
समरनीति न्यूज, लखनऊ: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बयान सामने आया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि वर्तमान स्वरूप में अयोध्या का राम मंदिर आरएसएस का कार्यालय बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि जब राम मंदिर पूर्ण रूप से बन जाएगा तब सभी दर्शन को जाएंगे। साथ ही उन्होंने गौरक्षा की अपील भी लोगों से की।
सभी से गौरक्षा की अपील
बताते चलें कि गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती यूपी के जिलों में यात्रा निकाल रहे हैं। इसी यात्रा के दौरान रायबरेली में उन्होंने राम मंदिर के संबंध में अपने विचार रखे।
ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पूरे प्रदेश में लोगों से अपील की है कि गाय की रक्षा करें। जोर देकर कहा कि गाय को माता मानने वालों का निश्चित ही कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि जो गाय को केवल पशु कहें, उन्हें सत्ता में बना रहने का अधिकार ही नहीं है।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव, अविमुक्तेश्वरानंद से मिले, बोले-नकली संतों का अंत होने वाला
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
अखिलेश यादव, अविमुक्तेश्वरानंद से मिले, बोले-नकली संतों का अंत होने वाला
CM Yogi ने वृक्षारोपण महायज्ञ का किया शुभारंभ-सेल्फी ने खींचा सबका ध्यान
