Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में कानपुर के आरोपी सिपाही की अस्पताल से छुट्टी, संगीन धाराओं के बावजूद गिरफ्तारी नहीं

बांदा में कानपुर के आरोपी सिपाही की अस्पताल से छुट्टी, संगीन धाराओं के बावजूद गिरफ्तारी नहीं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दो दिन पहले कथित रूप से कोतवाली में जहर खाने वाले सिपाही की हालत में सुधार के बाद उसे जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह अपने परिवार के साथ कानपुर अपने घर रवाना हो गया। दूसरी ओर पुलिस ने संगीन धाराओं में सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं की। जांच अधिकारी का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। गाजीपुर में तैनात सिपाही पर छेड़छाड़ के हैं आरोप  बताते चलें कि गाजीपुर जिले में तैनात सिपाही जगदीश यादव ने दो दिन पहले जहर खा लिया था। उनपर एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। साथ ही सिपाही के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह महिला खुद को सिपाही जगदीश की दूसरी पत्नी बता रही थी। संबंधित मुख्य खबरः बांदा में गाजीपुर में तैनात कानपुर के रहने वाले हेड कांस्टेबिल ने खाया जहर, दर्ज हुआ था छेड़छाड़ का मुकदमा सूत्रों क...
महोबा में एक-दूसरे का हाथ थामने वाले प्रेमी युगल ने छतरपुर में मौत को लगाया गले

महोबा में एक-दूसरे का हाथ थामने वाले प्रेमी युगल ने छतरपुर में मौत को लगाया गले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः महोबा में एक-दूसरे का हाथ थामकर साथ जीने-मरने की कसमे खाकर निकले प्रेमी युगल ने छतरपुर में मौत को गले लगा लिया। दोनों के शव पेड़ से लटकते हुए मिले। लड़की के पिता ने महोबा में लड़के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। अब छतरपुर पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है। दोनों के परिवार वाले थे शादी के विरोधी  बताया जाता है कि छतरपुर के महाराजपुर थाने के मऊ गांव के रहने वाला छोटेलाल रैकवार के बेटे नीरज (22) का महोबा के डढ़हतमाफ गांव में आना-जाना था। इसी दौरान वहां रहने वाले ठाकुरदीन की बेटी से उसका मेलजोल हो गया। ये भी पढ़ेंः सीतापुर में दुपट्टा बांधकर ट्रेन के आगे लेटे प्रेमी युगल टुकड़े-टुकड़े होकर मौत  दोनों के बीच प्रेस प्रसंग होने के बाद उन्होंने अपने-अपने परिवार वालों के सामने शादी की बात रखी। लेकिन दोनों ही परिवार के लोगों ने शादी से इंकार क...
ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर सख्त मंत्री की बैठक से खनिज अधिकारी नदारद, स्पष्टीकरण तलब

ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर सख्त मंत्री की बैठक से खनिज अधिकारी नदारद, स्पष्टीकरण तलब

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के प्रभारी व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में नदारद खनिज अधिकारी व समग्र ग्राम विकास योजना में संतोषजनक परिणाम न मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। विकास योजनाओं की प्रभारी मंत्री ने जांची रफ्तार  बांदा पहुंचे प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग हर हाल में रोकी जाए। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि 22 दिसंबर तक हर हाल में राजकीय नलकूप लगा दिए जाएं। ये भी पढ़ेंः विकास और योजनाओं से जुड़े सवालों को लेकर छात्र-छात्राओं ने शांत की जिज्ञासाएं एसपी से अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने को कहा। मंत्री ने सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने और भूमाफियाओं के खिलाफ कार्र...
विकास और योजनाओं से जुड़े सवालों को लेकर छात्र-छात्राओं ने शांत की जिज्ञासाएं

