Friday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर फूंका प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री का पुतला

कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर फूंका प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री का पुतला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः गुजरात में उत्तर भारतीयों खासकर यूपी-बिहार के लोगों से हिंसा के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी व गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का दोमुहा पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पुतला दहन से पहले अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर तिलक हाल से कोतवाली चौराहे तक जुलूस निकाला। ़ गुजरात में हिंसा के विरोध में उतरे कांग्रेसियों ने जमकर की नारेबाजी  इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कोतवाली चौराहे पर प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात के सीएम का पुतला फूंका। अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि जिस गुजरात ने देश को महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे महापुरुष दिए। ये भी पढ़ेंः कानपुर में जहरीली गैस की चपेट में आकर 1 मजदूर की मौत, 3 गंभीर उसी गुजरात में भाजपा के गुंडे अब प्रांत और भाषा के न...
कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ गैरजमानती वारंट

कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ गैरजमानती वारंट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, इलाहाबाद: यूपी सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ अदालत ने गैरजमानती वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश विधायकों-सांसदों पर मुकदमों के निपटारे को गठित विशेष अदालत ने यह आदेश दिए हैं। विशेष न्यायधीश पवन कुमार तिवारी ने यह आदेश पिछले एक साल कई तारीखों पर जमानती वारंट के बावजूद हाजिर न होने पर दिया गया है। बार-बार वारंट के बावजूद नहीं अदालत में नहीं हो रही थीं हाजिर  पूरा मामला वर्ष 2010 की घटना से जुड़ा है। यह मुकदमा लखनऊ में 2011 से विचाराधीन है। बताया जाता है कि 14 फरवरी 2011 को कोर्ट ने संज्ञान लेकर सम्मन जारी किया। इसके बाद भी कई सम्मन जारी हुए और 18 अगस्त 2017 को 10 हजार का जमानती वारंट जारी हुआ। ये भी पढ़ेंः टीवी धारावाहिकों के कलाकार आलोक नाथ पर रेप का आरोप 17 सितंबर 2018 तक 12 तारीखों पर जमानती वारंट जारी हुआ। लेकिन इसके बाद भी रीता बह...
टीवी धारावाहिकों के कलाकार आलोक नाथ पर रेप का आरोप

टीवी धारावाहिकों के कलाकार आलोक नाथ पर रेप का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः टीवी की दुनिया के संस्कारी बाबू की छवि रखने वाले आलोक नाथ पर बलात्कार और मारपीट के आरोप ने सभी को हिलाकर रख दिया है लेकिन ये आरोप खुद एक पूर्व धारावाहिक निर्माता विनिता नंदा ने लगाए हैं। विनिता खुद एक जानी-मानी महिला निर्माता रहीं हैं। इसलिए आलोक नाथ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि लोग भले ही उनको अच्छे रोल में देखते रहे हों। लेकिन आरोपों में अगर सच्चाई है तो आने वाले दिनों में हालात बदल सकते हैं। टीवी धारावाहिकों की पूर्व निर्माता विनिता नंदा ने लगाया आरोप  हांलाकि खुद लगे बलात्कार के आरोपों के बाद अभिनेत आलोक नाथ ने भी अपना पक्ष रखा है। आलोक नाथ का कहना है कि उन्होंने बलात्कार नहीं किया। हो सकता है कि किसी और न किया हो। ये भी पढ़ेंः  तो क्या; वाकई शादी से पहले ही मिथुन के बेटे की हो जाएगी गिरफ्तारी  बताते चलें कि 90 के दशक में टीवी धारावाहिक की...
पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण का निधन, सीएम योगी ने शोक जताया

पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण का निधन, सीएम योगी ने शोक जताया

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्रीराम अरुण का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांसें लीं। उनके निधन की सूचना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व डीजीपी श्रीराम अरुण के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है। लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को लीं अंतिम सांसें  बताते हैं कि पूर्व डीजीपी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शालीन और मज़बूत इरादे वाले पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाले श्रीराम अरुण लखनऊ के एसएसपी भी रहे हैं। ये भी पढ़ेंः कन्नौज में बदमाशों का कहर, मां और बाप की नृशंस हत्याओं के बाद बेटी को उठा ले गए हैवान वे मौजूदा समय में एटीएस के आईजी असीम अरुण के पिता थे। उनके निधन के बाद अंतिम दर्शन के लिए पुलिस अधिकारियों के अलावा परिजन व परिचित बड़ी संख्या में उनके घर पहुंच रहे हैं। श्री...
कन्नौज में बदमाशों का कहर, मां और बाप की नृशंस हत्याओं के बाद बेटी को उठा ले गए हैवान

कन्नौज में बदमाशों का कहर, मां और बाप की नृशंस हत्याओं के बाद बेटी को उठा ले गए हैवान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कन्नौजः बीती रात कन्नौज में बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। एक घर में घुसे बदमाशों ने घर के मालिक और उसकी पत्नी को मारापीटा और लूटपाट शुरू कर दी। बाद में उसकी 18 साल की बेटी को उठा ले गए। बेटी को बचाने आए पति की फावड़े से काटकर नृशंस हत्या कर दी। पति को बचाने आई पत्नी पर भी फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार किए। वारदात को सफाई से दिया अंजाम, गांव वालों को सुबह हुई जानकारी  महिला को मरणासन्न हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस सुबह मौके पर पहुंची और छानबीन में लगी है। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में लगी है। उधर, कानपुर ले जाते समय महिला ऊषा ने भी दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ेंः सावधानः यूपी-बिहार में अगले 24 घंटे में तूफान की आशंका   बताते हैं कि जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांव गौरियापुर में बीती रात बदमाशों न...
सावधानः यूपी-बिहार में अगले 24 घंटे में तूफान की आशंका

