Thursday, July 16सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में पासपोर्ट जालसाजी में जिब्राइल गिरफ्तार-ऐसे खुली पोल..

पुलिस हिरासत में जालसाज।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस में जालसाजी से दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम जिब्राइल है। पुलिस का कहना है कि जिब्राइल ने पहले से मौजूद पासपोर्ट की जानकारी छिपाई। फिर एक दूसरे पासपोर्ट के लिए फर्जी दस्तावेजों के जरिए आवेदन कर दिया।

बबेरू क्षेत्र के बगेहटा गांव से जुड़ा मामला

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (लखनऊ) से इस मामले में पुलिस को एक गोपनीय शिकायत मिली थी। इसी शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की। जांच में सारी बात सामने आई।

ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, बंधक बनाकर बिजली कर्मियों की पिटाई-पुलिस ने छुड़ाया

पता चला कि आरोपी जिब्राइल जालसाजी करके नकली पासपोर्ट बनवा रहा था। पुलिस ने इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बबेरू थाना पुलिस ने बगेहटा गांव के जिब्राइल पुत्र कल्लू खान के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण हादसा, स्काॅर्पियों की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

पुलिस का कहना है कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वह ऐसा क्यों कर रहा था। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामला पासपोर्ट से जुड़ा होने के कारण पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पूरे क्षेत्र में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा है।

बांदा में बड़ी घटना, बंधक बनाकर बिजली कर्मियों की पिटाई-पुलिस ने छुड़ाया