Monday, October 5सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

प्रियंका गांधी ने आडियो जारी कर कहा- एक्जिट पोल हौंसला तोड़ने के लिए, स्ट्रांग रूम पर डटें कार्यकर्ता

प्रियंका गांधी ने आडियो जारी कर कहा- एक्जिट पोल हौंसला तोड़ने के लिए, स्ट्रांग रूम पर डटें कार्यकर्ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्जिट पोल को लेकर एक आडियो जारी किया है। प्रियंका ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि अफवाहों और एक्जिट पोल पर बिल्कुल ध्यान न दें, यह सिर्फ आपका हौंसला तोड़ने के लिए किया जा रहा है। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहें। ट्वीट व आडियों से कार्यकर्ताओं का किया आह्वान  प्रियंका ने कहा है कि इनपर (एक्जिट पोल) ध्यान न दें और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर पूरी तरह से डटे रहें। आडियो संदेश में प्रियंका ने कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि उनकी और आपकी (कार्यकर्ताओं) मेहनत फल लाएगी। बताते चलें कि 19 मई को मतगणना समाप्त होते ही लगभग सभी एक्जिट पोलों में एनडीए को भारी बहुमत मिलते हुए दिखाया जा रहा है। कुछ तो पिछली बार की मोदी लहर से भी ज्यादा बहुत दिखा रहे हैं...
बांदा में मतगणना की ऐसी हैं तैयारियां, विजयी जुलूस पर रोक, तो कितनी टेबल-कितने एजेंट, पढ़ें पूरी खबर..

बांदा में मतगणना की ऐसी हैं तैयारियां, विजयी जुलूस पर रोक, तो कितनी टेबल-कितने एजेंट, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः आज लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण संपन्न हो गया है और इसके साथ ही लोकसभा-2019 के चुनाव पूरे हो चुके हैं। बुंदेलखंड के बांदा में भी मतगणना की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। 23 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। ईवीएम से पहले पोस्टर बैलेट पेपर से पड़े वोट गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम मतगणना शुरू होगी। विधासभा क्षेत्रवार 14-14 टेबल लगाई जा रही हैं। एक चक्र में 70 बूथों पर गिनती होगी। चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 1485 ईवीएम से वोटों की गिनती होनी है। 23 मई को सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी मतगणना  बताया जाता है कि सभी मेजों पर एक-एक उम्मीदवार तैनात रहेगा। मतगणना के लिए सिर्फ कर्मचारी को ईवीएम का पावर बटन ऑन करने के बाद रिजल्ट बटन दबाने का काम करना होगा। इसके साथ ही रिजल्ट सामने आ जाएगा, इसके बाद रिजल्ट प्रत्येक चक्र में आता रहेगा। माना जा रहा है कि हर 8 स...
7वें चरण में यूपी में 13 सीटों पर मतदान जारी, चंदौली में दलितों को पैसे देकर रात में ही लगा दी स्याही पर हंगामा, गाजीपुर में विपक्षियों को रेडकार्ड पर विरोध

7वें चरण में यूपी में 13 सीटों पर मतदान जारी, चंदौली में दलितों को पैसे देकर रात में ही लगा दी स्याही पर हंगामा, गाजीपुर में विपक्षियों को रेडकार्ड पर विरोध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव- 2019 के सातवें चरण में यूपी में मतदान जारी है। सातवें चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, घोसी, बांसगांव, सलेमपुर, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज सीटें शामिल हैं। वहीं चंदौली से एक बड़ी गड़बड़ी की खबरें सामने आ रही हैं। चंदौली के एक गांव में कुछ लोगों ने दलितों को 500-500 रुपए देकर उनकी उंगली पर पहले ही स्याही लगवा दी है। इन लोगों का आरोप है कि रात में मतदान करा दिया गया है। मामला चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के ताराजीवनपुर गांव की हरिजन बस्ती का है। वहां गठबंधन समर्थक लोगों को पैसा बांटने और स्याही लगवाने से आक्रोशित हो रहे हैं। कार्रवाई की मांग को लेकर समर्थक अलीनगर थाने पर धरने पर बैठे हैं। थाने पर जमे गठबंधन समर्थक, अधिकारी बोले, दर्ज होगा मुकदमा  प...
मलाइका से शादी के सवाल पर अर्जुन ने दिया कुछ ऐसा जवाब..

