Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Banda : मुझसे शादी करो या मार डालो, प्रेमी ने काट डाला गला, 20 साल की लड़की की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा

Banda : मुझसे शादी करो या मार डालो, प्रेमी ने काट डाला गला, 20 साल की लड़की की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में बबेरू पुलिस ने भोला देवी नाम की लड़की की हत्या का बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह प्रेमप्रसंग में शादी के दवाब के रूप में सामने आई है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर खून से सनी हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर ली है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेमप्रसंग चल रहा था। 14 दिसंबर को घर में हुई थी लड़की की हत्या जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में 14 दिसंबर की रात 20 साल की भोला देवी नाम की लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता मुन्ना ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया था। पुलिस ने पकड़ा हत्याभियुक्त, हंसिया बरामद तभी से पुलिस खुलासे में जुटी थी। पुलिस ने गुरुवार को हरदौली गांव के रहने वाले शिवम कुशवाहा उर्फ बउव...
Actress राखी सावंत गिरफ्तार, यह है पूरा मामला..

Actress राखी सावंत गिरफ्तार, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
मनोरंजन डेस्क : चर्चित अभिनेत्री राखी सावंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 19 जनवरी को अंबोली पुलिस ने राखी सावंत गिरफ्तार किया है। दरअसल, राखी को अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। कुछ समय बाद पुलिस राखी सावंत को अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह है पूरा मामला दरअसल, राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा के आपत्तिजनक वीडियो और फोटोज वायरल कर दिए हैं। शर्लिन ने बीते दिनों राखी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसी मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने राखी को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि इन दिनों राखी सावंत अपनी शादी और मां की बीमारी को लेकर चर्चा में हैं। राखी सावंत काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ऐसे में गिरफ्तारी ने उनकी मुसीबत को और बढ़ा दिया है। वहीं इसकी जानकारी अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर की हैं। ht...
UP : 3 IAS अफसरों के तबादले, इस जिले के डीएम बदले..

UP : 3 IAS अफसरों के तबादले, इस जिले के डीएम बदले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 3 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें मुजफ्फरनगर में डीएम को हटा दिया गया है। अब नए डीएम के रूप में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ के प्रबंध निदेशक अरविंद मलप्पा बंगारी को मुजफ्फरनगर को भेजा गया है। अपर आयुक्त मेरठ मंडल व अपर आयुक्त उद्योग मेरठ मंडल चैत्रा वी. को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक बना दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और आईएएस अधिकारियों के भी दबादले होंगे। मुजफ्फरनगर को नए डीएम इसके साथ मुजफ्फरनगर के डीएम रहे चंद्रभूषण सिंह को हटाकर अपर आयुक्त परिवहन के पद पर नियुक्त किया गया है। चर्चा है कि उप चुनाव में खतौली सीट हारने के कारण डीएम का तबादला हुआ है। हालांकि, देखना यह भी है कि चंद्रभूषण सिंह को डीएम पद से हटाकर अपर आयुक्त परिवहन के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है...
‘गंदी बात’ फेम Abha Paul ने शेयर की सबसे बोल्ड Photos, मचा हड़कंप

‘गंदी बात’ फेम Abha Paul ने शेयर की सबसे बोल्ड Photos, मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
मनोरंजन डेस्क : गंदी बात फेम एक्ट्रेस आभा पाल (Abha Paul) हमेशा ही अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। अबकी बार आभा ने अपनी सबसे बोल्ड फोटोज शेयर करके तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। अपने काम से ज्यादा बोल्ड इमेज के लिए पहचानी जाने वाली आभा की बोल्डनेस के चर्चे खूब हो रहे हैं। आभा ने अबकी बार ब्लैक रिवीलिंग आउटफिट और बिकिनी पहनकर इंटरनेट का तापमान बढ़ाती हुई नजर आई हैं। आभा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपना नया बोल्ड फोटो शूट शेयर किया है। उनके ये बोल्ड लेटेस्ट फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में वह ब्लैक कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहने हुए हैं। ड्रेस के वन साइड कट को प्लांट करती हुईं आभा इसमें काफी आकर्षक और बोल्ड दिख रही हैं। उनके इस बोल्ड अंदाज से फैंस भ...
बांदा में फिर एक छात्रा ने मौत चुनी, दो और दे बैठे जान, पढ़िए पूरी खबर