विकास और योजनाओं से जुड़े सवालों को लेकर छात्र-छात्राओं ने शांत की जिज्ञासाएं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः मुख्यालय पर विकास भवन में आज यहां छात्राओं को विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। विकास भवन बांदा का भ्रमण करने आए करवई इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को विकास भवन से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। यह जानकारी चित्रकूटधाम मंडल के उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी ने दी। विकास भवन में कालेज के छात्र-छात्राओं ने जानी विकास योजनाएं  छात्र-छात्राओं ने विकास भवन के विभिन्न विभागों का विजिट किया। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी से गांव में चल रहीं विभिन्न योजनाओं के विषय में जाना। हांलाकि आज विकास भवन में अधिकांश अधिकारी प्रभारी मंत्री की मीटिंग में चले जाने के कारण उपस्थित नहीं थे। ये भी पढ़ेंः कांग्रेस का देशभर के सीबीआई दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी ने दी गिरफ्तारी उनके कार्यालय में विभिन्न कर्मचारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को योजनाओं की जानकारी दी गई। उप...
कांग्रेस का देशभर के सीबीआई दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी ने दी गिरफ्तारी

कांग्रेस का देशभर के सीबीआई दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी ने दी गिरफ्तारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा का मामला तूल पकड़ गया है। कांग्रेस ने आज उनकी बहाली को लेकर देशभर में सीबीआई दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस की मांग है कि जल्द से जल्द हटाए गए सीबीआई निदेशक वर्मा को बहाल किया जाए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने आज यहां दिल्ली में दयाल सिंह कॉलेज से सीबीआई दफ्तर तक सैकड़ों समर्थकों के साथ मार्च भी निकाला। सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की बहाली की मांग  दरअसल, दिल्ली में राहुल इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। राहुल ने कहा कि राफेल की जांच को रोकने के लिए सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को हटाया गया है। कहा है कि सीबीआई प्रमुख को हटाकर केंद्र सरकार राफेल घोटाले की जांच को रोकने का काम कर रही है। ये भी पढ़ेंः अब देश के सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों को भी मिलेगा एडमिशन, यूपी से हुई थी शुरूआत कहा कि ...
अब देश के सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों को भी मिलेगा एडमिशन, यूपी से हुई थी शुरूआत

अब देश के सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों को भी मिलेगा एडमिशन, यूपी से हुई थी शुरूआत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बेटियों के लिए अच्छी खबर है। अब उनको देश के सभी सैनिक स्कूलों में प्रवेश मिल सकेगा। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश देने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष रामराव भामरे ने कहा है कि देश के सारे सैनिक स्कूलों में विकास का काम चल रहा है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री डा. सुभाष रामराव भामरे ने दी जानकारी  स्कूलों में बेटियों को प्रवेश के लिए काम शुरू हो गया है। बेटियों के लिए हॉस्टल्स और दूसरी सुविधाओं को लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है। इस बारे में डॉ. भामरे ने कहा है कि केंद्र सरकार का यह फैसला बेहद क्रांतिकारी है। ये भी पढ़ेंः मां की ममता और पुलिस का फर्ज, बखूबी साथ-साथ निभा रहीं अर्चना, डीआईजी ने समर्पण देख किया सम्मानित यह फैसला सशस्त्र बलों के लिए लड़कियों को तैयार करके महिला सशक्तिकरण की दिशा...
बहराइच के पुलिस अधीक्षक हटे, यूपी में तीन और आईपीएस अधिकारियों के तबादले  

बहराइच के पुलिस अधीक्षक हटे, यूपी में तीन और आईपीएस अधिकारियों के तबादले  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरूवार रात चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। इस दौरान बहराइच के पुलिस अधीक्षक सभाराज को सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी, बनाकर आजमगढ़ भेज दिया है। बीते दिनों बहराइच में दुर्गा पूजा के दौरान दो समुदायों में संघर्ष को लेकर, एसपी पर तबादले की गाज गिरी है। अभी कुछ और आईपीएस के हो सकते हैं तबादले  उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक (लखनऊ ग्रामीण) गौरव ग्रोवर को बहराइच का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक, लखनऊ नार्थ विक्रांत वीर की पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (लखनऊ) के पद पर भेज दिया गया है। ये भी पढ़ेंः मां की ममता और पुलिस का फर्ज, बखूबी साथ-साथ निभा रहीं अर्चना, डीआईजी ने समर्पण देख किया सम्मानित उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को लखनऊ का पुलिस अधीक्षक नार्थ बनाया गया है। उधर, सूत्रों का माने तो जल्द ही प्रदेश में ...
मां और पुलिस का फर्ज बखूबी साथ-साथ निभा रहीं अर्चना..

