Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

मलाइका से शादी के सवाल पर अर्जुन ने दिया कुछ ऐसा जवाब..

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर।

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा मलाइका अरोड़ा से अपने रिलेशनशिप को लेकर रहते हैं। दोनों की शादी की अफवाहें आए दिन सामने आती रहती हैं। दोनों कई बार इन अफवाहों को खुले तौर पर नकारते भी नजर आते हैं। अर्जुन मलाइका से शादी कब करेंगे इसको लेकर हमेशा उनसे सवाल पूछा जाता है लेकिन हर बार वह सवाल टाल जाते हैं, लेकिन हलिया इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें कीं। बॉलीवुड हंगामा को दिए गए इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि मेरा जीवन बचपन से ही एक रोलर कोस्टर की तरह रहा है। मैं ज्यादा ऊंची छलांग नहीं मारना चाहता। मैं एक बार में एक ही स्टेप लेना चाहता हूं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर।

शादी के प्लान पर कही ये बात   

आप सभी को दुआओं और फिक्रमंद होने के लिए शुक्रिया। शादी के सवाल पर कहा मैं जब भी शादी करूंगा, अगर करूंगा तो सबको बताऊंगा। ये कोई छिपाने वाली चीज तो नहीं है। शादी का कोई प्लान नहीं है। मैं अभी बहुत खुश हूं, जिस तरह से मीडिया और फैन्स मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर रिस्पेक्टफुल रहे हैं मैं सभी का आभारी हूं। मुझे ढेर सारा सम्मान मिला है। इसी वजह से मैं सभी के साथ काफी खुले तौर पर जुड़ा हुआ हूं। मुझे ऐसा लगता है कि जिस चीज को जब होना होता है वो उस समय ही होता है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर।

अफवाहों पर कही यह बात  

अर्जुन से इस दौरान ये भी पूछा गया कि जब उनकी शादी की अफवाहें उड़ती हैं तो उन्हें कैसा लगता है। अर्जुन ने इस पर कहा कि हमारे प्रोफेशन में ये हमेशा कायम रहेगा। ये शायद एक्टर बनने के संदर्भ में एक ऐसी चीज है जो चुकानी ही पड़ती है। पर इस फैक्ट को भी नहीं झुठलाया जा सकता है कि मेरी उम्र के बाकी साथियों की भी शादी हो रही है तो लोगों को ऐसा लगता है कि अगर सबकी हो रही है तो इसकी क्यों नहीं हो रही। मेरी उम्र अभी 33 साल है और मैं कुछ समय और इस निर्णय की तह तक पहुंचने से पहले ले सकता हूं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर।

दोनों में हैं काफी नजदीकियां  

शादी पूर्ण रूप से तभी होती है जब आप इसे लेकर पूरी तरह से निश्चिंत रहें और आपको इसकी सही जरूरत महसूस होने लगे। मलाइका के साथ अर्जुन के रिश्ते की बात करें तो दोनों के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिलती हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बड़े इवेंट्स में स्पॉट किए जाते हैं। यहां तक की कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज और मलाइका के रिश्ते में दरार की वजह भी अर्जुन को ही माना जाता है। फिल्मों की बात करें तो इस समय अर्जुन कपूर के पास कई सारी फिल्में हैं। वे इंडिया मोस्ट वान्टेड और पानीपथ जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः मंदना करीम के हाट स्लिम लुक ने मचाया धमाल, हर कोई देखकर हैरान..

ये भी पढ़ेंः जिन्ना के पड़नाती एवं प्रीति जिंटा के पूर्व प्रेमी, उद्योगपति नेस वाडिया को जापान में 2 साल की जेल