Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

समरनीति कार्यालय पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह, बोले- ट्रिपल इंजन सरकार बदलेगी बांदा की तस्वीर

Swatantra Dev Singh reached Samarniti office, said - picture of Banda will change only with triple engine government

समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय (बांदा) पहुंचे। संपादक मनोज सिंह शुमाली से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की निकाय चुनाव और उसके बाद आगे की रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई। बातचीत के दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार ही बांदा की तस्वीर बदलेगी। यहां का विकास तेज गति से होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज कोई भी पार्टी बीजेपी के सामने खड़ी दिखाई नहीं दे रही है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुंदेलखंड की खास महत्ता

निकाय चुनावों को लेकर व्यापक चर्चा में स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि यूपी की राजनीति में बुंदेलखंड के महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता। निकाय चुनाव के बाद लोकसभा 2024 का चुनाव है। कैबिनेट मंत्री ने निकाय चुनाव के बाद की रणनीति पर भी व्यापक रूप से चर्चा की। इसके साथ ही स्थानीय नेताओं का फीडबैक भी जाना। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करीब 40 मिनट ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय में रहे। उनके साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चाएं हुईं।

निकाय के बाद आगे की रणनीति पर भी व्यापक चर्चा

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। सभी का विकास हो रहा है। बांदा के साथ-साथ पूरे बुंदेलखंड के विकास की तस्वीर तेजी से बदली है। सरकार बांदा समेत पूरे बुंदेलखंड के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बांदा में बड़े और सुंदर चौराहों के साथ सुंदरीकरण का काम भी हुआ है। सड़कों की दशा सुधरी है।

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण का मतदान संपन्न, 37 जिलों में वोटिंग, पढ़िए- कहां कितने प्रतिशत मतदान..

यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण का मतदान संपन्न, 37 जिलों में वोटिंग, पढ़िए- कहां कितने प्रतिशत मतदान..