बांदा में फिर एक छात्रा ने मौत चुनी, दो और दे बैठे जान, पढ़िए पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे के भीतर बांदा जिले में एक छात्रा समेत 3 लोगों ने मौत को गले लगा लिया है। तीनों ही असमय मौतों से परिवार सदम में हैं। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बांदा के बिसंडा क्षेत्र के शिवगांव के रहने वाले अशोक की बेटी मालती (18) ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। मालती को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। जौरही में शव लटका मिला मृतका के मामा रोहित ने बताया कि मालती बीए फाइनल की छात्रा थीं। उन्होंने जहर ख्यों खाया। इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। उधर, जौरही गांव के रहने वाले ब्रजकिशोर (40) पुत्र बद्री प्रसाद का शव गुरुवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक के चाचा राममिलन का कहना है कि ब्रजकिशोर दिल्ली में रहते थे। 6 माह पहले वह तीन मंजिला इमारत से गिर गए थे। आर्थिक तंगी से जूझने ...
Breaking : बांदा में सभासद का हार्टअटैक से निधन

Breaking : बांदा में सभासद का हार्टअटैक से निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सर्दी के बीच दिल की बीमारियां बढ़ती जा रही है। कानपुर में ठंड में बड़ी संख्या में लोगों को हार्टअटैक हुए। अब बांदा में भी एक सभासद का दिल का दौर पड़ने से निधन हो गया। बबेरू के प्रभाकरनगर के रहने वाले सभासद नारायण गुप्ता (42) नगर पंचायत सभासद थे। गुरुवार दोपहर अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ। हालत में सुधार न होने पर स्वास्थ केंद्र से डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनका निधन हो गया। उनके परिवार में चार बेटे और एक बेटी हैं। उनके निधन से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : UP : घर लौटी पत्नी तो कंकाल बन चुका था पति, आपसी झगड़े में दिल दहला देने वाला खुलासा  https://samarneetinews.com/romance-on-scooty-video-was-made-for-instagram-reel-girl-said-had-seen-such-scene-in-film/  ...
UP : घर लौटी पत्नी तो कंकाल बन चुका था पति, आपसी झगड़े में दिल दहला देने वाला खुलासा

UP : घर लौटी पत्नी तो कंकाल बन चुका था पति, आपसी झगड़े में दिल दहला देने वाला खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बिल्हौर में पति से विवाद के बाद एक विवाहित अपनी ननद के घर चली गईं। गुरुवारको जब वापस लौटीं तो पति कंकाल बन चुका था। पति का शव घर के कमरे में फांसी पर कंकाल के रूप में लटक रहा था। माना जा रहा है कि पत्नी के जाने के बाद लगभग 29 दिन पहले ही पति ने फांसी लगा ली थी। बाहर के घर में ताला डाल लिया। इस वजह से किसी को पता नहीं चला और शव वहीं सड़कर कंकाल बन गया। घर में बाहर से लगा था ताला, कंकाल बन चुका था पति दरअसल, पूरा मामला अरौल थाना क्षेत्र के गिलवट अमीनाबाद गांव से जुड़ा है। वहां रहने वाले सुदामा शर्मा (30) अपनी पत्नी कीर्ति शर्मा और दो बच्चों के साथ रहते थे। पत्नी कीर्ति का कहना है कि 18 दिसंबर को पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह बच्चों को लेकर ननद के घर उत्तरीपुरा चली गई थीं। ये भी पढ़ें : अंधी मोहब्बत- BJP नेता को सपा नेता की बेटी से प्यार, दोनों...
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी : छात्रा ने हॉस्टल में की सुसाइड, वजह तलाश रही पुलिस..

