Sunday, October 4सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

जब रीना की शादी की बात सुनकर रो पड़े थे अपने शाटगन शत्रुघ्न सिन्हा..

जब रीना की शादी की बात सुनकर रो पड़े थे अपने शाटगन शत्रुघ्न सिन्हा..

Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज,डेस्कः शत्रुघन सिन्हा को लोग उनके बगावती तेवर की वजह से जानते हैं। जिस तरह फिल्मों में उनका एंग्रीएंग मैन रूप दिखा है वैसे ही वह राजनीति में अपने बगावती तेवर की वजह से चर्चा में रहे। पिछले कुछ महीनों से वह कभी मोदी सरकार खिलाफ मोर्चा खोलने की वजह से सुर्खियों में है तो कभी कांग्रेस की तरफ झुकाव की वजह से। 1980 शत्रुघन सिन्हा ने पूनम से की शादी बहुत कम लोगों को पता है कि शत्रुघ्र सिन्हा जिस तरफ फिल्म और राजनीति में चर्चा में रहे उसी तरह वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रह चुके हैं। भले ही 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा ने मिस इंडिया रह चुकीं पूनम से शादी की थी, पर उनका नाम हमेशा मशहूर एक्ट्रेस रीना रॉय के साथ जोड़ा गया। कहा जाता है कि रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की पहली मुलाकात फिल्म 1972 में फिल्म मिलाप के सेट पर हुई थी। शत्रुघन सिन्हा ने रानी संग कालीचरण की इसके ...
तराजू देख कार्यकर्ता से बोलीं प्रियंका, क्या मैं एक क्विंटल से ज्यादा की लगती हूं? 

तराजू देख कार्यकर्ता से बोलीं प्रियंका, क्या मैं एक क्विंटल से ज्यादा की लगती हूं? 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिन से लोकसभा चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए अमेठी और रायबरेली में बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं। इसी कड़ी में कल देर शाम जब प्रियंका गांधी अमेठी के एक कस्बे में पहुंचीं तो वहां मौजूद कुछ कार्यकर्ता लड्डुओं के भार के बराबर वजन तौलने के लिए बड़ा तराजू लेकर पहुंच गए। इन लोगों ने प्रियंका गांधी से मांग करते हुए कहा कि आप इस तराजू पर बैठ जाइए ताकि आपके भार के बराबर लड्डू तौलकर सभी में बंटवा दे। इस पर प्रियंका गांधी ने तराजू को देख हंसते हुए कहा कि क्या मैं एक क्विंटल से ज्यादा की लगती हूं। स्थानीय नेता को बैठाया तराजू में  हालांकि प्रियंका ने तराजू में बैठने के लिए मना कर दिया और वहां के एक स्थानीय नेता को बैठा दिया। मालूम हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी के गौरीगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं से न सिर्फ...
जानिए हमीरपुर (बुंदेलखंड) लोकसभा सीट का इतिहास और वर्तमान..

जानिए हमीरपुर (बुंदेलखंड) लोकसभा सीट का इतिहास और वर्तमान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, पॅालिटिकल डेस्कः हमीरपुर जिला चित्रकूटधाम बांदा मंडल का हिस्सा है। यह जिला  बुन्देलखंड के अंतर्गत आता है। यह 4,121 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। हमीरपुर वर्तमान में यूपी का 34वां जिला है, जिसे पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के तहत फंड मिलता है। जिले का मुख्यालय हमीरपुर है। यह शहर यमुना तथा बेतवा नदियों के संगम पर बसा है। यह कानपुर के दक्षिण में लगभग 68 किमी की दूरी पर स्थित है। इस जिले में 4 तहसीलें हमीरपुर, मौदहा, राठ और सरीला हैं। यहां की आबादी/शिक्षा की स्थिति  हमीरपुर की आबादी का 91.46 प्रतिशत हिस्सा हिन्दू धर्म जबकि 8.26 प्रतिशत हिस्सा मुस्लिम धर्म में आस्था रखता है। हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र 1967 में अस्तित्व में आया था, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के समय में भी इस जगह भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, हमीरपुर में प्रति 1000 पुरुषों पर 876 महिलाएं हैं। हमीरपुर की साक्षरता दर ...
मोदी के चौकीदार कैंपेन को चुनाव आयोग की नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब, जानिए क्यों?

