
समरनीति न्यूज, डेस्क: दिल्ली पुलिस आज तड़के सुबह सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से उठाकर अस्पताल ले गई। बीती 28 जून से सोनम वांगचुक दिल्ली में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। भूख हड़ताल को आज 21वां दिन शुरू हो चुका था। इस बीच सीजेपी के अभिजीत दीपके ने अनशन शुरू कर दिया है।
अब सीजेपी के अभिजीत दीपके ने शुरू किया अनशन
बताते हैं कि वांगचुक ने ड्रिप या मुंह के जरिए कोई भी तरल पदार्थ या दवा लेने से इंकार कर दिया है। दूसरी ओर उनकी पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने कहा है कि बिना सहमति के उनके पति को कुछ न दिया जाए।
वहीं सीजेपी (कॉकक्रोच जनता पार्टी) ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि अभिजीत दीपके अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ गए हैं। आगे लिखा है कि 20 जुलाई को होने वाला ‘चलो संसद मार्च’ अपने तय कार्यक्रम और समय पर होगा।
दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने इस मामले में एक्स हैंडल पर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और डाॅक्टरों की सलाह पर सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ
