Tuesday, July 14सही समय पर सच्ची खबर...

योगी और शाह की मुलाकात-दिल्ली से यूपी तक अटकलें तेज

योगी आदित्यनाथ और अमित शाह।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज मंगलवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। देर शाम दोनों नेताओं की इस मुलाकात से दिल्ली से यूपी तक अटकलें तेज हो गई हैं। बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी नई दिल्ली स्थित अमित शाह के आवास पर पहुंचे। वहां दोनों नेताओं के बीच लगभग 40 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई।

राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज

माना जा रहा है कि यूपी में होने वाले चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ है। बताते चलें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी कुछ दिन पहले यूपी आए थे।

ये भी पढ़ें: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ

कुल मिलाकर भाजपा चुनावी तैयारियां तेज हैं। सीएम योगी और अमित शाह की मुलाकात से संगठन में बदलाव के भी कयास लगाए जा रहे हैं। बहरहाल, 2027 के चुनावों को लेकर बीजेपी पूरी तरह तैयारी मोड पर आ गई है।

ये भी पढ़ें: CM Yogi ने वृक्षारोपण महायज्ञ का किया शुभारंभ-सेल्फी ने खींचा सबका ध्यान 

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ

CM Yogi ने वृक्षारोपण महायज्ञ का किया शुभारंभ-सेल्फी ने खींचा सबका ध्यान

‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बांदा में CM Yogi का इशारों में अखिलेश पर बड़ा हमला