Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: भूख हड़ताल

सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल-CJP का धरना जारी

सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल-CJP का धरना जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। सोनम वांगचुक ने कहा है कि वह जल्द ही वीडियो में अपनी शर्तों की जानकारी देंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की। बताते चलें कि 26 दिन से नीट पेपर लीक के खिलाफ मांगों को लेकर सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर थे। उधर, सीजेपी का धरना जारी है। सीजेपी ने कहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सोनम वांगचुक ने एक्स पर लिखी यह बात.. इस समय वांगचुक मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। अनशन खत्म करते हुए सोनम वांगचुक ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि अभी-अभी केंद्रीय मंत्रियों तथा लेह-लद्दाख की सर्वोच्च संस्था के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने अपना अनशन तोड़ा है। ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को अस्पताल उठा ले गई पुलिस-अभिजीत दीपके का अनशन शुरू ...
संविदा नर्सों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

संविदा नर्सों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बिना किसी नोटिस और सूचना के संविदा समाप्त करने तथा 10 माह का मानदेय न दिए जाने को लेकर 35 संविदा स्टाफ नर्सों का धरना छठवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को स्टाफ नर्सों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें संविदा बहाल कराते हुए मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वे ट्रामा सेंटर में भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगी। बिना नोटिस, सूचना संविदा समाप्त करने का आरोप  बताते चलें कि जिला अस्पताल में कार्यरत रही 35 स्टाफ नर्सों की संविदा समाप्त कर दी गई थी। अब स्वास्थ विभाग के अधिकारी मामलेे में गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाए हुए हैं। बुधवार को धरना-प्रदर्शन के छठवें दिन कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन देते समय शिवानी पाल, अल्का, पूजा, सोनम, सीमा, विकास पाल, ...