी एक गानों की अल्बम भी आ रही है। इसमें उन्होंने अभिनय भी किया है। नेहा ने यह भी कहा कि वह कई वेबसीरीज मूवी में काम कर रही हैं। लगातार अभिनय के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। नेहा की इस सफलता से उनके परिवार और परिचित लोग काफी...
समरनीति न्यूज आफिस में ARTO : ओवरलोडिंग-ट्रैफिक-एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खबर..

समरनीति न्यूज आफिस में ARTO : ओवरलोडिंग-ट्रैफिक-एक्सीडेंट पर दो टूक सवाल, पढ़िए खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा :  'समरनीति न्यूज आफिस' बांदा में आज चित्रकूटधाम मंडल के बांदा मुख्यालय के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) शंकरजी सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हमने एआरटीओ शंकरजी सिंह से ओवरलोडिंग, एक्सीडेंट और यातायात नियमों के टूटने जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। लगातार बढ़ते हादसों की चुनौतियों से निपटने और यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ एक्शन को लेकर भी सवाल पूछे। साहित्य के क्षेत्र में गहरी पकड़ रखने वाले एआरटीओ शंकरजी हाल में ही लखनऊ में वर्ष 2021 के श्रीधर पाठक पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं। वह काफी सुलझे व्यक्तित्व और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। ऐसे में उन्होंने सभी सवालों का बड़ी बेबाकी और शानदार ढंग से जवाब दिया। उनसे बातचीत के ये हैं प्रमुख अशं.. बांदा के आरटीओ दफ्तर में स्टाप की काफी किल्लत है, जबकि यह मंडल मुख्यालय का आरटीओ कार्यालय है। इतने कम स...
Banda : पुष्पा की लाश के टुकड़े पाॅलिथीन में भरकर ले जाने पड़े, डंपर ने घसीटा था साढ़े 3 किमी तक..

Banda : पुष्पा की लाश के टुकड़े पाॅलिथीन में भरकर ले जाने पड़े, डंपर ने घसीटा था साढ़े 3 किमी तक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बुधवार को स्कूटी सवार महिला को एक डंपर ने कई किलोमीटर तक घसीटा था। बांदा कृषि विश्वविद्यालय में नौकरी करने वाली इस महिला की बेहद दर्दनाक मौत हुई। बाद में ट्रक में आग लगी और उसमें स्कूटी और महिला का शव भी बुरी तरह से जल गया था। शरीर से धड़ के कई हिस्से गायब हो चुके थे। घटना को भले ही 24 घंटे बीत चुके हों, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी आज भी इस वाक्या को भूला नहीं पा रहे हैं। कृषि विश्वविद्यालय में थीं कार्यरत, खौफनाक था हादसा हादसे में जिंदा जलीं पुष्पा सिंह का शव आज पाॅलिथीन में मांस के लोथड़े के रूप में भरकर ले जाया गया। हादसा बेहद खौफनाक है तो पुष्पा की मौत परिवार के लिए बड़ा सदमा हैं। पति की कैंसर से हो चुकी है मौत दरअसल, पुष्पा सिंह (32) के दो छोटे बच्चे हैं। उनके पति का रंजीत सिंह का कुछ साल पहले निधन हो गया था। उन्हीं की जगह पर...
उर्फी जावेद फैला रहीं सड़कों पर अश्लीलता, बीजेपी नेता ने की कार्रवाई की मांग

उर्फी जावेद फैला रहीं सड़कों पर अश्लीलता, बीजेपी नेता ने की कार्रवाई की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने बड़ा बयान दिया है। चित्रा ने उर्फी जावेद को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उर्फी मुंबई की सड़कों पर अश्लीलता फैला रही हैं। सभी देख रहे हैं कि उर्फी क्या कर रही हैं। चित्रा वाघ ने कहा कि उन्होंने मुंबई के पुलिस आयुक्त से मुलाकात करते हुए उर्फी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। चित्रा ने कहा है कि एक महिला ने उन्हें वीडियो लिंक भेजे थे। लिंक खोला तो पता चला कि ये महिला उर्फी जावेद मुंबई की सड़कों पर अश्लीलता फैला रही हौ। चित्रा ने कहा कि उर्फी के ऐसे बहुत से वीडियो हैं जो अश्लीलता फैलाने का काम करते हैं। कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी की आड़ में जो लोग इसे सपोर्ट कर रहे हैं, वे लोग भी गलत हैं। बताते चलें कि उर्फी जावेद की काफी बोल्ड और अजीब ड्रेस वाली फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहे हैं। ये भी पढ़ें : Urfi Javed : बोल्ड फोटो...
Banda : अस्पताल में मरीज के बेड पर कुत्ता चढ़ा, जांच को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, डीएम को रिपोर्ट

Banda : अस्पताल में मरीज के बेड पर कुत्ता चढ़ा, जांच को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, डीएम को रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला अस्पताल में फैली गंदगी और अव्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। मरीजों की दुर्गती की अलग ही कहानी है। इसी बीच बांदा जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में 31 दिसंबर की शाम एक मरीज के बेड पर कुत्ता चढ़कर बिस्कुट खा गया था। इसके अलावा आवारा मवेशी में वार्ड परिसर घूमता दिखाई दिया। दोनों का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की। जिलाधिकारी को भेजी गई मामले की रिपोर्ट ड्यूटी पर तैनात डाक्टर समेत फार्मासिस्ट और वार्ड ब्याय से सवाल-जबाव किए। फिर जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी है, जिस मरीज के बेड पर कुत्ता चढ़ा था, उसका नाम बुजुर्ग भैरमदीन (90) है। वह अतर्रा के रहने वाले हैं। संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद डीएम दीपा रंजन ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा को जांच के लिए भेजा था। बताते हैं कि सिटी मजिस्ट्रेट ने डॉ. शिवचं...
समरनीतिन्यूज Dear Doctor : क्या चेचक में है निमोनिया का भी है खतरा, कौन सा लें कफ सिरप ? पढ़िए डाक्टर की बात

