Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

प्रियंका गांधी ने मोदी को बताया दुुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता, कहा- अच्छा होता अमिताभ को बना देते पीएम

प्रियंका गांधी।

समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में है। आज शाम पांच बजे चुनावी शोर थम जायेगा। इसी कड़ी में आज मिर्जापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नेता नहीं अभिनेता है। दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता प्रधानमंत्री बना। इससे अच्छा था अमिताभ बच्चन को प्रधानमंत्री बना देते।

कहा, झूठे वादे नहीं करती कांग्रेस  

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का मकसद सत्ता हासिल करना है। पीएम मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त किए अपने वायदों को पूरा नहीं किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती बल्कि किसानों, गरीबों और युवाओं के हक में काम करती है।

पीएम नरेंद्र मोदी।

लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में है। आज शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जायेगा। इसी कड़ी में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मिर्जापुर में कांग्रेस प्रत्याशी ललितेश त्रिपाठी के समर्थन में रोड शो कर रही हैं। प्रियंका का रोड शो जैसे ही वसीगंज चौराहे से गुजरा तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहीं इस दौरान अजान हुई तो प्रियंका गांधी ने भाषण रोक दिया।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, हिम्मत है तो नोटबंदी-जीएसटी पर लड़कर दिखाएं..