Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

‘भगवान श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी’ कहने वाले मौलाना के खिलाफ FIR..

‘भगवान श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी’ कहने वाले मौलाना के खिलाफ FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भगवान श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी ऐसा कहने वाले मौलाना के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR हुई है। इटावा के मौलाना जरजिस अंसारी के खिलाफ अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने FIR कराई है। इससे पहले महासभा के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन भई किया। साथ ही मौलाना की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। यह है पूरा मामला दरअसल, मौलाना जरजिस अंसारी ने झारखंड में एक कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान बताया था। मौलाना ने कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे। ये भी पढ़ें: योगी और शाह की मुलाकात-दिल्ली से यूपी तक अटकलें तेज इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश रहा कि मौलाना ने सनातन धर्म का अपमान किया। साथ ही धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश की। उधर, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि आर...
चित्रकूट: स्कूल में घुसा पागल कुत्ता, दो बच्चों को काटकर किया घायल-हड़कंप मचा

चित्रकूट: स्कूल में घुसा पागल कुत्ता, दो बच्चों को काटकर किया घायल-हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट: चित्रकूट जिले में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चित्रकूट के मऊ ब्लाक में स्थित प्राथमिक विद्यालय में पागल कुत्ता घुस गया। पागल कुत्ते ने स्कूल में दो बच्चों को काटकर घायल कर दिया। काफी प्रयास के बाद शिक्षकों ने कुत्ते को बाहर खदेड़ा। दोनों बच्चों को स्वास्थ केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। मऊ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय की घटना जानकारी के अनुसार, चित्रकूट के मऊ ब्लाक में स्थित प्राथमिक विद्यालय आज रोज की तरह बच्चे पढ़ रहे थे। बताते हैं कि तभी विद्यालय की दीवार कूदकर एक पागल कुत्ता स्कूल में घुस गया। कुत्ते ने वहां पढ़ रहे बच्चों पर हमला करते हुए काटना शुरू कर दिया। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, बंधक बनाकर बिजली कर्मियों की पिटाई-पुलिस ने छुड़ाया स्कूल के शिक्षकों ने डंडों और पत्थरों से कुत्ते को बाहर खदेड़ा। लेकिन तबत...
कानपुर: होटल में जुआखोरी, BJP नेता समेत 13 गिरफ्तार-5 लाख से ज्यादा

कानपुर: होटल में जुआखोरी, BJP नेता समेत 13 गिरफ्तार-5 लाख से ज्यादा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में किदवई नगर में पुलिस ने एक होटल प छापा मारा। पुलिस को छापेमारी में होटल के कमरे में बड़ी जुआखोरी पकड़ी है। जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने बीजेपी के मंडल मंत्री, कारोबारी, प्रापर्टी डीलर समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लगभग साढ़े 5 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। मीटिंग के नाम पर बुक करते थे होटल में कमरा बताते हैं जुआ कराने वाला सरगना मौके से भागने में कामयाब रहा है। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके का कहना है कि उस्मानपुर स्थित ओसियन ग्रांड होटल बुधवार देर शाम पुलिस ने छापा मारा। ये भी पढ़ें: यूपी में PCS के बंपर तबादले, 181 पीसीएस अफसर इधर से उधर होटल के एक कमरे से 13 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। मौके से भाजपा नेता भाजपा के मंडल मंत्री (जूही मंडल) लव सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5 लाख से ज्यादा की रकम बरामद...
यूपी में बड़ी कार्रवाई, GST महिला उपायुक्त 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

यूपी में बड़ी कार्रवाई, GST महिला उपायुक्त 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विजिलेंस की वाराणसी टीम ने आज बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी की एक महिला अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस टीम ने उपायुक्त अंबिका को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई चेतगंज स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास हुई है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, विजिलेंस से एक व्यवसाई ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि उससे फाइल निस्तारण के लिए उपायुक्त अंबिका ने 50 हजार रुपए रिश्वत मांगी। यह रिश्वत जीएसटी  विजिलेंस को जांच में आरोप सही मिले। बुधवार को उपायुक्त अंबिका को 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। ये भी पढ़ें: UP: दो शहरों के हाटलों में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे-दिल्ली, नोएडा-बंगाल की लड़कियां..  https://samarneetinews.com/sex-rackets-exposed-in-hotels-in-meerut-and-varanasi/ htt...
UP: दो शहरों के हाटलों में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे-दिल्ली, नोएडा-बंगाल की लड़कियां..

UP: दो शहरों के हाटलों में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे-दिल्ली, नोएडा-बंगाल की लड़कियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीत न्यूज, लखनऊ: यूपी के दो बड़े शहरों में दो होटलों पर पुलिस ने छापे मारते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दोनों होटलों से दो हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे हुए। पुलिस ने दोनों ही जगहों से दिल्ली, नोएडा और वेस्ट बंगाल से बुलाई गईं लड़कियों के साथ युवकों को पकड़ा। एक मामला पश्चिमी यूपी के मेरठ का है। वहीं दूसरा वाराणसी का है। मेरठ और वाराणसी में बड़े खुलासे जानकारी के अनुसार, मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके के ड्रीम हॉलिडे होटल में पुलिस ने छापा मारा। वहां तुरंत ही हल्ला मच गया। हाई प्रोफाइल लड़कियां और लड़के भागने लगे। पुलिस ने मौके से चार लड़कियों और एक युवक को पकड़ा। कमरों की तलाशी में पुलिस ने आपत्तिजनक चीजें भी बरामद कीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि पकड़ी गईं चारों लड़कियां दिल्ली और गाजियाबाद की रहने वाली हैं। इन लड़कियों को रकम देकर देह व्...
डीजी पीएसी आलोक सिंह ने निर्माणाधीन बटालियन का किया निरीक्षण