समरनीतिन्यूज Dear Doctor : क्या चेचक में है निमोनिया का भी है खतरा, कौन सा लें कफ सिरप ? पढ़िए डाक्टर की बात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज़ बांदा : Dear Doctor in SamarneetiNews Banda Office उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट घोषित हो चुका है। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में शीतलहर कहर ढा रही हैं। ऐसे में अपने साथ-साथ अपनों को स्वस्थ रखने के लिए हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। इस रिकार्ड सर्दी में नमोनिया, कोल्ड डायरिया, डिपथेरिया, मिसेल यानी छोटी माता औऱ टाइफाइड/हिप्पेटाइटिस जैसी बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। खांसी-जुकाम और बुखार तो शायद ही कोई हो, जो इससे बच रहा हो। खासकर बच्चों को इस मौसम में स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। 'समरनीति न्यूज' आफिस में डाॅ. गुप्ता से सवाल-जवाब इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए 'समरनीति न्यूज' ने चित्रकूट के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं बांदा जिला अस्पताल के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डा. आरके गुप्ता को आमंत्रित किया। बीमारियों को लेकर तमाम भ्रांतियों, उनके इल...
बांदा : स्कूली ड्रेस में छात्रा स्टेशन पर घूमती पकड़ी गई, चौंकाने वाली बात आई सामने..

बांदा : स्कूली ड्रेस में छात्रा स्टेशन पर घूमती पकड़ी गई, चौंकाने वाली बात आई सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्कूली ड्रेस में रेलवे स्टेशन पर घूम रही एक छात्रा को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने शक होने पर पकड़ा। 14 साल की इस छात्रा से पूछताछ की। पता चला कि वह घर से बिना बताए आई है। इंदिरानगर स्थित एक स्कूल में कक्षा-9 में पढ़ती है। छात्रा से मां-पिता का नाम पता चलने पर आरपीएफ ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग सूचना पर स्टेशन पहुंचे। तब छात्रा को पिता के हवाले कर दिया गया। छात्रा शहर के कालूकुआं की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार कालूकुआं मोहल्ले की रहने वाली छात्रा रोशनी (14) (काल्पनिक नाम) (14) मंगलवार सुबह स्कूली ड्रेस में रेलवे स्टेशन पर घूम रही थी। तभी अकेली छात्रा को शक के आधार पर आरपीएफ जवानों ने रोककर पूछताछ की। पूछतांछ में छात्रा ने बताया कि वह घर से स्कूल न जाकर स्टेशन आ गई है। कहीं और जाना चाहती है। परिवार के लोगों ने पहुंचकर जानकारी दी कि छात...
समरनीतिन्यूज आफिस में आज Dear Doctor, आप पूछिए सेहत के सवाल-बीमारी हो कोई भी

समरनीतिन्यूज आफिस में आज Dear Doctor, आप पूछिए सेहत के सवाल-बीमारी हो कोई भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्क : न लंबी लाइन, न भीड़भाड़ का झंझट। न फीस का बोझ और न कहीं आना-जाना। घर बैठे बस एक व्हाट्सअप मैसेज या काल करके पूछिए सेहत के सवाल। जी हां, आज मंगलवार 3 जनवरी को को बांदा के 'समरनीति न्यूज आफिस' में जिला अस्पताल के जाने-माने विशेषज्ञ डाक्टर आरके गुप्ता मौजूद रहेंगे। दोपहर 1 से 2 बजे तक हमारे साथ आप भी डाक्टर गुप्ता से अपने बच्चों की सेहत से जुड़े कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। इन नंबरों पर करें काॅल या व्हाट्सअप मैसेज अपनी सेहत को लेकर भी सलाह ले सकते हैं। इसके लिए आपको इस नंबर- 6387173449 पर 1 बजे से 2 बजे के बीच काॅल करनी होगी। या फिर आप अपने सवाल इस मोबाइल नंबर - 9369428644 पर अभी से लेकर मंगलवार दोपहर 1 बजे तक व्हाट्सअप मैसेज के जरिए हमें भेज सकते हैं। डाक्टर का जबाव हम आपको खबर के जरिए बताएंगे। अपने मैसेज के साथ आपको अपना नाम, बच्चे का नाम-उम्र, पता और बीमारी का...
हाईकोर्ट के फैसले पर CM Yogi बोले- आरक्षण देने के बाद ही कराएंगे निकाय चुनाव, जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट..

हाईकोर्ट के फैसले पर CM Yogi बोले- आरक्षण देने के बाद ही कराएंगे निकाय चुनाव, जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी खबर आज निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर रही। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि ओबीसी आरक्षण रद्द करते हुए सरकार तुरंत निकाय चुनाव कराए। वहीं हाईकोर्ट के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ओबीसी आरक्षण को लागू करने के बाद ही निकाय चुनाव कराएगी। मुख्यमंत्री योगी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि सरकार पिछड़ों को हक दिलाने के लिए सुप्रीमकोर्ट भी जाएगी। मुख्यमंत्री के इस बयान से राजनीतिक गलियारे में चुनावों के टलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सीएम ने कहा, ट्रिपल टेस्ट के आधार पर देंगे आरक्षण मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि सरकार पिछले वर्ग के नागरिकों को आरक्षण की सुविधा दिलाने के लिए निकाय चुनाव के लिए ट्रिपल टेस्ट के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों को आरक्षण की सुविधा देगी। मुख्यमंत्री ने कहा है...