Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: hunger strike

सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल-CJP का धरना जारी

सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल-CJP का धरना जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। सोनम वांगचुक ने कहा है कि वह जल्द ही वीडियो में अपनी शर्तों की जानकारी देंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की। बताते चलें कि 26 दिन से नीट पेपर लीक के खिलाफ मांगों को लेकर सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर थे। उधर, सीजेपी का धरना जारी है। सीजेपी ने कहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सोनम वांगचुक ने एक्स पर लिखी यह बात.. इस समय वांगचुक मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। अनशन खत्म करते हुए सोनम वांगचुक ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि अभी-अभी केंद्रीय मंत्रियों तथा लेह-लद्दाख की सर्वोच्च संस्था के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने अपना अनशन तोड़ा है। ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक को अस्पताल उठा ले गई पुलिस-अभिजीत दीपके का अनशन शुरू ...
बांदा: पूर्व सांसद विशंभर निषाद का अनशनकारी किसानों को समर्थन

बांदा: पूर्व सांसद विशंभर निषाद का अनशनकारी किसानों को समर्थन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में किसान चकबंदी समस्या को लेकर बीते कई दिनों से अनशन पर बैठे हैं। बांदा में अशोक लाट तिराहे पर किसानों का यह अनशन चर्चा में है। सपा के पूर्व राज्यसभा सासंद विशंभर निषाद अनशनकारियों से मिले। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। हालांकि, बांदा प्रशासन कई बार किसानों को मनाने की कोशिश कर चुका है। फिर भी किसानों ने अनशन खत्म नहीं किया। किसान चकबंदी व्यवस्था में अनिमितता के आरोप किसानों पर लगा रहे हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में अखिलेश यादव पर बरसे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दिया यह बड़ा बयान.. चकबंदी में अनियमितता के आरोपों को लेकर कई दिनों से किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं। अनशन स्थल पर पहुंचकर सपा नेता विशंभर निषाद ने किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग प्रशासन से की। ये भी पढ़ें: ‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमे...
बांदा में सभासदों ने निकाली पालिकाध्यक्ष की प्रतिकात्मक शव यात्रा, अनशन खत्म

बांदा में सभासदों ने निकाली पालिकाध्यक्ष की प्रतिकात्मक शव यात्रा, अनशन खत्म

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू और सभासदों के बीच का विवाद शनिवार को जोर पकड़ गया। शनिवार को सभासदों ने बाबूलाल चैराहे से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर पालिकाध्यक्ष की शव यात्रा निकाले हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पालिकाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की। यह शव यात्रा प्रदर्शन शहर के कई हिस्सों में होता हुआ अशोक स्तंभ तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। उधर, दोपहर में अनशनकारी सभासद राजेश सिंह गौतम की हालत बिगड़ गई। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने आश्वासन के साथ सभासद को जूस पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया। अनशनकारी की हालत बिगड़ी, सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ पहुंचे इसके बाद हरकत में आए प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अनशनकारी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बाद में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका संतोष कुमार मिश्र तत्काल ...
संविदा नर्सों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

संविदा नर्सों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बिना किसी नोटिस और सूचना के संविदा समाप्त करने तथा 10 माह का मानदेय न दिए जाने को लेकर 35 संविदा स्टाफ नर्सों का धरना छठवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को स्टाफ नर्सों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें संविदा बहाल कराते हुए मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वे ट्रामा सेंटर में भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगी। बिना नोटिस, सूचना संविदा समाप्त करने का आरोप  बताते चलें कि जिला अस्पताल में कार्यरत रही 35 स्टाफ नर्सों की संविदा समाप्त कर दी गई थी। अब स्वास्थ विभाग के अधिकारी मामलेे में गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाए हुए हैं। बुधवार को धरना-प्रदर्शन के छठवें दिन कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन देते समय शिवानी पाल, अल्का, पूजा, सोनम, सीमा, विकास पाल, ...