Sunday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा जिला पंचायत तहबाजारी के नाम पर रोज हो रही लाखों की गुंडा टैक्स वसूली

All parties are one in quagmire of corruption in Banda JilaPachayat

समरनीति न्यूज, बांदा: जिला पंचायत बांदा में भाजपा नेताओं की आपसी रार का फायदा कुछ माफिया गुंडा टैक्स वसूली के रूप में उठा रहे हैं। 31 मार्च की रात को तहबाजारी का ठेका खत्म हो चुका है। तभी खनिज तहबाजारी की वसूली बंद हो जानी चाहिए। मगर ऐसा नहीं है। सूत्रों की माने तो माफियाओं का गैंग सक्रिय हो गया है।

ठेका खत्म होने पर कैसे हो रही वसूली?

सूत्रों का कहना है कि ठेका खत्म होने के बाद नया टेंडर नहीं हुआ है। इसके बावजूद जिले में खुलेआम तहबाजारी के नाम पर कुछ लोग गुंडा टैक्स वसूली कर रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके संरक्षण में रोज लाखों की गुंडा टैक्स की वसूली हो रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कही यह बात..

मगर सरकार के खाते में कुछ नहीं जा रहा। गुंडे पूरा फायदा उठा रहे हैं। उधर, एएमए न होने की वजह से जिला पंचायत में अभी यह ठेका नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें: UP : जिला पंचायत सदस्य ने युवती से किया रेप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल से बात की गई। जिपं अध्यक्ष श्री पटेल का कहना है कि उन्होंने मामले में जांच अधिकारी को पत्र लिखेंगे। अगर कोई अवैध वसूली कर रहा है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। एक ट्रक मालिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि तहबाजारी के नाम पर अब भी 300-400 रुपए वसूले जा रहे हैं। मना करने पर धमकियां दी जाती हैं।

बांदा नगर पालिका का कारनामा, सेल्फी प्वाइंट बना अवैध होर्डिंग्स का अड्डा