Friday, August 21सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

खास खबर : मुख्यमंत्री के विभाग में घाटे का बिजनेस, साढ़े 8 करोड़ का ठेका लुढ़ककर ढाई करोड़ पर..

खास खबर : मुख्यमंत्री के विभाग में घाटे का बिजनेस, साढ़े 8 करोड़ का ठेका लुढ़ककर ढाई करोड़ पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाले विभाग की जिला पंचायत बांदा में सरकार को एक बार फिर करोड़ों के राजस्व का चुना लगा है। खनिज संपदा से संपन्न बुंदेलखंड के बांदा जिले में खनिज तहबाजारी का ठेका 4 बार टेंडर कैंसल होने के बाद 5वीं बार में हो गया है। इस लगभग ढाई करोड़ के ठेके ने पूरी बांदा जिला पंचायत के अधिकारियों और जिम्मेदारों पर सवाल खड़ कर दिए हैं। ठेकेदारों का टोटा, घाटे का सौदा दो साल पहले 8 करोड़ 53 लाख में हुआ यह ठेका दो साल से नीचे गिरकर अब ढाई करोड़ के आसपास अटका हुआ है। यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। वजह यह है कि जब सबकुछ महंगा हो रहा है, सरकार खनिज संपदा से समृद्ध क्षेत्र में तहबाजारी में घाटे में क्यों है। बार-बार ठेके का कैंसल होना और फिर अचानक तीन आवेदन का आना। इस पूरे घटनाक्रम ने सवाल खड़े कर दिए हैं। पांचवी बार में आ गए 3 आवेदन.. इस बार खनिज ...
Banda : नशे में धुत्त बेटे ने पिता के सिर पर मारी ईंट, मौत

Banda : नशे में धुत्त बेटे ने पिता के सिर पर मारी ईंट, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में उत्पात मचाया। बाद में पिता के सिर पर ईंट दे मारी। इससे उनकी मौत हो गई। बड़े भाई की तहरीर पर मुकदमा लिखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू की घटना, आरोपी गिरफ्तार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवइया गांव के रहने वाले कमलेश तिवारी (60) सोमवार रात अपने घर में थे। इसी दौरान उनका मंझला बेटा सोनू तिवारी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। पिता और बड़े भाई ने उसे चारपाई से बांध दिया। बाद में शांत होने पर उसे खोल दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में नई DM के आने से ‘वेट एंड वाच’ मोड पर खनन माफिया और कारोबारी भी..  इसके बाद नशेबाज बेटा भागकर छत पर चढ़ गया और नीचे घर वालों पर ईंटें फेंकने लगा। एक ईंट उसके पिता के सिर पर लगी। ईंट लगने से वह गंभी...
यूपी की बड़ी खबर : बरेली-बांदा और नैनी के जेल अधीक्षक सस्पेंड, यह है पूरा मामला..

यूपी की बड़ी खबर : बरेली-बांदा और नैनी के जेल अधीक्षक सस्पेंड, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। बरेली, बांदा और नैनी जेल के अधीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। बताते हैं कि बरेली जेल में अतीक के भाई अशरफ, नैनी जेल में बंद उसके बेटे अली और बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को वीआईपी सुविधाएं देने के चलते तीनों जेल सुप्रीमटेंडेंट के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। शासन ने बरेली के जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला, बांदा के जेल अधीक्षक अविनाश गौतम और नैनी के कारागार अधीक्षक शशिकांत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच के बाद शासन का एक्शन इन अधिकारियों के खिलाफ जेल के बड़े अधिकारियों ने जांच की थी। इसके बाद यह एक्शन लिया गया है। बताते चलें कि बरेली जिला जेल (केंद्रीय कारागार -2) में बंद पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ की उमेश पाल हत्याकांड में बड़ी भूमिका है। ये भी पढ़ें : नई DM के आने से ‘वेट एंड वाच’ मोड प...
UP : परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह का पत्नी पूर्व मंत्री स्वाती सिंह से तलाक

