Friday, July 17सही समय पर सच्ची खबर...

‘भगवान श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी’ कहने वाले मौलाना के खिलाफ FIR..

मौलाना जरजिस अंसारी।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: भगवान श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी ऐसा कहने वाले मौलाना के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR हुई है। इटावा के मौलाना जरजिस अंसारी के खिलाफ अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने FIR कराई है। इससे पहले महासभा के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन भई किया। साथ ही मौलाना की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, मौलाना जरजिस अंसारी ने झारखंड में एक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान बताया था। मौलाना ने कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे।

ये भी पढ़ें: योगी और शाह की मुलाकात-दिल्ली से यूपी तक अटकलें तेज

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश रहा कि मौलाना ने सनातन धर्म का अपमान किया। साथ ही धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश की।

उधर, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी मौलाना जरसिज के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: “मौलाना भूल गया कि यूपी में शासन किसका”, सीएम योगी की बरेली हिंसा पर दो टूक

“मौलाना भूल गया कि यूपी में शासन किसका”, सीएम योगी की बरेली हिंसा पर दो टूक

योगी और शाह की मुलाकात-दिल्ली से यूपी तक अटकलें तेज

Bijnor: नगीना सांसद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली डाॅ. रोहिणी ने दी आत्महत्या की धमकी