Friday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बदमाशों को भारी पड़ा दुस्साहस, भीड़ ने एक को किया अधमरा

बदमाशों को भारी पड़ा दुस्साहस, भीड़ ने एक को किया अधमरा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, वीडियो
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले में देर रात एक घर पर डकैती डालने पहुँचे बदमाशो को दुस्साहस भारी पड़ गया। मकान मालिक के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों को घेर लिया। भाग रहे बदमाशों में एक को भीड़ ने पकड़ लिया और जमकर धुलाई की। लोगों ने पकडे गए बदमाश को पहले बंधक बनाया और फिर उसको पीट पीटकर अधमरा कर दिया। गृहस्वामी के सोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घेरकर पकड़ा    हैरान करने वाली बात यह है कि इलाके में बदमाश पकड़ा गया और जमकर हो-हल्ला मचा। लेकिन पास में मौजूद हाजीगंज पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। लोग बदमाश को लात-घुसों से पीटते रहे और पुलिस का एक भी जवान मौके पर नहीं पहुंचा। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में हत्यारोपी साथी के समर्थन में पुलिस कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, तीन निलंबित मामला सदर कोतवाली इलाके के हाजीगंज मुहल्ले का है। वहां देर रात रूमान खान क...
सुरीली आवाज की बदौलत सफलता की बुलंदियों पर सीतापुर की आयुषी

सुरीली आवाज की बदौलत सफलता की बुलंदियों पर सीतापुर की आयुषी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, लखनऊ, वीडियो, समरनीति स्पेशल, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान भरती है। मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। जी हां, कहावत सच कर दिखाई है सीतापुर की 21 साल की आयुषी ने। जिन्होंने अपनी छोटे भाई के सपने को साकार करने के लिए दिन-रात एक करके खुद को सफलता की उस बुलंदी पर पहुंचा दिया। जहां, पहुंचने में लोगों की आधी जिंदगी गुजर जाती है। गायिकी के क्षेत्र में अपने हुनर से लाखों दिलों पर राज कर रहीं       उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मात्र 21 साल की युवती आयुषी पांडे बेहद कम वक्त में आज सफलता की बुलंदियां छू रहीं हैं। अपने परिवार ही नहीं बल्कि सीतापुर का नाम भी पूरे देश में रोशन कर रही हैं। वे अपनी सुरीली आवाज के दम पर आज लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। आयुषी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर, सीतापुर से की। इसके बाद बीएससी की पढ़ाई के लिए लखीमपुर खीरी में...
बांदा में लापता युवक की चार दिन बाद पेड़ से लटकती लाश मिली

बांदा में लापता युवक की चार दिन बाद पेड़ से लटकती लाश मिली

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत बांदा के तिंदवारी इलाके में बीती तीन दिन से लापता एक 19 साल के युवक की लाश बरामद हुई है। उसकी लाश पेड़ से लटक रही थी और शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। सूत्रों की माने तो पीड़ित चाचा ने अपने भतीजे के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास किया था लेकिन थाने से लौटा दिया गया था। बीती 1 अक्टूबर से लापता था, 4 अक्टूबर को शव बरामद हुआ   घटनाक्रम तिंदवारी के जौहरपुर के मजरा परिहारन डेरा का है। वहां के रहने वाला सुनील (19) पुत्र शीतल प्रसाद बीती 1 अक्टूबर को घर से सुबह शौंच जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की। ये भी पढ़ेंः महोबा में बजरंग दल के नेता का शव मिलने से हड़कंप, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस और पीएसी तैनात  लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसी बीच अचानक बीते शाम ...
बांदा में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी का ईंटों से पीट-पीटकर हत्या का आरोप

बांदा में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी का ईंटों से पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जहां मामले को प्रथम दृष्टया हादसा करार दे रही है वहीं मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति की ईंटों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद घटना को हादसे का रूप दिया जा रहा है। मामला जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। तिंदवारी के रहने वाले नत्थु बाइक से लौटकर जा रहे थे घर, साथी गंभीर  बताया जाता है कि तिंदवारी के गरौती गांव निवासी नत्थू (45) किसी काम से गुरुवार को बाँदा गए थे। कहा जा रहा है कि शाम करीब 8 बजे वापस बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मुंगुस गांव के पास ट्रक की टक्कर से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक रणधीर (28) दूर जा गिरा। ये भी पढ़ेंः बांदाः नव दुर्गा महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजकों ने कसी कमर, जिलाधिकारी को ब...
लखनऊ में हत्यारोपी साथी के समर्थन में पुलिस कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, तीन निलंबित

लखनऊ में हत्यारोपी साथी के समर्थन में पुलिस कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम, तीन निलंबित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में ही डीजीपी ओपी सिंह की अपने पुलिस कर्मियों को दी गई हिदायत दम तोड़ गई। एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपी सिपाही के समर्थन में पुलिस कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। थाना गुडंबा, थाना नाका और थाना अलीगंज में सिपाहियों ने काली पट्टी बांधकर आरोपी सिपाही के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने प्रेसकांफ्रेंस में दी जानकारी   पुलिस उप महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने शुक्रवार शाम एक प्रेसकांफ्रेंस में कहा कि लखनऊ के कई थानों में काली पट्टी बांधकर पुलिसकर्मियों के काम करने की खबरें मिली थीं लेकिन जांच में तीन पुलिसकर्मियों की पहचान सोशल मीडिया में फोटो के आधार पर हुई। इनमें थाना नाका, थाना गुडंबा और थ...
मदरसे के मौलवी के घर पर बदमाशों का धावा, लाखों की लूटपाट के विरोध पर जमकर पीटा

