Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

महिला ग्राम प्रधान की लाठियों से पिटाई, दबंग शराबियों ने टोकने पर खोया आपा

Woman village head beaten with sticks in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक महिला प्रधान की दबंगों द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। कुछ शराबियों ने नशे में हुड़दंग किया, फिर ग्राम प्रधान के टोकने पर उनपर हमला बोल दिया। लाठियों से बुरी तरह से पीटा। लहूलुहान हालत में प्रधान को अस्पताल ले जाया गया। उधर, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी है।

घर के सामने शराब पी रहे थे दबंग

जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौंड़ा गांव की रहने वाली अनामिका (40) पत्नी गुमान सिंह ग्राम प्रधान हैं। बताते हैं कि मंगलवार रात उसके दरवाजे पर पड़ोस के ही चार दबंग किस्म के लोग बैठकर शराब पी रहे थे।

ये भी पढ़ें : बांदा आ रहे मुख्यमंत्री योगी ! स्वागत की तैयारियां तेज

सभी आपस में गाली-गलौज भी कर रहे थे।शोर-शराबा सुनकर ग्राम प्रधान अनामिका कमरे से बाहर आईं और उन्होंने शराब पी रहे लोगों से ऐसा करने से मना किया। इसपर उनमें से एक युवक ने महिला प्रधान को गालियां देना शुरू कर दिया। उसके साथी इतना उग्र हो गए कि महिला प्रधान अनामिका पर लाठियों से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें : बांदा : साजिश, छेड़खानी और अपमान : छात्रा ने लगाई फांसी-महिला समेत 3 पर मुकदमा

महिला प्रधान लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। आरोपी वहां से भाग निकले। परिवार के लोग किसी तरह उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज कराया। पुलिस ने महिला प्रधान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बांदा आ रहे मुख्यमंत्री योगी ! स्वागत की तैयारियां तेज