मोदी के चौकीदार कैंपेन को चुनाव आयोग की नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब, जानिए क्यों?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः पीएम मोदी के चुनावी कैंपेन 'मैं भी चौकीदार' अब चुनाव आयोग के निशाने पर आ गया है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने बीजेपी के नीरज कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। दरअसल नीरज कुमार ने ही सोशल मीडिया पर इस वीडियो को प्रमोट किया था। नीरज कुमार को यह नोटिस 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन का वीडियो बिना इजाजत के सोशल मीडिया पर शेयर करने पर चुनाव आयोग ने भेजा है। आयोग के दिशा-निर्देश के खिलाफ काम किया  चुनाव आयोग के मुताबिक 16 मार्च को इस मामले में उसकी मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटिरिंग कमेटी ने नीरज कुमार को नोटिस जारी किया। जारी नोटिस में कहा गया कि 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन में इस्तेमाल वीडियो में आर्मी के जवान मौजूद हैं, जो चुनाव आयोग के दिशा निर्द...
बीजेपी सांसद ने पार्टी कार्यालय के चौकीदार को सौंपा अपना इस्तीफा, कहा – मोदी चौकीदार तो यह भी तो..

बीजेपी सांसद ने पार्टी कार्यालय के चौकीदार को सौंपा अपना इस्तीफा, कहा – मोदी चौकीदार तो यह भी तो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः हरदोई सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के सांसद अंशुल वर्मा ने टिकट न मिलने पर आज भाजपा से इस्तीफा दे दिया और सपा में शामिल हो गए। अंशुल सपा में शामिल होने से पहले लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे और वहां मौजूद चौकीदार को अपना इस्तीफा सौंपा। भाजपा में टिकट कटने से नाराज सांसद अंशुल वर्मा ने बुधवार को लखनऊ स्थित सपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा में शामिल हुए। इस दौरान सपा नेता आजम खां भी उपस्थित थे। टिकट न मिलने से नाराज थे सासंद  अंशुल के साथ प्रेसकांफ्रेस में आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे भाजपा के लिए झटका बताया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को सिर्फ एक सीट मिलेगी। उन्होंने कहा गन्ना किसान अपना भुगतान चाहता है लेकिन उसे नहीं दिया जा रहा है। हमें विश्वास है जनता गठबंधन को ही वोट देगी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और रामपुर लोकसभ...
दिनदहाड़े, बीच चौराहे पर दरिंदे पति ने पत्नी का गला काटकर की हत्या, बेखौफ बताई वजह..

दिनदहाड़े, बीच चौराहे पर दरिंदे पति ने पत्नी का गला काटकर की हत्या, बेखौफ बताई वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मेरठः शहर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब बीच चौराहे पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।  हत्या कर भाग रहे कातिल पति को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मामला है थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोलचा सिनेमा के पास का है। हत्यारे ने वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया। बताते हैं कि महिला अपनी बहन के घर आई हुई थी। बेखौफ हत्यारे ने कबूला अपना गुनाह  बताते हैं कि हत्यारोपी पति का नाम वसीम है जबकि उसकी पत्नी का नाम नाहिदा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। हत्यारे पति वसीम ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसने नाहिदा से लव मैरिज की थी। एसओ सदर विजय गुप्ता ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। ये भी पढ़ेंः बड़ी सियासी जंग का गवाह बनेगा मुजफ्फरनगर, दमखम के साथ कांटे की होगी टक्कर.. हांलाकि कुछ लोगों का कहना है कि हत्यारे ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसम...
उन्नाव के सियासी रण में साक्षी और अन्नू के बीच होगा आर-पार का मुकाबला, लेकिन गठबंधन अभी बाकी है..

उन्नाव के सियासी रण में साक्षी और अन्नू के बीच होगा आर-पार का मुकाबला, लेकिन गठबंधन अभी बाकी है..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
मनोज सिंह शुमाली, पालिटिकल डेस्कः पिछले दिनों उन्नाव लोकसभा सीट चर्चा में थी। चर्चा का कारण भाजपा नेता साक्षी महाराज का एक हुआ वायरल पत्र था। उन्होंने टिकट मांगा था और उसके लिए कई वजह भी गिनाईं थीं। फिलहाल बीजेपी ने उन्हें टिकट दे दिया है। कांग्रेस ने भी अनु टंडन को मैदान में उतार दिया है। अब उन्नाव की चर्चा सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी को लेकर है। गठबंधन ने अपने प्रत्याशी की घोषण अब तक नहीं की है, जबकि उन्नाव में चुनावी बिसात पर सारे मोहरे चाल चलने के लिए तैयार हैं। कभी कांग्रेस का गढ़ था उन्नाव लोकसभा सीट  जानकार बताते हैं कि एक दौर में सियासी तौर पर उन्नाव कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था लेकिन समय के साथ जनता ने अन्य पार्टियों को भी अपनी कसौटी पर परखा। फिलहाल 2019 लोकसभा चुनाव में उन्नाव की जनता किसे अपना सांसद चुनेगी यह तो 23 मई को प...
भाजपा की एक और लिस्टः हमीरपुर से पुष्पेंद्र, अकबरपुर से देवेंद्र, कानपुर से सत्यदेव पचौरी समेत 39 नाम..

