Tuesday, September 8सही समय पर सच्ची खबर...

सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल-CJP का धरना जारी

मेदांता में सोनम वांगचुक और मंत्री नड्डा।

समरनीति न्यूज, डेस्क: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। सोनम वांगचुक ने कहा है कि वह जल्द ही वीडियो में अपनी शर्तों की जानकारी देंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की। बताते चलें कि 26 दिन से नीट पेपर लीक के खिलाफ मांगों को लेकर सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर थे। उधर, सीजेपी का धरना जारी है। सीजेपी ने कहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सोनम वांगचुक ने एक्स पर लिखी यह बात..

इस समय वांगचुक मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। अनशन खत्म करते हुए सोनम वांगचुक ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि अभी-अभी केंद्रीय मंत्रियों तथा लेह-लद्दाख की सर्वोच्च संस्था के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने अपना अनशन तोड़ा है।

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को अस्पताल उठा ले गई पुलिस-अभिजीत दीपके का अनशन शुरू

इससे पहले अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुलाकात की। सभी ने पत्र लिखकर अनशन खत्म करने का आग्रह किया था। उन्होंने लिखा है कि ऐसा शर्तों पर लंबी बातचीत के बाद किया गया है। वह जल्द ही इसके बारे में वीडियो जारी कर जानकारी देंगे।

दीपके ने कहा कि इस्तीफे तक जारी रहेगा धरना

उधर, सीजेपी (कांक्रोच जनता पार्टी) का धरना जारी है। सीजेपी के अभिजीत दीपके ने कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका धरना जारी रहेगा। वहीं धरना-स्थल पर लगातार युवाओं की भीड़ बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली: दूसरे दिन भी सीजेपी का प्रदर्शन जारी, लाठीचार्ज के बाद भी नहीं हटे युवा

सोनम वांगचुक को अस्पताल उठा ले गई पुलिस-अभिजीत दीपके का अनशन शुरू

दिल्ली: दूसरे दिन भी सीजेपी का प्रदर्शन जारी, लाठीचार्ज के बाद भी नहीं हटे युवा