
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जिला पंचायत के खनिज तहबाजारी ठेके की आड़ में गुंडा टैक्स वसूली की गूंज मंडलायुक्त तक पहुंची है। ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आयुक्त को शिकायतीपत्र देकर मामले में कार्रवाई की अपील की है। बताते चलें कि जिले में इस समय तहबाजारी ठेके के नाम पर हाइवे से लेकर अन्य जगहों पर बैरियर लगाकर अवैध वसूली हो रही है। नियमतः उद्गम स्थल पर लिया जाने वाला यह खनिज टैक्स खदानें बंद होने के साथ ही बंद हो जाना चाहिए। ‘समरनीति न्यूज’ लगातार इस मामले को गंभीरता से उठाता रहा है।
महोबा में आयुक्त ने लिया था सख्त एक्शन
जानकारी के अनुसार, मंडलायुक्त को सौंपे शिकायती पत्र में संगठन के सदस्य व ट्रक मालिक नरैनी के रोहित शिवहरे, ललित गुप्ता, लल्ला तथा बबेरू के शिवम आदि ने आयुक्त से शिकायत की है।

अवैध वसूली अड्डे की फोटो हो रही वायरल
कहा है कि कोतवाली नरैनी की ग्राम पंचायत नहरी और अकेलवा के बीच एमपी से आने वाले ट्रकों से अवैध वसूली हो रही है। जिला पंचायत ठेके की फर्जी पर्ची देकर प्रति वाहन 800 से 900 रुपए वसूले जा रहे हैं। नरैनी के करतल में ऐसे ही एक अवैध वसूली अड्डे पर चालकों की पर्ची दिखाते फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई।
सीओ नरैनी ने कराई कार्रवाई
उधर, नरैनी सीओ प्रवीण कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: खनिज तहबाजारी या खुली लूट? गिरवां-मटौंध में हाइवे पर गुंडाटैक्स वसूली
सीओ नरैनी ने बताया कि रात में नरैनी इलाके में अवैध वसूली के अड्डों को ध्वस्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
यह है पूरा मामला
बांदा के नरैनी, गिरवां, जसपुरा तिंदवारी और मटौंध इलाकों में खनिज तहबाजारी के नाम पर बैरियर लगाकर अवैध वसूली हो रही है। जबकि जिला पंचायत के खनिज तहबाजारी ठेका सिर्फ उद्गम स्थल के लिए होता है। वह भी खदानें चलने के समय टैक्स वसूली होती है। लेकिन मौजूद समय में ठेकेदारों ने सड़कों पर अवैध वसूली शुरू कर दी है। इससे कहीं न कहीं सरकार की भी बदनामी हो रही है।
बांदा में 2017 से पहले जैसे हालात? तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स वसूली-AMA बोले..
महोबा में पुजारी की नृशंस हत्या, मंदिर पहुंचे भक्तों के उड़े होश
बांदा में नकली RTO, खनिज अधिकारी और SDM गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल..
