Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

अनोखा प्यार: अमरोहा में 3 बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वीडियो..

अनोखा प्यार: अमरोहा में 3 बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वीडियो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के अमरोहा में अजब प्रेम का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अमरोहा के हसनपुर में 3 बहनों ने एक ही युवक से शादी कर ली। बताते हैं कि अमरोहा नगर के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में यह अनोखी शादी हुई है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले लोग हैरान हैं। मामला सुर्खियों में छाया, वीडियो वायरल वायरल वीडियो में दो सगी बहनें और उनकी एक चचेरी बहन अपने एक युवक के साथ शादी की परंपराएं पूरी कर रहीं हैं। बताते हैं कि तीनों बहनों के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अकाउंट्स हैं। तीनों ही बहनें सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। इनमें से एक युवती ने शादी की वजह भी बताई है। उसने वीडियो में कहा है कि उनके पिता ने एक बहन की शादी तय की। लेकिन तीनों बहनों में गहरा प्यार है। इसलिए एक-दूसरे से अलग नहीं रह सकतीं थीं। ये भी पढ़ें: गजब हाल : ...
यूपी में विशेष TET: लाखों शिक्षकों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत

यूपी में विशेष TET: लाखों शिक्षकों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के सभी प्राइमरी शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य की गई है। इसी क्रम में यूपी सरकार ने अपने प्राइमरी शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने का फैसला लिया है। कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश शासन ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से विशेष टीईटी के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से एक पत्र जारी हुआ है। ये भी पढ़ें: Good News: यूपी के सरकारी स्कूलों में अब 10 दिन बिना बैग स्कूल जाएंगे बच्चे इस पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से प्राथमिक स्तर के 64062, उच्च प्राथमिक स्तर के 76256 और विशेष शिक्षक 2500 कुल 142818 शिक्षक प्रभावित हैं। शासन ने निर्णय लिया है कि शिक्षक...
पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

पीएम मोदी के आवास के बाहर राहुल गांधी का धरना, मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: राहुल गांधी आज पीएम मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेस सांसद भी बैठे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी धरने पर हैं। राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस सांसदों की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें। बाद में पुलिस ने राहुल गांधी को जबरन हटा दिया। साथ ही प्रियंका गांधी और वहां पहुंचे अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कई घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया। मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे मिलने, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा थोड़ी देर पहले पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी से मिलने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। सोशल मीडिया पर धरना स्थल की फोटोज चल रही हैं। इन फोटोज में राहुल गांधी से मंत्री जितेंद्र सिंह बात करते न...
ध्यान रखें! यूपी में इन 63 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट..

ध्यान रखें! यूपी में इन 63 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 63 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही वज्रपात यानी बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। बताते चलें बीते दो दिन से यूपी में मानसूनी बारिश जारी है। लखनऊ क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार का कहना है कि अगले दो दिन यूपी में हल्की से मध्यम और भारी बारिश का अनुमान है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात (बिजली गिरने) के आसार हैं। इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट कानपुर देहात, हमीरपुर, बांदा, झांसी, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, अमरोहा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कन्नौज, मथुरा, बिजनौर, एटा, कासगंज, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, महोबा व आसपास का क्षेत्र। चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मऊ, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, गोरखपु...
जरूरी खबर: बांदा-बुंदेलखंड में स्पेशल ट्रेन, इन यात्रियों को बड़ा फायदा-पढ़ें पूरा रूट..

जरूरी खबर: बांदा-बुंदेलखंड में स्पेशल ट्रेन, इन यात्रियों को बड़ा फायदा-पढ़ें पूरा रूट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा समेत पूरे बुंदेलखंड के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज और यशवंतपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन आने वाली 5 अगस्त से शुरू होगी। यह नई ट्रेन बांदा, मानिकपुर, चित्रकूटधाम, महोबा और खजुराहो समेत बुंदेलखंड के मुख्य स्टेशनों से होकर गुजरेगी। 5 अगस्त से शुरू होगी स्पेशल ट्रेन इनपर रुकेगी भी और यात्रियों को लेकर आगे बढ़ेगी। झांसी रेलवे पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04149 प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल सप्ताह में हर बुधवार को 5 अगस्त से 23 सितंबर तक कुल 8 चक्कर लगाएगी। ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: ठेके की आड़ में फिर गुंडा टैक्स वसूली? मामला गर्म वहीं 04150 यशवंतपुर-प्रयागराज स्पेशल सप्ताह में हर शनिवार को 8 अगस्त से 26 सितंबर तक 8 चक्कर लगाएगी। ट्रेन में सामान्य, स्लीपर, एसी थर्ड और एसी सेकेंड सह...
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 826 ब्लॉक प्रमुख भी बने प्रशासक..

