Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

प्यार में खूनी खेल, शादीशुदा महिला ने 2 से लड़ाया इश्क, फिर एक के साथ किया दूसरे का कत्ल

Bloody game in love in Banda, married woman fought with two, killed one with other

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक शातिर दिमाग शादीशुदा महिला ने दो-दो लोगों से इश्क लड़ाया। चार बच्चों की मां इस महिला का पति दिल्ली में रहकर काम करता है। बांदा के गांव में वह चार बच्चों के साथ रहती थी। महिला ने एक प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की हत्या करा दी। मामला काफी चौंकाने वाला है।

चार बच्चों की मां है आरोपी महिला, 20 साल का था प्रेमी

हालांकि, पुलिस ने महिला और उसके हत्यारोपी प्रेमी दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, लेकिन हत्याकांड में शातिर महिला की भूमिका और उसके प्रेमी के किस्से चर्चा में हैं। दरअसल, बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के रहने वाले अर्जुन उर्फ छोटे (20) का शव घर के पास पशुबाड़े में पड़ा मिला था।

पति दिल्ली में करता है काम, दूसरे व्यक्ति से भी संबंध

उसकी कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या की गई थी। हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। जांच के बाद पुलिस ने गांव की महिला बिटोला यादव और उसके प्रेमी मुन्ना पांडे को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : सीतापुर : पहले अवैध संबंधों में मजे लूटे, फिर पति संग मिलकर कत्ल 

दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त कुल्हा़ड़ी भी बरामद कर ली। खास बात यह है कि जिस 20 साल के लड़के का कत्ल किया गया, उसकी 20 फरवरी को शादी तय हो चुकी थी।

ऐसे शुरू हुई महिला व युवक के बीच अवैध संबंध की कहानी

गांव के लोगों का कहना है कि महिला का पति लाला यादव दिल्ली में काम करता है। मरने वाला अर्जुन भी उसके साथ ही काम करता था। इधर, बांदा के दुर्गापुर गांव में लाला यादव की पत्नी बिटोला अपने चार बच्चों के साथ रहती थी। इसी बीच गांव के मुन्ना पांडे से उसके प्रेम संबंध हो गए। पति का संदेशा लेकर आने वाले अर्जुन से भी बिटोला की नजदीकी बढ़ती गई।

20 फरवरी को आनी थी मृतक युवक की बारात, तय थी शादी

दोनों से महिला प्रेम संबंध निभाती रही। इसी बीच मुन्ना को खटका तो उसने ऐतराज किया। अर्जुन 15 दिन पहले दिल्ली से गांव पहुंचा था। 20 फरवरी को मटौंध थाना क्षेत्र के ग्योरा मुगली गांव में उसकी शादी तय थी। इसी बीच कुछ बात बिगड़ी तो महिला बिटोला ने साजिश रचते हुए दूसरे प्रेमी मुन्ना पांडे के साथ मिलकर अर्जुन की हत्या कर डाली। हत्या की इस वारदात ने सभी को हैरानी में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें : नाबालिग हिंदू लड़की के अपहरण, धर्म परिवर्तन-निकाह मामले में चला बुल्डोजर