Friday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

राहुल का सवाल, फ्रांस क्यों जा रहीं रक्षा मंत्री सीतारमण ?

राहुल का सवाल, फ्रांस क्यों जा रहीं रक्षा मंत्री सीतारमण ?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यजू, डेस्कः राफेल को लेकर मोदी सरकार की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रोज-रोज हो रहे नए खुलासों और राहुल गांधी के तेज हमलों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब रक्षा मंत्री के फ्रांस दौरे को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर तगड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सवाल किया है कि रक्षामंत्री सीतारमण फ्रांस क्यों जा रही हैं। रक्षामंत्री की फ्रांस यात्रा को राफेल घोटाले परपर्दा डालने की कोशिश कहा  राहुल ने कहा है कि सीतारमण की फ्रांस यात्रा निश्चित रूप से राफेल घोटाले पर पर्दा डालने की सरकार की कोशिश का हिस्सा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अबतक का सबसे बड़ा हमला बोलते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्ट हैं और वे यह बात देश के युवाओं को बताना चाहते हैं। ये भी पढ़ेंः बाबा कामतानाथ की धरती से पीएम मोदी पर जमकर बरसे राहुल, बोले ! इस चौकीदार ने चोरी कर ली  रा...
विवेक तिवारी हत्याकांडः कल्पना को नगर निगम में ओएसडी की नौकरी

विवेक तिवारी हत्याकांडः कल्पना को नगर निगम में ओएसडी की नौकरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लखनऊ में बीते दिनों पुलिस की गोली से मारे गए एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी को नगर निगम में ओएसडी की नौकरी मिल गई है। उनको नियक्तिपत्र भी सौंप दिया गया है। बताते चलें कि विवेक तिवारी की बीते दिनों सिपाही प्रशांत चौधरी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में दो सिपाही आरोपी थे और दोनों को सरकार पहले ही बर्खास्त करके जेल भेज चुकी है। डिप्टी सीएम की मौजूदगी में नगर आयुक्त ने सौंपा नियुक्तपत्र  इतना ही नहीं लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त ने आज स्वर्गीय विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी को नौकरी का नियुक्तिपत्र भी सौंप दिया। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की मौजूदगी में नगर निगम आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने कल्पना तिवारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। ये भी पढ़ेंःलखनऊ दो सगे भाईयों के हत्यारोपी शिवम ने खुद को गोली से उड़ाया अब कल्पना तिवारी नगर निगम में ओएसडी के पद पर निय...
लखनऊ दो सगे भाईयों के हत्यारोपी शिवम ने खुद को गोली से उड़ाया

लखनऊ दो सगे भाईयों के हत्यारोपी शिवम ने खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कुछ दिन पहले लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में दो सगे भाइयों की हत्या के मुख्य आरोपी शिवम सिंह ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के वक्त पुलिस उसे गिरफ्तार करने राजधानी के गोमतीनगर के विरामखंड इलाके में पहुंची थी। दबिशे के दौरान यह घटना हुई। पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी चीना को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्र की टीम एंटी डकैती सेल के साथ सगे भाइयों के हत्यारोपी की गिरफ्तारी को पहुंची थी। दबिश के दौरान पुलिस को देखकर उठाया कदम  यह दबिश गोमती नगर के विरामखंड इलाके में दी गई थी। सादे वर्दी में पुलिस को देखकर आरोपी शिवम ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। इस दौरान पुलिस ने शिवम के दूसरे साथी चीना को गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित मुख्य खबर ः लखनऊ में सरेआम दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या एसएसपी ने जानकारी दी है कि...
बांदा में अपह्रत व्यवसाई के घर लौटने की चर्चाओं का बाजार गर्म, परिजनों ने किया इंकार

बांदा में अपह्रत व्यवसाई के घर लौटने की चर्चाओं का बाजार गर्म, परिजनों ने किया इंकार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बुंदेलखंड के बांदा शहर से बीते दिनों अगवा हुआ टाइल्स कारोबारी सकुशल घर लौट आया है। इस तरह की चर्चाएं आज दिनभर बांदा शहर में छाई रहीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी अपह्रत प्रदीप से वापस घर लौट आने की खबरें छपीं। लेकिन न तो पुलिस ने इसकी पुष्टि की और न ही अपह्रत के परिजनों ने। परिवार के लोग प्रदीप के लौटने की बात से साफ इंकार करते रहे। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी जानकारी से इंकार किया। परिवार के लोगों का अपह्रत के लौटने से इंकार  बताते चलें कि बांदा के अतर्रा में रहने वाले टाइल्स कारोबारी प्रदीप सिंह सेंगर उर्फ नीलू को बदमाशों ने बीती 21 सितंबर को रात लगभग साढ़े 8 बजे उस समय अगवा कर लिया था जब वह चिल्ला रोड स्थित अपनी टाइल्स के शोरूम पर मौजूद थे। बांदा शहर से कारोबारी के अपहरण की वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया था। खासकर व्यापारी वर्ग के लोग और पुलिस महकमे के लोग सक...
जागरूक मतदाता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी..