मलाइका से शादी के सवाल पर अर्जुन ने दिया कुछ ऐसा जवाब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा मलाइका अरोड़ा से अपने रिलेशनशिप को लेकर रहते हैं। दोनों की शादी की अफवाहें आए दिन सामने आती रहती हैं। दोनों कई बार इन अफवाहों को खुले तौर पर नकारते भी नजर आते हैं। अर्जुन मलाइका से शादी कब करेंगे इसको लेकर हमेशा उनसे सवाल पूछा जाता है लेकिन हर बार वह सवाल टाल जाते हैं, लेकिन हलिया इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें कीं। बॉलीवुड हंगामा को दिए गए इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि मेरा जीवन बचपन से ही एक रोलर कोस्टर की तरह रहा है। मैं ज्यादा ऊंची छलांग नहीं मारना चाहता। मैं एक बार में एक ही स्टेप लेना चाहता हूं। शादी के प्लान पर कही ये बात    आप सभी को दुआओं और फिक्रमंद होने के लिए शुक्रिया। शादी के सवाल पर कहा मैं जब भी शादी करूंगा, अगर करूंगा तो सबको...
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने कहा-गोडसे ने गांधी जी के शरीर की हत्या की, प्रज्ञा ने आत्मा की..

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने कहा-गोडसे ने गांधी जी के शरीर की हत्या की, प्रज्ञा ने आत्मा की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाली प्रज्ञा ठाकुर ने माफी मांग ली फिर भी यह मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले पर लगातार बयान आ रहा है। प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर नोबेले शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, 'गोडसे ने गांधी के शरीर की हत्या की थी, लेकिन प्रज्ञा जैसे लोग उनकी आत्मा की हत्या के साथ, अहिंसा, शांति, सहिष्णुता और भारत की आत्मा की हत्या कर रहे हैं। कैलाश सत्यार्थी ने अपने मैसेज में कहा है, 'गांधी हर सत्ता और राजनीति से ऊपर हैं। नाथू राम गोडसे को देशभक्त कहा था साध्वी प्रज्ञा ने   भाजपा नेतृत्व छोटे से फायदे का मोह छोड़ कर उन्हें (प्रज्ञा को) तत्काल पार्टी से निकाल कर राजधर्म निभाए। गौरतलब है कि अभिनेता से नेता बने कमल हसन ने नाथूराम गोडसे को पहला हिंदू आतंकवादी बताया था। कमल हासन के ...
पाकिस्तानी मूल के लेखक द्वारा टाइम्स पत्रिका में खुद को ‘डिवाइडर इन चीफ’ बताने पर यह बोले पीएम मोदी..

पाकिस्तानी मूल के लेखक द्वारा टाइम्स पत्रिका में खुद को ‘डिवाइडर इन चीफ’ बताने पर यह बोले पीएम मोदी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी मैगजीन 'टाइम' के उस लेख पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्हें 'इंडियाज डिवाइडर इन चीफ' (भारत को बांटने वाला) बताया गया था। मोदी ने कहा कि 'टाइम विदेशी पत्रिका है। (स्टोरी के) लेखक ने भी कहा कि वह पाकिस्तान के एक राजनीतिक परिवार से आता है। यही इसकी विश्वसनीयता जानने के लिए काफी है। मालूम हो कि मोदी की स्टोरी आतिश तसीर नामक पत्रकार ने की है। उनके द्वारा लिखे गए उस लेख में भारत को पहले के किसी भी समय के मुकाबले आज ज्यादा बंटा हुआ बताया गया था। पाकिस्तानी मूल के लेखक ने लिखा था लेख   तासीर ने इसके लिए मॉब लिंचिंग, योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का सीएम बनाने और मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाए जाने जैसे उदाहरण दिए थे। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर भारत में सांप्रदायिकता को बढ़ा...
2014 के मुकाबले आयोग ने अबकी बार जब्त किया लगभग 3 गुना ज्यादा पैसा, 3439 करोड़..

