Friday, July 17सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो बदमाश ढेर-दो सिपाही भी घायल-एक रेफर

एनकाउंटर के बाद पुलिस कर्मी।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आज एक बड़ा एनकाउंटर हुआ है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आज शुक्रवार दिनदहाड़े पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश ढेर हो गए। वहीं दो पुलिस कर्मियों को भी गोलियां लगी हैं। एक पुलिस कर्मी को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि दोनों बदमाश ट्रेन से गाजियाबाद से झारखंड जा रहे थे। सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम ने दोनों को स्टेशन पर पकड़ने की कोशिश की। दोनों ट्रेन से उतरकर भाग निकले।

दिन में 12 बजे के आसपास मुठभेड़

यह एनकाउंटर आज दोपहर लगभग 12 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, वांछित बदमाशों की लोकेशन संबलपुर एक्सप्रेस में मिलने के बाद इटावा एसओजी ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की तलाश ली। बताते हैं कि बदमाश ट्रेन से उतकर भाग निकले।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, GST महिला उपायुक्त 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार 

पीछा करने पर पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश ढेर हो गए। एसओजी के दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए। सिपाही डेविड चौहान के पेट में और सिपाही पुष्पेंद्र के कंधे में गोली लगी।

घायल सिपाहियों में एक गंभीर

एक सिपाही की हालत गंभीर है। पुलिस मुठभेड़ की जानकारी पर एसएसपी इटावा बृजेश श्रीवास्तव और एसएसपी फिरोजाबाद आदित्य लांघे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें: UP: दो शहरों के हाटलों में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे-दिल्ली, नोएडा-बंगाल की लड़कियां..

अधिकारियों समेत फोर्स मौके पर है। दोनों बदमाशों के नाम सुमित और अंकित उर्फ सीपू बताए जा रहे हैं। बताते हैं कि बीती 3 जुलाई को इन बदमाशों ने इटावा की फ्रैंड कालोनी में एक चिकित्सक से लूटपाट की थी।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में ARTO पर एक्शन-बांदा MP बार्डर की ओवरलोडिंग फिर चर्चा में..

यूपी में बड़ी कार्रवाई, GST महिला उपायुक्त 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

UP: दो शहरों के हाटलों में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे-दिल्ली, नोएडा-बंगाल की लड़कियां..

उप निदेशक-लेखाधिकारी गिरफ्तार, 8 करोड़ का चित्रकूट मंडी घोटाला मामला