मदरसे के मौलवी के घर पर बदमाशों का धावा, लाखों की लूटपाट के विरोध पर जमकर पीटा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले के बिसवां थाना क्षेत्र में शहरी सरायं गांव में नकाबपोश बदमाशों ने बीती रात मदरसे के मौलवी के घर पर धावा बोलकर लाखों की लूटपाट की। लूट की इस वारदात को बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाने के बाद अंजाम दिया। विरोध करने पर डकैतों ने गृह स्वामी सहित अन्य लोगों की जमकर पिटाई भी की। इसमें गृह स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। गृह स्वामी के मुताबिक डकैत 7 लाख  का सामान लूट ले गए हैं। इसमें 5 लाख के गहने 2 लाख नकदी व 5 मोबाइल फोन शामिल हैं। एक बदमाश घर में ही फंस गया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस का कहना है की मुकदमा दर्जकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। भागते समय घर में फंसे एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा     कोतवाली इलाके से सटे शहरी सराय गांव निवासी मोहम्मद जमील मदरसे में मौलवी है। वह अपने परिवार के साथ घर में बीती रात सो रहे थे। घर के अन्य...
जानिए ! आखिरकार क्यूं खास है एस-400 मिसाइल प्रणाली

जानिए ! आखिरकार क्यूं खास है एस-400 मिसाइल प्रणाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली ः एस-400 एक ऐसी अत्याधुनिक एयर डिफेंस मिसाइल प्रणाली है जिसे दुनिया की सबसे बेहतरीन मिसाइल प्रणाली के तौर पर जाना जाता है। 2007 से यह मिसाइल प्रणाली रूस की सुरक्षा में तैनात है। इतना ही नहीं चीन के अलावा तुर्की ने भी इसको रूस से खरीदा है। इस प्रणाली को रूस ने आज से लगभग 28 साल पहले यानी 1990 में विकसित किया था। अब चीन और पाकिस्तान को दोनों को एक साथ जवाब देने की स्थिति में होगा भारत  बताते चलें कि इस मिसाइल प्रणाली को हासिल करने के बाद अब भारत चीन और पाकिस्तान दोनों देशों को एक साथ जवाब देने की स्थिति में आ गया है। आपको बता दें कि इस मिसाइल प्रणाली को चीन भी रूस से खरीद चुका है। यह मिसाइल प्रणाली अत्यधिक आधुनिक है। इसकी आधुनिक तकनीक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एस 400 अमेरिका के सबसे आधुनिक फाइटर प्लेन F-35 को भी धूल चटा सकती है। यही वजह है कि ...
प्रदेश के सभी कालेजों में लागू होगी एनसीसी और एनएसएस – दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री

प्रदेश के सभी कालेजों में लागू होगी एनसीसी और एनएसएस – दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शिक्षा को लेकर सरकार खासतौर पर गंभीर है। खासकर शिक्षा की गुणवत्ता पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। सरकार अपने प्रयास कर रही है। अच्छी शिक्षा के लिए स्वस्थ मस्तिष्क का होना भी जरूरी है और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए खेलकूद बेहद जरूरी है। ये बातें प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहीं। श्री शर्मा आज यहां 64वीं प्रदेश स्तरीय अंतर विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के कार्यक्रम में बोल रहे थे। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने ओईएफ स्टेडियम में किया प्रतियोगिता का शुभारंभ  प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर ओईएफ स्टेडियम में किया गया था। इससे पहले श्री शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ये भी पढ़ेंः मेरठ में बीजेपी के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम के घर ग्रेनेड से हमला, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बाल-बाल बचे श...
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सिंचाई पर ली अफसरों की खबर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सिंचाई पर ली अफसरों की खबर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः यूपी के डिप्टी सीएम एवं जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कानपुर दौरे के दूसरे दिन विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। खासकर सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ बैठक करते हुए उनकी क्लास ली। डीप्टी सीएम मौर्य ने विकास भवन में बैठक के दौरान कहा कि सिचाई विभाग द्वारा अपनी रिपोर्ट में टेल तक पानी पहुचने की जानकारी देना चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि सिल्ट सफाई की लिस्ट जिले के प्रतिनिधियों को भी दी जानी चाहिए। डिप्टी सीएम ने गलत रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश  कहा कि जिलाधिकारी मामले की जांच करें और दोषियों पर गलत जानकारी देने के लिए कार्रवाई करें। कहा कि लाभार्थी परक योजनायों के चयन को मात्र प्रधान/सचिव पर न छोड़ा जाए। बल्कि 2-3 गांव की जिम्मेदारी एक-एक अधिकारी को भी दी जाय। ये भी पढ़ेंः देखें वीडियो- नागलोक कम बेकः कन्नौज मे...
WELCOME TO INDIA MR. PUTEEN – भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन

WELCOME TO INDIA MR. PUTEEN – भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः भारत के पुराने और सबसे भरोसेमंद दोस्त रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन आज भारत पहुंच गए हैं। अपने दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे ब्लादिमीर पुतिन का विमान नई दिल्ली पहुंचा और हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनका स्वागत किया। गुरूवार देश शाम भारत पहुंचा रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का विमान, दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे भारत  आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन दो दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। देर शाम उनका विमान नई दिल्ली पहुंच चुका है और वे देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। ये भी पढ़ेंः ड्रग्स सप्लाई के लिए अमेरिका से मेक्सिको तक बना डाली सुरंग बताते चलें कि श्री पुतिन अपनी भारत यात्रा के दौरान श्री मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। दोनों ही नेता ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के मद्देन...