Monday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा जिला पंचायत: खनिज तहबाजारी या खुली लूट? गिरवां-मटौंध में हाइवे पर गुंडाटैक्स वसूली

All parties are one in quagmire of corruption in Banda JilaPachayat

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत की खनिज तहबाजारी की आड़ में खुली लूट मची है। खनिज परिवहन शुल्क के नाम पर हाइवे-सड़कों पर ‘गुंडाटैक्स’ वसूला जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि गिरवां-मटौंध क्षेत्रों में एमपी से आने वाले ट्रकों-डंपरों से खुलेआम ‘गुंडाटैक्स’ वसूली हो रही है। शासन के स्पष्ट नियम हैं कि खनिज तहबाजारी का परिवहन शुल्क सिर्फ खदानों पर उद्गम स्थलों पर लिया जाएगा। लेकिन जिले में खुल्लम-खुल्ला ‘गुंडाटैक्स’ वसूली का खेल चल रहा है। यहां तक कि शहर से सटे दुरैड़ी के पास भी वसूली हो रही है।

महोबा में आयुक्त के एक्शन के बाद बोर्ड हटवाए, लेकिन वसूली..

हालांकि, महोबा में आयुक्त द्वारा ऐसी ही मामलों में कार्रवाई के बाद जिला पंचायत के बोर्ड रातों-रात हटा दिए गए हैं। मगर चोरी छिपे अब भी वसूली जारी है।

2026-27 में पांडे समूह के नाम हुआ कई गुना ज्यादा में ठेका

दरअसल, बांदा जिला पंचायत का वर्ष 2026-27 के लिए खनिज का ठेका पांडेय समूह के नाम 19,04,99,368 रुपए में स्वीकृत हुआ है। यह ठेका 30 अप्रैल 2026 को ई-नीलामी से हुआ। दावा है कि बीते वर्ष के मुकाबले कई गुना अधिक बोली पर हुआ है।

नियम कहता है कि सिर्फ उद्गम स्थलों पर होगी शुल्क वसूली

अब ऐसा लग रहा है कि ठेके को इतनी भारी कीमत पर लेकर ठेकेदारों ने नियमों को ताक पर रखकर वसूली की ठान ली है। यही वजह है कि जिले में खुलेआम बाहरी वाहनों से खनिज तहबाजारी परिवहन शुल्क वसूलने के आरोप लग रहे हैं।

Jila Panchayat in Banda: Mineral Exploitation or Open Loot?

गिरवां-मटौंध क्षेत्रों और शहर से सटे दुरैड़ी के पास वसूली..

बांदा में गिरवां, मटौंध और दुरैड़ी के पास खनिज तहबाजारी के नाम पर हाइवे पर गुंडा टैक्स की वसूली की जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि अवैध वसूली करने वाले खनिज विभाग के ठेकेदारों को न प्रशासन का डर है।

ये भी पढ़ें: यूपी में दिनदहाड़े पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गोलियों से भूनकर हत्या

न ही सरकार की सख्ती का। ऐसे में जिला पंचायत के जिम्मेदारों पर भी मिलीभगत के सवाल उठने लगे हैं।

भाजपाइयों में आपसी खींचतान की एक वजह यह ठेका भी..

बताते चलें कि बांदा जिला पंचायत राजनीतिक रूप से भाजपा नेताओं के बीच आपसी लड़ाई का अखाड़ा बना हुआ है। इसकी एक बड़ी वजह खनिज तहबाजारी का यह ठेका भी है। इस संबंध में जिला पंचायत के एमए अरविंद आनंद से बात करने का प्रयास किया गया। मगर उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: बांदा में भाजपाइयों में रार: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आपस में भिड़े अध्यक्ष-विधायक गुट के सदस्य 

ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत तहबाजारी के नाम पर रोज हो रही लाखों की गुंडा टैक्स वसूली 

बांदा में भाजपाइयों में रार: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आपस में भिड़े अध्यक्ष-विधायक गुट के सदस्य

बांदा जिला पंचायत तहबाजारी के नाम पर रोज हो रही लाखों की गुंडा टैक्स वसूली