Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में भीषण हादसा, दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत-चार गंभीर

बांदा में भीषण हादसा, दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत-चार गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शाम भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। बाबूपुर गांव के पास बुधवार शाम लगभग 5 बजे हुए इस हादसे में दो लोगों जान चली गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक बुजुर्ग और एक 11 साल का छात्र शामिल है। घायलों का मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। नरैनी क्षेत्र में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, नरैनी कोतवाली के पोंगरी गांव निवासी जुगुल किशोर मिश्र (65) अपने गांव के ही बबलू आरख (40) के साथ बाइक से जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर गांव गौर शिवपुर के अवधेश यादव (28) अपनी बहन बसंती (38), भांजी संतोषी (13) और भांजे अंकुर (11) के साथ नरैनी जा रहे थे। ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा में महिला अनुपमा की दर्दनाक घटना में गई जान, परिवार में कोहराम करतल के बाबूपुर गांव के पास दोनों बाइकों की तेज रफ्तार में टक्कर ह...
दिल्ली में चमका बांदा का नाम, साक्षी पांडे को मिला सम्मान-बोलीं, पाॅजिटिव रहना सफलता का मंत्र

दिल्ली में चमका बांदा का नाम, साक्षी पांडे को मिला सम्मान-बोलीं, पाॅजिटिव रहना सफलता का मंत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में संघर्षरत युवाओं से यही कहना है कि पाॅजिटिव रहिए। सकारात्मकता ही सफलता का मूलमंत्र है। ये बातें दिल्ली में सम्मानित बांदा की बेटी साक्षी पांडे ने कहीं। साक्षी ने हाल में यूपी पुलिस में दरोगा परीक्षा शानदार अंकों के साथ पास की है। उनकी कम समय में सफलता के चलते दिल्ली में यूपी एसआई सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है। अंतिम आवर्स में एप्लाई और सफलता का पूरा सफर दरअसल, 'समरनीति न्यूज' ने बांदा शहर के इंदिरानगर निवासी श्रीकांत पांडे की बेटी साक्षी से हमने उनकी सफलता और तैयारी को लेकर बात की। साक्षी ने कहा कि उन्होंने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि वह यूपी पुलिस में उप निरीक्षक बनेंगी। वह सीजेएल की तैयारी कर रही थीं। दिल्ली सचिवालय में एएसओ बनना चाहती थीं। बेटी की सफलता पर पिता श्रीकांत पांडे ने कही यह बात.. इसी बीच यूपी पुल...
लखनऊ में पूर्व मंत्री की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

लखनऊ में पूर्व मंत्री की 7वीं मंजिल से गिरकर मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ के हजरतगंज में नए विधायक निवास में आज एक दुखद घटनाक्रम सामने आया। मंगलवार दोपहर पूर्व राज्य मंत्री नानकदीन भुर्जी की लखनऊ विधायक निवास में 7वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। हर बिंदु पर जांच कर रही पुलिस घटना दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, नानकदीन भुर्जी (56) भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री थे पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें: यूपी में 41 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले-कानपुर की ADM बनीं बिंदु लता  https://samarneetinews.com/up-41-senior-pcs-transferred/ https://samarneetinews.com/69k-teacher-recruitment-yogi-affidavit-supreme-court/ https://samarneetinews.com/up-jauhar-university-stay-on-demolition/  ...
बड़ी घटना: बांदा शहर में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास कपड़ा गोदाम में आग-लाखों का नुकसान

बड़ी घटना: बांदा शहर में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास कपड़ा गोदाम में आग-लाखों का नुकसान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज मुख्य बाजार में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास मुख्य बाजार में कपड़ा गोदाम में आग लग गई। लाखों का माल जलकर राख हो गया। हालांकि, एक बहुत बड़ी अनहोनी टल गई। आग को काबू करने में 4 गाड़ियों के साथ दमकल कर्मियों ने घंटेभर मेहनत की। अगर आग ज्यादा फैल जाती तो नुकसान बहुत ज्यादा होता। यह आग शहर में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास कल्पना गारमेंट्स के गोदाम में लगी। आग लगने का कारण बताया जा रहा शाॅर्ट सर्किट आग लगने का प्रारंभिक कारण इलेक्ट्रिक स्कूटी में शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस बोली, कारणों का पता लगाने के लिए जांच उधर, अग्निशमन विभाग के सीएफओ मतबूल हुसैन का कहना है कि आग के कारणों का पता लगाया जाएगा। आग लगने के सही कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। बताते हैं कि माहेश्वरी देवी मंदिर से पहले मेन रोड से थोड़ा मंदर कपड़ा व्यापारी राधेश्याम गुप...
यूपी में 41 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले-कानपुर की ADM बनीं बिंदु लता

यूपी में 41 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले-कानपुर की ADM बनीं बिंदु लता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में योगी सरकार ने देर रात 41 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में बिंदु लता को एडीएम (न्यायिक) कानपुर नगर बनाया गया है। वहीं संजय चावला अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजमगढ़ बनाकर भेजे गए हैं। कुंवर पंकज को झांसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। महेंद्र कुमार सिंह को वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। संध्या शर्मा को एसडीएम जालौन बनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची.. ये भी पढ़ें: ‘69000 शिक्षक भर्ती में नहीं जाएगी किसी की नौकरी’, योगी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा ये भी पढ़ें: यूपी: आजम की जौहर यूनिवर्सिटी को राहत-38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक  https://samarneetinews.com/69k-teacher-recruitment-yogi-affidavit-supreme-court/  ...
‘69000 शिक्षक भर्ती में नहीं जाएगी किसी की नौकरी’, योगी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

