Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर : पहले अवैध संबंधों में मजे लूटे, फिर पति संग मिलकर कत्ल

Sitapur: first enjoyed illicit relationship, then parted with husband in murder

समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में लापता चल रहे एक युवक का शव बरामद होने के साथ उसकी हत्या का भी खुलासा हो गया है। उसकी हत्या अवैध संबंधों से मजे लूटने वाली महिला ने ही पति के साथ मिलकर कर डाली। अब फोन काॅल रिकार्ड के जरिए पुलिस ने हत्याकांड में शामिल महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एएसपी राजीव दीक्षित ने बताया है कि हत्याकांड का कारण अवैध संबंध बने हैं।

रेउसा थाना क्षेत्र की वारदात

बताया जाता है कि रेउसा के बजारपुरवा के रहने वाले रामू (32) बीती 12 सितंबर को घर से बाइक से कहीं गए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिवार के लोग समझ नहीं पाए कि कहां गए हैं। वापस न आने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद रामू की पत्नी आरती ने पति गायब होने पर उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने पर दर्ज करा दी।

फोन काॅल से हुआ पूरा खुलासा

जिले के एएसपी (उत्तरी) ने बताया कि मोबाइल फोन की काॅल रिकार्ड से पता चला कि लापता हुए रामू की एक महिला से लगातार बात हो रही थी। इतना ही नहीं जिस दिन वह लापता हुआ, उस दिन भी उसी महिला से आखिरी बार बात हुई। उस महिला से पूछताछ की गई तो ज्यादा देर झूठ नहीं बोल पाई। उसने स्वीकार कर लिया कि पति के कहने पर रामू को अपने मायके में बुलाया था।

पति को पता चले थे अवैध संबंध

इसके बाद पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया है कि उसने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी रामू की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हालांकि, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शव पर चाकू या दूसरी नुकुली चीजों से हमले के भी निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह महिला से उसके अवैध संबंध और इसकी जानकारी पति को हो जाना बना है।

हत्या ही नहीं, दफनाने में भी क्रूरता

महिला और उसके पति ने बताया कि हत्या के बाद प्रेमी रामू के शव को गांव के बाहर रामधार नाम के व्यक्ति के गन्ने के खेत में शव को दबा दिया था।

ये भी पढ़ें : सुहागरात से पहले प्रेमिका को आफर, फिर दोस्त से सेक्स से इंकार पर गला रेतकर फेंका, 3 दिन बाद कुएं से जिंदा निकली युवती और..

चौंकाने वाली बात यह है कि जो महिला पहले अवैध संबंधों में प्रेमी के साथ मजे कर रही थी, उसने शव को दफनाने में इतनी क्रूरता दिखाई कि प्रेमी के शव को सिर के बल जमीन में गाढ़ दिया।  मतलब सिर नीचे और पैर उपर करके शव को दबाया गया। पुलिस ने दंपति की निशानदेही पर शव को बाहर निकलवाया। मृतक के भाई ने शव की पहचान भी कर ली। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं दंपति को जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

ये भी पढ़ें : सीतापुर : शातिर महिला ने 61 पुरोहितों से धन प्राप्ति के लिए कराया हवन, फिर दक्षिणा में नकली नोट देकर फरार