Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

लखनऊ में ARTO पर एक्शन-बांदा MP बार्डर की ओवरलोडिंग फिर चर्चा में..

लखनऊ में ARTO पर एक्शन-बांदा MP बार्डर की ओवरलोडिंग फिर चर्चा में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: लखनऊ में रिटायर एआरटीओ ललित कुमार के घर विजिलेंस छापे में 22 किलो सोना-चांदी और करोड़ों की चल-अचल संपत्ति बरामद हुई। इस घटनाक्रम ने परिवहन विभाग में फैले भ्रष्टाचार की पर्ते खोल दी हैं। सूत्रों की माने तो सरकार परिवहन विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की सूची बना रही है। बहरहाल, इस छापे के बाद बांदा का आरोटीओ विभाग और यहां के अधिकारी भी चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह बांदा एमपी बार्डर है। एमपी बार्डर से यूपी में घुसते हैं ओवरलोड खनन ट्रक-डंपर बांदा के रास्ते एमपी बार्डर से रोज सैकड़ों ओवरलोड बालू-गिट्टी के ट्रक यूपी में इंट्री कर रहे हैं। चर्चा है कि बांदा आरटीओ विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। एमपी के माफियाओं की ओवरलोडिंग यूपी की सड़कों को बर्बाद कर रही है। फिर भी आरटीओ विभाग, पीडब्ल्यूडी, सीमावर्ती थानों की पुलिस चुप है। ये भी पढ़ें: लखनऊ: ARTO ललित ...
“राममंदिर RSS कार्यालय” शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

“राममंदिर RSS कार्यालय” शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बयान सामने आया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि वर्तमान स्वरूप में अयोध्या का राम मंदिर आरएसएस का कार्यालय बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि जब राम मंदिर पूर्ण रूप से बन जाएगा तब सभी दर्शन को जाएंगे। साथ ही उन्होंने गौरक्षा की अपील भी लोगों से की। सभी से गौरक्षा की अपील बताते चलें कि गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती यूपी के जिलों में यात्रा निकाल रहे हैं। इसी यात्रा के दौरान रायबरेली में उन्होंने राम मंदिर के संबंध में अपने विचार रखे। ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पूरे प्रदेश में लोगों से अपील की है कि गाय की रक्षा करें। जोर देकर कहा कि गाय को माता मानने वालों का निश...
CM Yogi ने वृक्षारोपण महायज्ञ का किया शुभारंभ-सेल्फी ने खींचा सबका ध्यान

CM Yogi ने वृक्षारोपण महायज्ञ का किया शुभारंभ-सेल्फी ने खींचा सबका ध्यान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी ने आज रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ गोरखपुर में किया। साथ ही पूरे प्रदेश में अभियान के तहत पौधरोपण को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए। अभियान का शुभारंभ करने के बाद सीएम योगी ने सेल्फी भी ली। सीएम योगी की सेल्फी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सुबह 8 बजे तक इतना रहा पौधरोपण बताते चलें कि पूरे प्रदेश में लगभग 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आज शुरू हुआ इस अभियान के तहत पहले ही दिन सुबह 8 बजे तक राज्य के 11,206 विभिन्न स्थलों पर रिकॉर्ड 1 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे जा चुके हैं। आगे भी पौधे रोपने का अभियान चलता रहेगा। बताते चलें कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में गंभीर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ें: लखनऊ: ARTO ललित कु...
क्या बबेरू MLA विशंभर यादव की होगी जांच? CM के बयान के बाद अटकलें तेज

क्या बबेरू MLA विशंभर यादव की होगी जांच? CM के बयान के बाद अटकलें तेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा की सियासत में इस समय हलचल मची है। खासकर बबेरू विधानसभा की राजनीतिक चर्चा में आ गई है। बांदा में इकलौते सपा विधायक विशंभर यादव को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें लग रही हैं।लोगों में चर्चा हो रही है कि क्या बबेरू सपा विधायक विशंभर यादव के खिलाफ कोई जांच होने वाली है? या बबेरू विधायक किसी जांच के घेरे में आने वाले हैं क्या? राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं दरअसल, लोगों के बीच यह सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी ने बांदा में दिए अपने भाषण में एक बात कही थी। सीएम योगी ने जे.एन. काॅलेज मैदान में दिए भाषण में कहा था कि बांदा की बबेरू विधानसभा में सपा के विधायक हैं। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: यूपी में प्रशासक बने सभी जिला पंचायत अध्यक्ष वहां विकास कार्य नहीं हो रहे हैं, क्यों कि उनका (सपा विधायक) का काम जमीनों पर कब्जा करन...
बड़ी खबर: यूपी में प्रशासक बने सभी जिला पंचायत अध्यक्ष

बड़ी खबर: यूपी में प्रशासक बने सभी जिला पंचायत अध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी से बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। सरकार ने शुक्रवार रात इस संबंध में आदेश भी जारी किया है। बताते चलें कि सभी जिलाध्यक्षों का कार्यकाल खत्म हो रहा था। शनिवार को पूरा हो रहा सभी का कार्यकाल दरअसल, प्रदेश के सभी 75 जिला पंचायत अध्यक्षों का 5 वर्षीय कार्यकाल शनिवार को पूरा हो रहा था। चुनावों को आगे टाल दिया गया है। ऐसे में नई व्यवस्था बनने तक जिला पंचायत अध्यक्षों को ही प्रशासक बना दिया गया है। ये भी पढ़ें: ‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बांदा में CM Yogi का इशारों में अखिलेश पर बड़ा हमला बताते चलें कि वर्ष 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे। निर्वाचित अध्यक्षों की पहली बैठक 12 जुलाई 2021 को आयोजित हुई थी। 11 जुलाई को सभी का कार्यकाल पूरा हो रहा था। ये भी पढ़ें: लखनऊ: ARTO ललित कुमार के घर...
बांदा में CM Yogi: कालूकुआं चौराहे पर अनावरण-पुलिस लाइन में पौधरोपण