‘69000 शिक्षक भर्ती में नहीं जाएगी किसी की नौकरी’, योगी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। दरअसल, मंगलवार 28 जुलाई को इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। इससे पहले सरकार ने हलफनामा दाखिल करते हुए अपना पक्ष रखा है। 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हलफनामे में कहा गया है कि मौजूदा शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित रहेगी। किसी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी। बताते हैं कि हलफनामे में सरकार ने बिल्कुल साफ कर दिया है कि वर्ष 2020 में भर्ती हुए 67 हजार 867 शिक्षकों की नियुक्तियों कोई असर नहीं पड़ेगा। ये भी पढ़ें: यूपी: आजम की जौहर यूनिवर्सिटी को राहत-38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक https://samarneetinews.com/up-jauhar-university-stay-on-demolition/  ...
यूपी: आजम की जौहर यूनिवर्सिटी को राहत-38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक

यूपी: आजम की जौहर यूनिवर्सिटी को राहत-38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत मिली है। जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आरडीए के आदेश पर मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय सिंह ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। मुरादाबाद कमिश्नर की अगली सुनवाई तक रोक बताते चलें कि रामपुर डीएम अजय द्विवेदी ने बिना नक्शा बने जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन और जौहर ट्रस्ट की ओर से प्राधिकरण अध्यक्ष व कमिश्नर कोर्ट में अपील दाखिल हुई थी। ये भी पढ़ें: चित्रकूट: स्कूल में घुसा पागल कुत्ता, दो बच्चों को काटकर किया घायल-हड़कंप मचा यूनिवर्सिटी प्रबंधन और जौहर ट्रस्ट ने हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर 28 जुलाई को सुनवाई होनी है। मामले में यूनिवर्सिटी अधिवक्ता मो. जुनैद एजाज का कहना है कि आरडीए अध्यक्ष ने अगली सुनवाई तक कार्रवाई पर रोक ...
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, GEN-G बोले-हमने कर दिखाया

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, GEN-G बोले-हमने कर दिखाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में आखिरकार सरकार को GEN-G छात्रों की मांग के आगे झुकना पड़ा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। जेन-जी की इस लड़ाई में बड़ी जीत हुई है। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। विपक्षी पार्टियों का हमला तेज कांक्रोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस बात का सबूत है कि अगर आप लोग डरते नहीं हैं, इस सरकार के आगे झुकते नहीं है तो किसी का भी इस्तीफा स्वीकार कर सकते हैं। विपक्षी पार्टियों ने इसके साथ ही केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। आप ने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर लिखा है कि युवाओं की जीत, अहंकारी प्रधानमंत्री और सरकार को झुकना पड़ा। कहा कि देशभर में बढ़ रहे आंदोलन और बढ़ते जनदबाव में सरकतार ने यह फैसला लिया है। ये भी पढ़ें: ...
यूपी में 8 स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले, कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अफसर

यूपी में 8 स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले, कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अफसर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 8 स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले हुए हैं। तबादलों के क्रम में बलरामपुर-लोकबंधु अस्पताल को नए निदेशक मिलने की खबर है। दरअसल, यूपी सरकार ने 8 वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के तबादले किए हैं। सभी चिकित्साधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। कानपुर के सीएमओ का भी तबादला जानकारी के अनुसार, बलरामपुर चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डाॅ विवेक गुप्ता को लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय का निदेशक बनाया गया है। वहीं अपर निदेशक अयोध्या मंडल डाॅ ब्रजेश कुमार सिंह को बलरामपुर चिकित्सालय का निदेशक बनाकर भेजा गया है। ये भी पढ़ें: कानपुर: होटल में जुआखोरी, BJP नेता समेत 13 गिरफ्तार-5 लाख से ज्यादा कानपुर नगर के सीएमओ डाॅ मनमोहन आर्या को स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक बजट के पद पर भेजा गया है। वाराणसी के एडी हेल्थ डाॅ नरेंद्र दे...
सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल-CJP का धरना जारी

सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल-CJP का धरना जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। सोनम वांगचुक ने कहा है कि वह जल्द ही वीडियो में अपनी शर्तों की जानकारी देंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की। बताते चलें कि 26 दिन से नीट पेपर लीक के खिलाफ मांगों को लेकर सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर थे। उधर, सीजेपी का धरना जारी है। सीजेपी ने कहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सोनम वांगचुक ने एक्स पर लिखी यह बात.. इस समय वांगचुक मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। अनशन खत्म करते हुए सोनम वांगचुक ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि अभी-अभी केंद्रीय मंत्रियों तथा लेह-लद्दाख की सर्वोच्च संस्था के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने अपना अनशन तोड़ा है। ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को अस्पताल उठा ले गई पुलिस-अभिजीत दीपके का अनशन शुरू ...