Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

UP Nikay Chunav 2023 : सीएम योगी ने डाला पहला वोट, प्रथम चरण के लिए मतदान जारी..

UP Nikay Chunav 2023 : CM Yogi casts first vote, voting continues for first phase of civic elections

आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में निकाय चुनाव 2023 के प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह नगर निकाय चुनाव के लिए वार्ड नंबर-78 पुराना गोरखपुर स्थित शहर के प्रथामिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या के बूथ पर मतदान किया। दरअसल, नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ‘पहले मतदान फिर जलपान’ के मंत्र का पालन करते हुए वोट डालने पहुंचे।

सीएम योगी ने किया पहले मतदान फिर जलपान के मंत्र का पालन

सुबह 7:01 बजे ही इस आदर्श मतदान केंद्र के बूथ पर सीएम योगी ने पहुंचकर अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर लौटे और फिर जलपान किया।

UP Nikay Chunav 2023 : CM Yogi casts first vote, voting continues for first phase of civic elections

सीएम योगी ने कहा कि मतदान अधिकारी ही नहीं, हमारा कर्तव्य भी

मुख्यमंत्री योगी ने मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत की। सीएम योगी ने कहा कि मतदान हमारे महान संविधान के निर्माताओं द्वारा दिया लोकतांत्रिक अधिकारी ही नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य भी है।

UP Nikay Chunav 2023 : CM Yogi casts first vote, voting continues for first phase of civic elections

उन्होंने कहा कि आज गुरुवार को 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिकाओं व 276 नगर पंचायतों में कुल 7288 बूथों पर मतदान चल रहा है। इसमें 2 करोड़ 40 लाख से ज्यादा मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि ईश्वर की विशेष कृपा है कि मौसम सुहावना हो गया है। 4 मई को इससे पहले ऐसा सुहावना मौसम नहीं देखा जाता रहा है।

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : पहले चरण का प्रचार थमा, 4 मई को इन जिलों में वोटिंग