सावधानः यूपी-बिहार में अगले 24 घंटे में तूफान की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः आने वाले 24 घंटों में सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी की। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों में मौसम तेजी से करवट बदलेगा। इसके बाद चक्रवाती तूफान की आशंका है। इस भयंकर तूफान की चपेट में उत्तर प्रदेश और बिहार भी आएंगे। इस भयानक तूफान को मौसम विभाग ने तितली नाम दिया है। मौसम विभाग के अपर निदेशक जनरल के अनुसार   बंगाल की खाड़ी में तितली तूफान के पहुंचने की आशंका है। इसका बड़ा असर आंध्र प्रदेश, पंश्चिम बंगाल व ओडिशा समेत उत्तर पूर्वी राज्यों पर पड़ेगा। इसके अलावा बांग्लादेश को भी यह तूफान प्रभावित करेगा। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः लंबे समय बाद अब आरटीआई के दायरे में बीसीसीआई मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के बाद समुद्र तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में जाने से मना कर दिया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि यह तूफान त...
ब्रह्मोस मिसाइल के सीक्रेट पाकिस्तान को पहुंचाने के आरोप में डीआरडीओ इंजीनियर गिरफ्तार

ब्रह्मोस मिसाइल के सीक्रेट पाकिस्तान को पहुंचाने के आरोप में डीआरडीओ इंजीनियर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी एटीएस ने सोमवार को नागपुर से एक डीआरडीओ के इंजीनियर निशांत अग्रवाल को सुरक्षा से जुड़ीं खुफिया जानकारियां लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया। बताते हैं कि यह इंजीनियर देश की सबसे शक्तिशाली मिसाइल ब्रह्मोस की तकनीकि जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को सप्लाई कर रहा था। यूपी और महाराष्ट्र की एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई में नागपुर से दबोचा  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ की इकाई ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट में काम करने वाले इस इंजीनियर निशांत अग्रवाल को यूपी और महाराष्ट्र एटीएश ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दबोचा है। ये भी पढ़ेंः स्पाइक मिसाइल की खरीद पर फिर विचार करेगा भारत बताते हैं कि पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने सुबह नागरपुर में छापा मारकर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की। सूत्रों की माने तो आरोपी पर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मा...
विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस, पथराव में दरोगा-सिपाही घायल

विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस, पथराव में दरोगा-सिपाही घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, आगरा : जिले में आज दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के बाद बवाल हो गया। हालात संभालने पहुंची पुलिस को देखते ही भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के नगला बेर गांव की है। वहां पुलिस पर हमले होने का मामला प्रकाश में आया है। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती  बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच हो रहे आपसी विवाद के दौरान पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। विवाद आपसी कहासुनी के बाद शुरू हुआ। मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने डायल 100 को बवाल की सूचना दी। जानकारी होने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ये भी पढ़ेंः जब रोते हुए सिपाही बोला, कर लूंगा आत्महत्या – वीडियो वायरल इसी के बाद पथराव शुरू हो गया। पथराव में पथराव में सब इंस्पेक्टर नेम सिंह और सिपाही सतीश घायल हो गए। दोनों...
जब रोते हुए सिपाही बोला, कर लूंगा आत्महत्या – वीडियो वायरल

जब रोते हुए सिपाही बोला, कर लूंगा आत्महत्या – वीडियो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस महकमे पर सोशल मीडिया मार जारी है। अभी राजधानी लखनऊ में विवेक तिवारी के हत्यारोपी सिपाहियों के समर्थन में पुलिस कर्मियों की काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की फोटो वायरल होने की आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि अब महोबा के एक सिपाही का रोते हुए वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। महोबा में तैनात है सिपाही, वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग मे मचा हडकंप दरअसल, इस वीडियो में सिपाही रो-रो कर कह रहा है कि उसकी पत्नी बहुत बीमार है। उसका इलाज कराना है और अधिकारियों द्वारा उसे छुट्टी नहीं दी जा रही है। सिपाही का आरोप है कि उसने जीपीएफ से पैसे निकालने का आवेदन किया था। फिर भी पैसे नहीं निकाले जा रहे हैं। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में हत्यारोपी साथी के समर्थन में पुलिस कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, तीन निलंबित ऐसे में उसके पा...
कानपुर में जहरीली गैस की चपेट में आकर 1 मजदूर की मौत, 3 गंभीर

कानपुर में जहरीली गैस की चपेट में आकर 1 मजदूर की मौत, 3 गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब जाजमऊ इंडस्ट्रियल एरिया में टेनरी के टैंक की सफाई के दौरान चार मजदूर बेहोश हो गए। बताया जाता है कि ये चारों मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हुए। यह घटना चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ इलाके में अशर्फाबाद में स्थित असफाक की जार्ज इंपेक्स टेनरी में हुई है। जाजमऊ इलाके में अशर्फाबाद में स्थित जार्ज इंपेक्स टेनरी की घटना  चारों की हालत बिगड़ती देख उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां इलाज के दौरान एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। बाकी तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मजदूर की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। ये भी पढ़ेंः जब अचानक धू-धूकर जल उठी बस, बाल-बाल बचीं 25 जिंदगियां बताया जाता है कि परिजनों ने सड़क जाम कर दी। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके किसी तरह जाम खुलवाया। घटना में टेनरी मालिक और...