जागरूक मतदाता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश एल बेंकटेश्वर लू ने कहा कि मतदाताओं में जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके और किसी भी कारण से छूटे हुए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य अंकित करा लें। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्यनिर्वाचन अधिकारी बोले..  इसके लिए अपने बीएलओ को फार्म भर कर दें । कहा कि मतदाता का जागरूक रहना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती इसी में है कि हर कोई अपने मताधिकार का प्रयोग करे। घर बैठकर अपने इस अधिकार को खत्म न करें। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः भाजपा विधायक ने खनिज अधिकारी को सर्किट हाउस के कमरे में बंद करके पीटा  उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरह की दिक्कत है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर इसे दूर किया जा सकता है। इस मौके पर अपर आयुक्त डीएस उपाध्याय, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या...
बुंदेलखंडः भाजपा विधायक ने खनिज अधिकारी को सर्किट हाउस के कमरे में बंद करके पीटा

बुंदेलखंडः भाजपा विधायक ने खनिज अधिकारी को सर्किट हाउस के कमरे में बंद करके पीटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बुंदेलखंड के बांदा जिले में एक सत्ताधारी भाजपा विधायक द्वारा जिला खनन अधिकारी को कमरे में बंद करके पीटने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। खास बात यह है कि खनिज अधिकारी ने विधायक पर प्रति खदान 25 लाख रुपए अवैध रंगदारी मांगने का आरोप भी लगाया है। मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने भाजपा विधायक व उसके साथियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। खनिज अधिकारी ने भाजपा विधायक समेत छह के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट  बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम लगभग 8 बजे बांदा की तिंदवारी विधानसभा से भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति ने जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह पटेल को बातचीत के लिए मवई सर्किट हाउस बुलाया था। वहां दोनों के बीच बातचीत हुई। ये भी पढ़ेंः महोबा में अवैध खनन पर वर्चस्व को लेकर बालू माफियाओं में गोलियां चलीं  खनिज अधिकारी का आरोप है कि विधायक प्रजापति ने उनस...
तबादले के बाद वीआरएस लेने वालीं डा. आरती लालचंदानी फिर बनीं मेडिकल कालेज की प्राचार्य

तबादले के बाद वीआरएस लेने वालीं डा. आरती लालचंदानी फिर बनीं मेडिकल कालेज की प्राचार्य

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः तबादले के बाद वीआरएस लेने वालीं डा. आरती लाल चंदानी फिर से कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य बनाई गई हैं। इसके साथ ही इस पद को लेकर काफी दिनों से चल रही खींचतान आखिरकार मंगलवार रात खत्म होती नजर आई। शासन ने देर रात आदेश जारी कर मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य डॉ. आरती दवे लाल चंदानी को बनाया है जबकि अबतक इस पद पर कार्यरत रहे जीएसवीएम के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार का तबादला राजकीय मेडिकल कॉलेज, कन्नौज कर दिया गया है। शासन से नियुक्ति के बाद संभाला कार्यभार, डा. नवनीत कन्नौज स्थानांतरित   खास बात यह है कि अपनी ज्वाईनिंग को लेकर डा. आरती लाल चंदानी इतनी जल्दबाजी में नजर आईं कि उन्होंने दिन निकलने का इंतजार नहीं किया। देर रात ही मेडिकल कालेज पहुंचकर ज्वाइनिंग की औपचारिकता पूरी की। रात में ही कई वार्डों का निरीक्षण करते हुए अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई। ये भी प...
रेल हादसे में मरने वालों को 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

रेल हादसे में मरने वालों को 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली रेल हादसे में मरने वालों को 2-2 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने हादसे में गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को मिलेंगे 50-50 हजार रूपए  बताते चलें कि बुधवार सुबह रायबरेली के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास न्यू फरक्का एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि लगभग 30 लोग घायल हुए हैं। ये भी पढ़ेंः भीषण रेल हादसाः रायबरेली में पटरी से उतरी न्यू फरक्का एक्स. 7 की मौत, 30 घायल रेल हादसे के बाद से पुलिस व रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारियों को बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।...
भीषण रेल हादसाः रायबरेली में पटरी से उतरी न्यू फरक्का एक्स. 7 की मौत, 30 घायल

भीषण रेल हादसाः रायबरेली में पटरी से उतरी न्यू फरक्का एक्स. 7 की मौत, 30 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः यहां हुए एक रेल हादसे में वाराणसी से लखनऊ जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में ट्रेन में सवाल सात यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 30 अन्य यात्रियों के घायल होने की सूचना है। ये हादसा हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास सुबह लगभग 6:15 बजे हुआ।घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर एडीआरएम काजी महाराज अलाम लखनऊ भी मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर-  BSNL-05412-254145 व रेलवे-027-73677 बताते हैं कि ट्रेन संख्या 14003 न्यूज फरक्का एक्सप्रेस आज सुबह लगभग वाराणसी से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास जब ट्रेन पहुंची तो अचानक तेज आवाज के साथ इंजन समेत ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। ये भी पढ़ेंः टीवी धारावाहिकों के कलाकार आलोक नाथ पर रेप का...
कानपुर में सिख तीर्थ यात्रियों को संगत ने दी लंगर सेवा

कानपुर में सिख तीर्थ यात्रियों को संगत ने दी लंगर सेवा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः तीर्थ यात्रियों के जत्थे को लंगर की सेवा देने स्थानीय सिख समुदाय के लोग आज कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। वहां नार्थ ईस्ट (एनई) एक्सप्रेस ट्रेन के बी-3 और बी-2 कोच के पास पहुंचकर उसपर सवार सिख तीर्थ यात्रियों को लंगर की सेवा दी। गुवाहटी से अनंतनाग जा रही ट्रेन में सवार तीर्थ यात्रियों की सेवा    बताया जाता है कि सेवा के लिए सिख समुदाय के लोग दोपहर करीब 3 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। गुवाहटी से अनंतनाग जा रही नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस में सवार तीर्थ यात्रियों की सेवा की। ये सभी सिख तीर्थ यात्री गुवाहाटी के ऐतिहासिक गुरुद्वारों का भ्रमण करके लौट रहे थे। ये भी पढ़ेंः  कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ गैरजमानती वारंट  इन तीर्थ यात्रियों को कानपुर की संगत की ओर से लंगर सेवा दी गई। लंगर सेवा वालों में प्रमुख रूप से सरदार प्रीतम सिंह, हरबंस सिंह खालसा, मंजीत सि...