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी : छात्रा ने हॉस्टल में की सुसाइड, वजह तलाश रही पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : विश्वविद्यालय हाॅस्टल में एक छात्रा ने सुसाइड कर ली। छात्रा ने रात में अपने परिवार से बात भी की थी। इसके बाद उसका शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पूरा मामला बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के समता हास्टल से जुड़ा है। समता गर्ल्स हास्टल का है पूरा मामला जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समता गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की छात्रा सृष्टि (24) ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। आज पड़ोसी छात्राओं को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। गोरखपुर की रहने वाली छात्रा की बुधवार रात 11:30 बजे अपने परिवार के लोगों से बात हुई थी। उन्होंने आज फिर छात्रा को फोन किया। मगर कोई जवाब नहीं आया। फिर हास्टल वार्डन को काल की। तब सभी...
स्कूटी पर रोमांस : लड़की बोली- इंस्टाग्राम रील के लिए बनाया था वीडियो

स्कूटी पर रोमांस : लड़की बोली- इंस्टाग्राम रील के लिए बनाया था वीडियो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ के हजरतगंज में स्कूटी पर लड़के की गोद में बैठकर लड़की के चलती स्कूटी पर उसे किस करने का मामला फिर चर्चा में है। पुलिस जांच में पता चला है कि किस करने वाली लड़की ने यह काम इंस्टाग्राम के लिए रील बनाकर सस्ती लोकप्रियता के लिए किया था। हालांकि, यह कोई नई बात नहीं है। इंस्टाग्राम पर जरा से लाइक और कमेंट्स की चाह में युवा ऐसे वीडियो और फोटोज डालते रहते हैं। हालांकि, लखनऊ के इस कपल को स्कूटी पर रोमांस का शौक भारी पड़ गया। स्कूटी चलाने वाला पहुंच चुका है जेल स्कूटी चलाने वाला लड़का विक्की शर्मा हवालात पहुंच चुका है। लड़की से पुलिस ने पूछताछ की। वह नाबालिग है। उसने पुलिस को बताया कि उसने एक फिल्म में ऐसा सीन देखा था। इससे प्रेरित होकर इंस्टाग्राम के लिए रील बनाने के लिए ऐसा किया था। कहा कि इस पूरे मामले में उसी की गलती है। ये भी पढ़ें : OMG : नंबर प्लेट पर ‘ठाकु...
प्रेमी-प्रेमिका ने कर ली थी सुसाइड, घरवालों ने पुतले बनवाकर कराई शादी

प्रेमी-प्रेमिका ने कर ली थी सुसाइड, घरवालों ने पुतले बनवाकर कराई शादी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : गुजरात के तापी में एक चौंकाने वाला अजीब मामला सामने आया है। वहां के नावाला गांव में रहने वाले एक प्रेमी-प्रेमिका की शादी उनके परिवारों के विरोध के कारण नहीं हो सकी थी। करीब 6 महीने पहले प्रेमी और प्रेमिका ने एक-दूसरे को गले लगाते हुए एक ही रस्सी से फांसी लगा ली थी। अब उनके परिवार के लोगों ने दोनों का पुतला बनवाकर उनकी शादी पूरे रश्मों रिवाज से कराई है। इसकी वजह भी है। 6 माह पहले की थी दोनों ने सुसाइड दरअसल, गणेश नाम का लड़का अपनी प्रेमिका रंजना से शादी करना चाहता था। गणेश अगस्त 2022 में रंजना को लेकर घर गया, लेकिन परिवार के लोगों ने इस रिश्ते से साफ इंकार कर दिया। ये भी पढ़ें : अंधी मोहब्बत- BJP नेता को सपा नेता की बेटी से प्यार, दोनों फरार  इसके बाद दोनों घर से चले गए थे। फिर कुछ घंटों पर दोनों की लाश एक ही रस्सी से पेड़ से लटकती मिली थीं। घटना से परिवार...