Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

प्रियंका गांधी ने आडियो जारी कर कहा- एक्जिट पोल हौंसला तोड़ने के लिए, स्ट्रांग रूम पर डटें कार्यकर्ता

प्रियंका गांधी।

समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्जिट पोल को लेकर एक आडियो जारी किया है। प्रियंका ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि अफवाहों और एक्जिट पोल पर बिल्कुल ध्यान न दें, यह सिर्फ आपका हौंसला तोड़ने के लिए किया जा रहा है। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहें।

ट्वीट व आडियों से कार्यकर्ताओं का किया आह्वान 

प्रियंका ने कहा है कि इनपर (एक्जिट पोल) ध्यान न दें और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर पूरी तरह से डटे रहें। आडियो संदेश में प्रियंका ने कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि उनकी और आपकी (कार्यकर्ताओं) मेहनत फल लाएगी। बताते चलें कि 19 मई को मतगणना समाप्त होते ही लगभग सभी एक्जिट पोलों में एनडीए को भारी बहुमत मिलते हुए दिखाया जा रहा है। कुछ तो पिछली बार की मोदी लहर से भी ज्यादा बहुत दिखा रहे हैं। हांलाकि इन एक्जिट पोल को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं और लोग इनपर भरोसा नहीं कर रहे हैं लेकिन फिर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

ये भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी ने मोदी को बताया दुुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता, कहा- अच्छा होता अमिताभ को बना देते पीएम