2014 के मुकाबले आयोग ने अबकी बार जब्त किया लगभग 3 गुना ज्यादा पैसा, 3439 करोड़..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः चुनाव आयोग ने इस चुनाव में पिछले चुनाव से तीन गुना ज्यादा काला धन जब्त किया है। चुनाव आयोग ने कुल 3439 करोड़ रुपये जब्त करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। अभी तक इससे पहले किसी भी लोकसभा चुनाव में इतना कैश नहीं पकड़ा गया है। अगर चुनाव के दौरान इतने करोड़ काला धन पकड़ा जाता है, तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में कितना ज्यादा काला धन मौजूद है। ये तो सिर्फ वो पैसे हैं जो चुनाव आयोग दस्ते ने पकड़े हैं, इससे कई गुना ज्यादा पैसे से चुनावी काम पूरे कर लिए गए होंगे। 2014 चुनाव से ज्यादा हुई बरामदगी   लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में है। आचार संहिता लागू होने के बाद से ही आयोग के फ्लाइंग स्क्वायड ने छापेमारी शुरू कर दी थी। इस   छापेमारी में देश के कई राज्यों से चुनाव आयोग ने करोड़ों रुपये जब्त किए।  साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कुल 1200 क...
पीएम मोदी को क्लीन चिट पर नाराज चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की चिट्ठी से हड़कंप, मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी दिया बयान

पीएम मोदी को क्लीन चिट पर नाराज चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की चिट्ठी से हड़कंप, मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी दिया बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर इस बार जितनी ऊंगली उठी उतनी चर्चा पिछले कई चुनावों में नहीं हुई है। आयोग अपने कामकाज की वजह से भी चर्चा में बना रहा है। आयोग के कामकाज की वजह से ही चुनाव आयुक्त अशोक लवासा भी काफी नाराज रहे। वह इस कदर नाराज हैं कि वह वह किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। मीडिया रिपेार्ट के मुताबिक लवासा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखकर कहा है कि जब तक उनके असहमति वाले मत को ऑन रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा तब तक वह आयोग की किसी मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। उधर, चुनाव आयुक्त लवासा की कथित चिट्ठी पर केंद्रीय चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने भी बयान जारी किया है। मोदी-शाह को क्लीन चिट के कई मामलों से असहमत    चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को आचार संहिता की कई शिकायतों में चुनाव आयोग द्...
बापू के हत्यारे को साध्वी के बाद हेगड़े ने भी किया महिमामंडित, मोदी बोले- माफी नहीं

बापू के हत्यारे को साध्वी के बाद हेगड़े ने भी किया महिमामंडित, मोदी बोले- माफी नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः नाथूराम गोडसे पर हंगामा अभी थमा नहीं है। गोडसे को देशभक्त बताने वाली प्रज्ञा ठाकुर के माफी मांगने के बाद अब मोदी सरकार में मंत्री अनंत हेंगड़े ने इस मामले में बयान देकर मामले को हवा दे दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आखिरकार 7 दशक बाद इस मुद्दे पर चर्चा तो शुरू हुई। वहीं बीजेपी नेताओं के बयान पर पार्टी ने किनारा कर लिया है और वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के एक के बाद एक ट्वीट कर कार्रवाई की बात कही। उधर, प्रज्ञा के अपने बयान पर माफी मांगने के बाद भी पीएम नरेंद्र मोदी ने पत्रकार से कहा कि वह उनको कभी मन से माफ नहीं करेंगे। लेकिन बाकी नेता भी लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। क्या कहा था अनंत हेगड़े ने   अनंत हेगड़े ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर लिखा- मैं खुश हूं कि करीब 7 दशक के बाद आज की पीढ़ी नए बदलाव के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर रही है। इस चर्चा को सुन आज नाथूराम ...
प्रियंका गांधी ने मोदी को बताया दुुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता, कहा- अच्छा होता अमिताभ को बना देते पीएम

प्रियंका गांधी ने मोदी को बताया दुुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता, कहा- अच्छा होता अमिताभ को बना देते पीएम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में है। आज शाम पांच बजे चुनावी शोर थम जायेगा। इसी कड़ी में आज मिर्जापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नेता नहीं अभिनेता है। दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता प्रधानमंत्री बना। इससे अच्छा था अमिताभ बच्चन को प्रधानमंत्री बना देते। कहा, झूठे वादे नहीं करती कांग्रेस   कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का मकसद सत्ता हासिल करना है। पीएम मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त किए अपने वायदों को पूरा नहीं किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती बल्कि किसानों, गरीबों और युवाओं के हक में काम करती है। लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में है। आज शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जायेगा। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ...