Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में भाजपा नेता के भतीजे ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

Banda Breaking : Young man hanged in Banda's Naraini some time ago, due to this
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में भाजपा नेता के भतीजे ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव के रहने वाले रामगोपाल (45) पुत्र हरनाम सिंह संकट मोचन स्थित बीमा कंपनी में काम करते थे। वह परिवार के साथ शहर के कालूकुआं मुहल्ले में रहते थे। उनके चाचा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा

बताते हैं कि बीती रात खाना खाने के बाद वह घर के भीतर चले गए। सुबह देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकले। उनकी पत्नी प्रतिभा ने कुंडी खटखटाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया।

ये भी पढ़ें : बांदा में साजिश, छेड़खानी और अपमान : छात्रा ने लगाई फांसी-महिला समेत 3 पर मुकदमा

परिवार के बाकी लोग भी आ गए। किसी तरह दरवाजा खोलकर परिवार के लोग अंदर पहुंचे। कमरे में उनका शव साड़ी के सहारे फांसी पर लटक रहा था। मृतक के ममेरे भाई पुष्पराज सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फांसी लगाने की वजह अज्ञात है। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्र छोड़ गए हैं।

बांदा आ रहे मुख्यमंत्री योगी ! स्वागत की तैयारियां तेज

ये भी पढ़ें : बांदा आ रहे मुख्यमंत्री योगी ! स्वागत की तैयारियां तेज