Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा आ रहे मुख्यमंत्री योगी ! स्वागत की तैयारियां तेज

Chief Minister Yogi is coming to Banda, preparations are on to welcome

समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांदा आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। संभावना है कि मुख्यमंत्री योगी 17 फरवरी को को बांदा आएंगे। हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री का कोई मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। न ही जिला प्रशासन को अबतक कोई प्रोटोकाल मिला है। उधर, भाजपा के एक पदाधिकारी का कहना है कि मुख्यमंत्री जी के आने की संभावना है। कार्यक्रम जल्द ही मिल जाएगा। इसी क्रम में संभावित जगहों पर तेजी से कार्य चल रहे हैं। सुरक्षा के सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

संभावित दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Chief Minister Yogi is coming to Banda, preparations are on to welcome
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए कालिंजर में लग रहा टेंट।

बताते हैं कि प्रशासनिक अमला युद्धस्तर पर तैयारियां कर रहा है। महाराणा प्रताप चौराहे को सजाया संवारा जा रहा है। वहां लगी प्रतिमा का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। चौराहे पर लाइटिंग का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही कालिंजर महोत्सव का भी सुभारंभ करेंगे। वहीं राजकीय इंटर कालेज में मुख्यमंत्री के लिए हेलीपैड बनाया जा रहा है।

बांदा के जीआईसी स्कूल में मुख्यमंत्री के लिए बनता हेलीपैड।

संभावना है कि इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन की बजाय जीआईसी मैदान में बनने वाले हेलीपैड पर उतरेगा। उधर, भाजपा जिला कार्यालय पर भी सरगर्मियां तेज हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी अपना-अपना रिजल्ट तैयार करने में जुटे हैं। पार्टी संगठन के पदाधिकारी भी एक्टिव है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : पीएम मोदी ने GIS-2023 का किया शुभारंभ 

ये भी पढ़ें : Lucknow : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोलीं-अंबेडकर मेरे लिए भगवान..