मां और पुलिस का फर्ज बखूबी साथ-साथ निभा रहीं अर्चना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, समरनीति स्पेशल
समरनीति न्यूज, झांसीः एक तरफ मां की ममता और दूसरी ओर पुलिस जैसी जिम्मेदारी भरी नौकरी हो। तो भला किसकी हिम्मत जवाब नहीं दे जाएगी। लेकिन झांसी कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही का हौंसला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां, इस महिला सिपाही का नाम है अर्चना। अर्चना अपने कुछ माह के बेटे को साथ लेकर नौकरी भी कर रही हैं और उसकी परवरिश का भी ख्याल रख रही हैं। इस दोहरी जिम्मेदारी को बेहतर तालमेल के साथ अर्चना जिस बखूबी से निभा रही हैं। वह सचमुछ एक बड़ा उदारहण हैं। झांसी कोतवाली में तैनात है महिला सिपाही अर्चना  शायद यही वजह है कि सोशलमीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने भी उनकी इच्छाशक्ति की लोहा माना। इस फोटो में महिला सिपाही अर्चना ने अपने बेटे को सामने पड़ी टेबुल पर लिटाया हुआ है जो सो रहा है। वहीं वह खुद एक फरियादी की शिकायत दर्ज कर रही हैं। बांदा के ARTO की प...
बांदा में मजदूर की लाश अस्पताल में छोड़कर भागा ठेकेदार, निर्माणाधीन कांप्लेक्स से गिरकर हुई थी मौत

बांदा में मजदूर की लाश अस्पताल में छोड़कर भागा ठेकेदार, निर्माणाधीन कांप्लेक्स से गिरकर हुई थी मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में निर्माणाधीन कांप्लेक्स भवन से गिरकर एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। मृतक मजदूर के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव का रहने वाला बबलू (35) मजदूरी करता था। छावनी इलाके में निर्णाणाधीन कांप्लेक्स में कर रहा था काम  वह आज बांदा शहर के छावनी इलाके में बन रहे निर्माणाधीन कांप्लेक्स में काम कर रहा था। सुबह लगभग 10 बजे शटरिंग की चाहली टूट गई। इससे वह ऊंचाई से काम करते समय नीचे आ गिरा। वहां उससे काम करा रहे ठेकेदार और अन्य लोगों ने उसे किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया। ये भी पढ़ेंः बांदा के ARTO की पत्नी फांसी पर झूली, गंभीर हालत में कानपुर रेफर   लेकिन वहां पहुंचने के साथ ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाने वाले लोग ट्र...
भाजपा विधायक के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों किसान, प्रदर्शन कर नारेबाजी व सीएम से कार्रवाई की मांग

भाजपा विधायक के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों किसान, प्रदर्शन कर नारेबाजी व सीएम से कार्रवाई की मांग

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  बुधवार को बुंदेलखंड के बांदा मंडल मुख्यालय पर अपनी तरह का एक अलग ही मामला सामने आया। जब तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में किसान, बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले सड़कों पर उतर आए। किसानों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। मुख्यमंत्री से विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की  प्रदर्शन के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री को विधायक पर आरोपों वाला ज्ञापन भी भेजा। विधायक पर तमाम आरोप लगाते हुए किसानों ने मुख्यमंत्री से जांच कराने के बाद कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। ये भी पढ़ेंः बांदा के ARTO की पत्नी फांसी पर झूली, गंभीर हालत में कानपुर रेफर आज दोपहर बुकियू के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में किसान मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हु...