भाजपा की एक और लिस्टः हमीरपुर से पुष्पेंद्र, अकबरपुर से देवेंद्र, कानपुर से सत्यदेव पचौरी समेत 39 नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूड, पालिटिकल डेस्कः भाजपा ने मंगलवार को कुल 39 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें कानपुर, हमीरपुर, पीलीभीत, सुल्तानपुर और रामपुर लोकसभा सीट शामिल हैं। रामपुर से अभिनेत्री जयाप्रदा को मैदान में उतारा है। वहीं सुल्तानपुर से मेनका गांधी, पीलीभीत से वरुण गांधी तथा कानपुर से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। इनमें से 29 उम्मीदवार यूपी के घोषित हुए हैं जबकि अन्य 10 पश्चिम बंगाल के हैं। इसके साथ ही अब तय हो गया है कि कानपुर से मुरलीमनोहर जोशी का भी पत्ता साफ हो गया है। यूपी से इनके नामों की हुई घोषणा  रामपुर से जयाप्रदा पीलीभीत से वरुण गांधी सुल्तानपुर से मेनका गांधी धौराहरा से रेखा वर्मा फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत इटावा से रामाशंकर कठारिया कन्नौज से सुब्रत पाठक कानपुर से सत्यदेव पचौरी अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले जालौन से श्री भानु प्रताप वर्मा ...
यूपी गठबंधन में जुड़ा एक और नया अध्याय, ये छोटे दल भी हुए साथ..

यूपी गठबंधन में जुड़ा एक और नया अध्याय, ये छोटे दल भी हुए साथ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज,पॉलीटिकल डेस्कः  उत्तर प्रदेश की राजनीति में रोज कुछ न कुछ नया हो रहा है। आज इसी कड़ी में सपा-बसपा-रालोद के गठबंधन में एक नया अध्याय जुड़ गया। इस गठबंधन में निषाद पार्टी और जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) भी शामिल हो गई है, जबकि राष्ट्रीय समानता दल ने समर्थन का एलान किया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर इसका ऐलान किया। हालांकि निषाद पार्टी और जनवादी पार्टी से गठबंधन के फार्मूले पर उन्होंने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि गरीबों को घर, बिजली व समाजवादी पेंशन का पैकेज देने पर सपा अध्ययन कर रही है। लाख से ज्यादा भी हो सकता है पैकेज   इसे जल्द सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पैकेज एक लाख से भी ज्यादा हो सकता है। अखिलेश ने दावा किया कि इस पैकेज से गरीबों में खुशहाली आएगी। गोरखपुर और महराजगंज से निषाद को चुनाव लडऩे के लिए हरी झंड...
सीएम योगी ने गोरखपुर में फूंका चुनावी बिगुल, यूपी में 74 पार एक बार फिर मोदी सरकार का दिया नारा..

सीएम योगी ने गोरखपुर में फूंका चुनावी बिगुल, यूपी में 74 पार एक बार फिर मोदी सरकार का दिया नारा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शहर गोरखपुर से चुनाव का शंखनाद किया और यूपी में 74 पार एक बार फिर मोदी सरकार का नारा भी बुलंद किया। गोरखपुर में नुमाइश मैदान में आयोजि भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जहां कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा वहीं मोदी सरकार के साथ-साथ अपने यूपी सरकार के कामकाज को भी गिनाया। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में 74 पार एक बार फिर मोदी सरकार और मोदी है तो मुमकिन है का नारा बुलंद किया। कमल को वोट करने की अपील   उन्होंने अपील की कि नेता के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव चिन्ह के रूप में कमल का ध्यान कर वोट करें और एक मजबूत सरकार का निर्माण करें। इस अवसर पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकियों को बिरयानी खिलाती है और हम गोला दागकर उनका सफाया करते हैं। कांग्रेस में सम्मान देने ...