शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का निधन
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं सिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक का मंगलवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। बताते चलें कि कल्बे सादिक लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था।
लंबे समय से थे बीमार
उनको निमोनिया के बाद सांस लेने में दिक्कत होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताते हैं कि मौलाना सादिक ने लखनऊ के एरा मेडिकल कालेज में मंगलवार रात करीब 10 बजे अंतिम सांसें लीं। उनके बेटे सिब्तैन नूरी ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि डा. कल्बे सादिक की पहचान एक बेहद शानदार व्यक्तित्व वाले शख्स की थी। उनको आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देने वाले धर्म गुरु के रूप में जाना जाता था।
ये भी पढ़ें : अब चीन में मस्जिदों पर लगेगा राष्ट्रीय ध्वज, मौलवी पढ़ाएंगे कम्युनिष्ट सिद्धांत...