बांदा में CM Yogi: कालूकुआं चौराहे पर अनावरण-पुलिस लाइन में पौधरोपण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में कालूकुआं चौराहे पर महारानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही पुलिस लाइन में वृक्षोरपण भी किया। बताते चलें कि कालूकुआं चौराहे पर कई महीनों से अनावरण की लोगों को प्रतिक्षा थी। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। यहां से सीएम योगी प्रभारी मंत्री और अन्य नेताओं के साथ पं. जेएन कालेज में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए। पुलिस लाइन में सीएम ने किया वृक्षारोपण इससे पहले पुलिस लाइन में हेलीकाॅप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात ने वृक्षारोपण भी किया। डीएम अमित आसेरी और एसपी पलाश बंसल समेत अन्य अधिकारी व नेतागण मौजूद रहे। संबंधित खबरें पढ़ें: बांदा में सीएम योगी, 710 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास संबंधित खबरें पढ़ें: ‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बां...
‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बांदा में CM Yogi का इशारों में अखिलेश पर बड़ा हमला

‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बांदा में CM Yogi का इशारों में अखिलेश पर बड़ा हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे के क्रम में चित्रकूट से बांदा पहुंचे। बांदा में सीएम योगी ने इशारों-इशारों में बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि 'उन्हें कब्रिस्तान पसंद हैं। इसलिए धार्मिक स्थल पसंद नहीं आते।' सीएम योगी  अपने संबोधन की शुरूआत 'सियावर रामचंद्र की जय, पवनपुत्र हनुमान की जय, वृंदावन वाले बिहारी लाल की जय' बोलकर की। जनसभा में मौजूद भीड़ भी उत्साहित नजर आई। सीएम योगी बोले-कुछ लोगों को धार्मिक स्थल पसंद नहीं सीएम योगी ने कहा कि उन्हें कब्रिस्तान और वक्फ की चिंता है। इसलिए वह धार्मिक स्थलों और विरासत का अपमान करते हैं। ऐसे लोग भारत को वैभवशाली होते देखना पसंद नहीं करते। इन लोगों को मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का मंदिर अच्छा नहीं लगता। ये भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट फैसले: जलालाबाद अब परशुरामपुर...
बांदा में सीएम योगी, 710 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

बांदा में सीएम योगी, 710 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय बांदा में है। बांदा के पंडित जेएन कालेज मैदान में मुख्यमंत्री योगी ने 710 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने कालूकुआं चौराहा पर महारानी अवंती बाई की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया। इस दौरान बांदा के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट फैसले: जलालाबाद अब परशुरामपुरी, होमगार्ड्स को मुफ्त इलाज https://samarneetinews.com/up-cabinet-decisions-jalalabad-renamed-parashurampuri/  ...
यूपी: सुल्तानपुर SDM करम सिंह सस्पेंड, संभल में रहे थे तहसीलदार

यूपी: सुल्तानपुर SDM करम सिंह सस्पेंड, संभल में रहे थे तहसीलदार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने सुल्तानपुर में तैनात एसडीएम करम सिंह चौहान को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले वह संभल में तहसीलदार रहे थे। सस्पेंड करने के बाद मंडलायुक्त प्रयागराज कार्यालय से संबंध कर दिया है। जानकारी के अनुसार, संभल की गुन्नौर तहसीलदार के पद पर रहते हुए भूमि आवंटन में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम पर यह कार्रवाई हुई है। संभल में रहते हुए जमीन आवंटन में गड़बड़ी के आरोप मामले में एसडीएम के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। बताते हैं कि करम सिंह को पदोन्नति के बाद सुल्तानपुर में तैनाती मिली थी। इससे पहले वह संभल की गुन्नौर तहसील में तैनात रहे थे। ये भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट फैसले: जलालाबाद अब परशुरामपुरी, होमगार्ड्स को मुफ्त इलाज वहीं उनके ऊपर सरकारी भूमि में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। प्रशासन ने प्रारंभिक जांच के बाद यह कद उठाया है। इसमें भूमि आवंटन में नियमों की अ...
यूपी STF का बड़ा एक्शन: कानपुर का खूंखार अपराधी आसिफ अंबेडकर नगर में ढेर

यूपी STF का बड़ा एक्शन: कानपुर का खूंखार अपराधी आसिफ अंबेडकर नगर में ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने 1 लाख के ईनामी बदमाश आसिफ अली उर्फ विक्की को एनकाउंटर में मार गिराया है। कानपुर के रहने वाले खूंखार अपराधी आसिफ उर्फ विक्की को यूपी एसटीएफ ने अंबेडकर नगर में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बताते हैं कि यह बदमाश बीते लगभग 8 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार था। कानपुर के बिल्हौर का रहने वाला था बदमाश आसिफ जानकारी के अनुसार, यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार तड़के यूपी एसटीएफ का बदमाश आसिफ से आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों ओर से गोली चलीं और बदमाश मारा गया। बदमाश  की पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर हुसैन के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में ट्रिपल मर्डर का साइको किलर गुरुप्रीत सिंह ढेर, अस्पताल में महिला-चलती ट्रेनों में दो हत्याएं.. यह बदमाश कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के धुरैथा मकरनपुर गांव का था। यह एनकाउंटर अंबेडकर...