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 826 ब्लॉक प्रमुख भी बने प्रशासक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में सरकार ने ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद 826 ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक बना दिया है। हालांकि, ब्लाक प्रमुख कोई नीतिगत फैसला नहीं ले पाएंगे। बल्कि रूटीन काम करते रहेंगे। इस संबंध में योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार दोपहर 826 ब्लॉक प्रमुखों की प्रशासक बनाकर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने रविवार को जारी किया आदेश बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। जब सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों को एक साथ प्रशासक नियुक्त कर दिया है। पंचायती राज विभाग के अनुसार, ब्लॉक प्रमुखों की पहली बैठक 20 जुलाई 2021 को हुई थी। रविवार को उनका पांच साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: यूपी में प्रशासक बने सभी जिला पंचायत अध्यक्ष https://samarneetinews.com/jila-panchayat-adhyaksh-app...
बांदा आयुक्त तक पहुंची तहबाजारी ‘गुंडा टैक्स वसूली’ की गूंज, नरैनी में पुलिस कार्रवाई

बांदा आयुक्त तक पहुंची तहबाजारी ‘गुंडा टैक्स वसूली’ की गूंज, नरैनी में पुलिस कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जिला पंचायत के खनिज तहबाजारी ठेके की आड़ में गुंडा टैक्स वसूली की गूंज मंडलायुक्त तक पहुंची है। ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आयुक्त को शिकायतीपत्र देकर मामले में कार्रवाई की अपील की है। बताते चलें कि जिले में इस समय तहबाजारी ठेके के नाम पर हाइवे से लेकर अन्य जगहों पर बैरियर लगाकर अवैध वसूली हो रही है। नियमतः उद्गम स्थल पर लिया जाने वाला यह खनिज टैक्स खदानें बंद होने के साथ ही बंद हो जाना चाहिए। 'समरनीति न्यूज' लगातार इस मामले को गंभीरता से उठाता रहा है। महोबा में आयुक्त ने लिया था सख्त एक्शन जानकारी के अनुसार, मंडलायुक्त को सौंपे शिकायती पत्र में संगठन के सदस्य व ट्रक मालिक नरैनी के रोहित शिवहरे, ललित गुप्ता, लल्ला तथा बबेरू के शिवम आदि ने  आयुक्त से शिकायत की है। अवैध वसूली अड्डे की फोटो हो रही वायरल कहा है कि कोतवाली नरैनी की ग्राम पंचायत न...
सोनम वांगचुक को अस्पताल उठा ले गई पुलिस-अभिजीत दीपके का अनशन शुरू

सोनम वांगचुक को अस्पताल उठा ले गई पुलिस-अभिजीत दीपके का अनशन शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: दिल्ली पुलिस आज तड़के सुबह सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से उठाकर अस्पताल ले गई। बीती 28 जून से सोनम वांगचुक दिल्ली में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। भूख हड़ताल को आज 21वां दिन शुरू हो चुका था। इस बीच सीजेपी के अभिजीत दीपके ने अनशन शुरू कर दिया है। अब सीजेपी के अभिजीत दीपके ने शुरू किया अनशन बताते हैं कि वांगचुक ने ड्रिप या मुंह के जरिए कोई भी तरल पदार्थ या दवा लेने से इंकार कर दिया है। दूसरी ओर उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने कहा है कि बिना सहमति के उनके पति को कुछ न दिया जाए। वहीं सीजेपी (कॉकक्रोच जनता पार्टी) ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि अभिजीत दीपके अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ गए हैं। आगे लिखा है कि 20 जुलाई को होने वाला 'चलो संसद मार्च' अपने तय कार्यक्रम और समय पर होगा। दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने इस मामले में एक्स है...
बांदा में नकली RTO, खनिज अधिकारी और SDM गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल..

बांदा में नकली RTO, खनिज अधिकारी और SDM गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज पुलिस ने नकली आरटीओ, एसडीएम और खनिज अधिकारी को गिरफ्तार किया है। ये सभी फर्जी अधिकारी बालू वाले वाहनों और ई-रिक्शा से अवैध रूप से वसूली कर रहे थे। इसी बीच शिकायत पर पुलिस अलर्ट हुई। इसके बाद चार फर्जी अधिकारियों को गिरफ्तार किया। चारों अभियुक्तों के कब्जे से एक चार पहिया वाहन, लैपटॉप और अन्य चीजें बरामद की गई हैं। रिक्शा चालक से मिली सूचना सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सुश्री मेविस टाक ने बताया कि मामले में पुलिस को शिकायत मिली थी। पता चला था कि कुछ लोग फर्जी अधिकारी बनकर वाहनों से वसूली कर रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। ये भी पढ़ें: बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश बताते हैं कि पुलिस को एक ई-रिक्शा चालक ने इसकी जानकारी दी थी। रिक्शा चालक ने बताया था कि क...
यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो बदमाश ढेर-दो सिपाही भी घायल-एक रेफर

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो बदमाश ढेर-दो सिपाही भी घायल-एक रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आज एक बड़ा एनकाउंटर हुआ है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आज शुक्रवार दिनदहाड़े पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश ढेर हो गए। वहीं दो पुलिस कर्मियों को भी गोलियां लगी हैं। एक पुलिस कर्मी को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि दोनों बदमाश ट्रेन से गाजियाबाद से झारखंड जा रहे थे। सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम ने दोनों को स्टेशन पर पकड़ने की कोशिश की। दोनों ट्रेन से उतरकर भाग निकले। दिन में 12 बजे के आसपास मुठभेड़ यह एनकाउंटर आज दोपहर लगभग 12 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, वांछित बदमाशों की लोकेशन संबलपुर एक्सप्रेस में मिलने के बाद इटावा एसओजी ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की तलाश ली। बताते हैं कि बदमाश ट्रेन से उतकर भाग निकले। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, GST महिला उपायुक्त 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार  पीछा करने पर पुलिस...