डीजी पीएसी आलोक सिंह ने निर्माणाधीन बटालियन का किया निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पुलिस महानिदेशक पीएसी आलोक सिंह ने सैंजनी, बदायूं में निर्माणाधीन वीरांगना अवंतीबाई महिला बटालियन का निरीक्षण किया। साथ ही हस्तगत अनावासीय भवनों व प्रचलित आवासीय निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की भी जानकारी ली। डीजी आलोक सिंह ने साफ कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। DG की दो टूक, समय से हो गुणवत्तापूर्ण निर्माण कहा कि सभी कार्य समय से पूरे होने चाहिए। डीजी श्री सिंह ने इन भवनों का निर्माण सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बताते चलें कि बदायूं के सैजनी में महिला पीएसी बटालियन का निर्माण हो रहा है। ये भी पढ़ें: उप निदेशक-लेखाधिकारी गिरफ्तार, 8 करोड़ का चित्रकूट मंडी घोटाला मामला  इसकी लागत लगभग 412 करोड़ रुपए है। निरीक्षण के दौरान रमित शर्मा एडीजी बरेली जोन, डीएम अवनीश राय, एसपी अंकिता शर्मा, आकाश तो...
बांदा में कांग्रेसियों में नया जोश, प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत

बांदा में कांग्रेसियों में नया जोश, प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम सोमवार को पहली बार बांदा पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कांग्रेसियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी। बाबा अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कांग्रेसियों ने भूरागढ़ से प्रदेश प्रभारी श्री गौतम की अगवानी की। इसके बाद कांग्रेसियों का काफिला रोडवेज बस स्टैंड चौराहे के पास स्थिति अंबेडकर पार्क पहुंचा। वहां बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तिंदवारी की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी आदि शक्ति दीक्षित ने स्मृति चिह्न भेंटकर प्रदेश प्रभारी का सम्मान किया। प्रभारी श्री गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ही एक पार्टी है जिसने आजादी के लिए संघर्ष किया। हम सभी को इस बात...
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे आज से शुरू हो गया है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। मंगलवार यानी आज से कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आम लोगों के वाहन भी रफ्तार भर सकेंगे। 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी लखनऊ से कानपुर तक का सफर सिर्फ 45 मिनट में पूरा कर लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में 4850 करोड़ की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी हुआ। सरोजनी नगर स्थित कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल में उद्घघाटन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने हरदोई-लखनऊ 32 किमी के चौड़ीकरण के फायदे भी बताए। उद्घघाटन के मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष ...
यूपी में PCS के बंपर तबादले, 181 पीसीएस अफसर इधर से उधर

यूपी में PCS के बंपर तबादले, 181 पीसीएस अफसर इधर से उधर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादले हुए हैं। योगी सरकार ने 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सिर्फ 12 घंटे के भीतर सरकार ने कुल 363 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। शासन के आदेश के तहत कई तहसीलों के एसडीएम बदल दिए गए हैं। दूसरे जिलों में भेजे गए ज्यादातर अधिकारी ज्यादातर एसडीएम को दूसरे जिलों में भेजा गया है। कई पीसीएस अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों के अलावा दूसरे संस्थानोंकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये भी पढ़ें: लखनऊ: ARTO ललित कुमार के घर छापा-कई किलो सोना-चांदी और कैश बरामद लखनऊ, अयोध्या, सीतापुर, बाराबंकी, बांदा, गोरखपुर, वाराणसी, हरदोई, बुलंदशहर और अन्य जिलों में भी अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों की पूरी तबादला सूची नीचे पढ़ें:  ये भी पढ़ें: यूपी: मानसून पड़ा सुस्त-इ...
बांदा शहर में 9 साइबर ठग गिरफ्तार-पुलिस को बड़ी सफलता, कई खुलासे

बांदा शहर में 9 साइबर ठग गिरफ्तार-पुलिस को बड़ी सफलता, कई खुलासे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बांदा पुलिस टीम ने9 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के कब्जे से 52.47 हजार कैश, 10 मोबाइल फोन आदि सामान बरामद किया है। बांदा शहर के रहने वाली हैं सभी 9 ठग यह जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने प्रेसवार्ता में दी। बताते हैं कि साइबर क्राइम पुलिस को एक बैंक खाते के संबंध में सूचना मिली। यह खाता संदिग्ध था। विभिन्न माध्यमों से लोगों से ठगी कर रकम इस खाते में मंगाई जाती थी। पुलिस ने इस खाताधारक को मवई बाइपास के पास से पकड़ा। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के नीचे घेराबंदी कर चार पहिया वाहन बोलेरो में बैठे 9 अन्य ठगों को और पकड़ा। खुलासे करने वाली टीम को 20 हजार ईनाम ये सभी फोन हैक कर लोगों से रकम ठगते थे। बाद में फोन और सिम नष्ट कर ...