UP : परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह का पत्नी पूर्व मंत्री स्वाती सिंह से तलाक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लगभग 22 साल पहले प्रेम की बुनियाद पर शुरू हुए रिश्ते का दुखद अंत हुआ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह का तलाक हो गया है। अदालत ने इसपर मुहर भी लगा दी है। फैमिली कोर्ट लखनऊ के अपर प्रधान न्यायाधीश देवेंद्र नाथ सिंह ने 28 मार्च को दोनों के विवाह को खत्म मानते हुए फैसला दिया है। 2001 में हुई थी दोनों की शादी दोनों की शादी 18 मई 2001 को हुई थी। बताते हैं कि स्वाति सिंह ने बीते वर्ष 30 सितंबर को पारिवारिक न्यायालय में एक वाद दाखिल किया था। उन्होंने साक्ष्य प्रस्तुत किया था कि वह बीते 4 साल से पति से दूर रह रहीं हैं। दोनों के बीच वैवाहिक रिश्ता नहीं बचा है। बताते चलें कि दोनों के बीच वैवाहिक जीवन का उतार-चढ़ाव कई बार सामने आता रहा है। ये भी पढ़ें : Kanpur Fir : कानपुर में 72 घंटे बाद बुझी आग, अरबों का नुकसान    ...
बांदा : अवैध खनन पर एक्शन, 1.23 करोड़ का जुर्माना

बांदा : अवैध खनन पर एक्शन, 1.23 करोड़ का जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर एक अवैध खनन मामले में पट्टा धारक के खिलाफ 1 करोड़ 23 लाख 87 हजार 600 रुपए की पेनाल्टी ठोकी गई है। इतना ही नहीं खदान में खनन और परिवहन भी तत्काल प्रभाव से रोका गया है। यह कार्रवाई पट्टा क्षेत्र से बाहर बालू के अवैध खनन के चलते की गई है। दरअसल, खदान की जांच में सीमा क्षेत्र के बाहर खनन का खुलासा हुआ था। पट्टाधारक से स्पष्टीकरण तलब प्रशासन ने पट्टाधारक से स्पष्टीकरण भी मांगा है। जानकारी के अनुसार सदर तहसील क्षेत्र के पथरी गांव में अच्छेलाल पुत्र रामसनेही के नाम 0.700 हेक्टेयर बालू पट्टा था। एसडीएम सुरभि शर्मा समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 30 मार्च की रात खदान में पहुंचकर कार्रवाई करते हुए जांच की थी। वहां निर्धारित क्षेत्रफल से ज्यादा बालू का अवैध खनन मिलने के बाद यह एक्शन लिया गया है। अधिका...
सास से तंग बहू अपनी मासूम बेटी को लेकर कुएं में कूदी, दोनों की मौत से कोहराम

सास से तंग बहू अपनी मासूम बेटी को लेकर कुएं में कूदी, दोनों की मौत से कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में सास से कहासुनी के बाद एक विवाहिता ने अपने 14 माह की बेटी के साथ कूएं में छलांग लगा दी। गांव के लोगों ने जबतक दोनों को बाहर निकाला। उनकी सांसें थम चुकी थीं। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से पूरा गांव स्तब्ध और दुखी है। गांव के लोगों का कहना है कि घटना बेहद दुखद है। वहीं घटना के बाद गांव में मातम सा पसरा रहा। उधर, महिला की दूसरी बेटी को रोते-बिलखते देख, सभी की आंखें नम रहीं। मायके से कल ही लौटी थी विवाहिता जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के रहने वाली वंदना (26) पत्नी दिग्विजय ने सोमवार सुबह अपनी मासूम बेटी दिव्यांशी (14 माह) को गोद में लेकर कुएं में छलांग लगा दी। परिवार की बच्ची ने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे। ये ...
Mahoba : गर्भवती बेटी और मां समेत तीन की हादसे में मौत, बार्डर पर स्कार्पियो-कार की टक्कर

Mahoba : गर्भवती बेटी और मां समेत तीन की हादसे में मौत, बार्डर पर स्कार्पियो-कार की टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : स्कार्पियो और कार की टक्कर से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए हैं। हादसा आज सोमवार सुबह कानपुर-सागर हाइवे पर यूपी-एमपी की सीमा पर ऊजरा पावर हाउस के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार महोबा शहर के मिलकीपुरा के रहने वाले हल्कू सेन की बेटी पूजा सेन (28) गर्भवती थीं। आज उनकी मां गुड्डो सेन (55) डिलीवरी के लिए बेटी को मध्यप्रदेश के छतरपुर अस्पताल ले जा रहीं थीं। इसी बीच हादसा हो गया। गर्भवती बेटी और मां की मौत से परिवार बेहाल गाड़ी चालक देवेंद्र चला रहा था। इसी बीच रास्ते में ऊजरा पावर हाउस के पास कार की सामने से आ रही स्कार्पियों से टक्कर हो गई। दोनों ही वाहनों की रफ्तार ज्यादा थी। ये भी पढ़ें : Banda-दरिंदा ससुर : खाना बना रही बहू पर तेल डालकर लगाई आग, फिर मौके से फरार.. टक्कर काफी तेज थी। इस वजह से दोनों गाड़ियों में बैठे लोगो...
दरिंदा ससुर : खाना बना रही बहू पर तेल डालकर लगाई आग, फिर मौके से फरार..

दरिंदा ससुर : खाना बना रही बहू पर तेल डालकर लगाई आग, फिर मौके से फरार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : रिश्तों की मर्यादा को लांघकर इंसान दरिंदगी की हदें पार कर रहा है। ऐसे ही एक मामले में एक ससुर ने अपनी बहू पर तेल छिड़कर आग लगा दी। विवाहिता बुरी तरह से झुलस गई। डाक्टरों का कहना है कि लगभग 75% तक जल गई है। हालत बेहद नाजुक है। अस्पताल में मौत से जूझ रही महिला ने खुद अपनी आपबीती बताई। उधर, पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। पीड़िता ने खुद बताई आपबीती जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के रहने वाले मनोज की पत्नी कुसुम कली को आज जली हुई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने कहा कि वह करीब 75% तक जल गई हैं। ये भी पढ़ें : Actress श्रेया धनवंत्री का अनबटन शर्ट में हाॅट लुक, यूजर के ऐसे आए कमेंट्स..  उनकी हालत गंभीर है। इलाज चल रहा है। वहीं पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उनके ससुर ने उनपर तेल डालकर आग...
Kanpur Fir : कानपुर में 72 घंटे बाद बुझी आग, अरबों का नुकसान

Kanpur Fir : कानपुर में 72 घंटे बाद बुझी आग, अरबों का नुकसान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के बांसमंडी क्षेत्र में स्थित पांच कांप्लेक्स में गुरुवार रात लगी आग पर भारी तबाही के बाद काबू पा लिया गया। 72 घंटे बाद आग बुझ तो गई लेकिन अरबों का रेडीमेड बाजार जलकर राख हो गया। इसी क्रम में रविवार सुबह 5 बजे हमराज कांप्लेक्स के पिछले वाले हिस्से में सुपर हमराज और हमराज फेज-2 में आग की लपटें उठते दिखाई दीं। गुरुवार रात में लगी थी आग तब जानकारी हो सकी कि करीब 550 और दुकानों में भीतर ही भीतर आग सुलग रही है। सुबह 10 बजे के आसपास एआर टावर की चौथी मंजिल के पिछले हिस्से में आग की लपटें उठती दिखाई दीं। इसी बुझाने में फायर कर्मियों को 7 घंटे लगे। पांचों कांप्लेक्स की 800 में 600 दुकानें जलने की जानकारी शनिवार को सामने आई। रविवार तक यह संख्या बढ़कर 1150 हो चुकी है। उत्तर प्रदेश गारमेंट ट्रेडर्स एंड मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता गो...
Actress श्रेया धनवंत्री का अनबटन शर्ट में हाॅट लुक, यूजर के ऐसे आए कमेंट्स..

Actress श्रेया धनवंत्री का अनबटन शर्ट में हाॅट लुक, यूजर के ऐसे आए कमेंट्स..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
मनोरंजन डेस्क : वेब सीरीज स्कैम 1992 में एक जर्नलिस्ट का रोल प्ले करने वाली क्यूट स्माइल वाली एक्ट्रेस आपको याद होगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस श्रेया धनवंत्री की। मस्त लाइफ जीने वाली श्रेया फिर चर्चा में हैं। आजकल उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज शेयर को लेकर हो रही हैं। अपनी क्यूट स्माइल के साथ अनबटन शर्ट वाली फोटोज शेयर करके श्रेया ने खलबली मचा दी है। फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इसमें वह काफी हाट लग रही हैं। फोटोज काफी रिवीलिंग हैं, जिन्हें देखकर श्रेया अब ट्रोल्स भी हो रही हैं। फोटोज में उन्होंने सिंपल व्हाइट शर्ट को ब्लैक पैंट्स के साथ टीमअप कर रखा है। कैमरे में देखकर श्रेया स्माइल दे रही हैं। उनकी स्माइल काफी कातिलाना है। फैंस श्रेया की स्माइल पर दिल लुटा रहे हैं। उन्होंने बालों को खुला रखा ...