Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

दिनदहाड़े, बीच चौराहे पर दरिंदे पति ने पत्नी का गला काटकर की हत्या, बेखौफ बताई वजह..

प्रतिकात्मक फोटो।
समरनीति न्यूज, मेरठः शहर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब बीच चौराहे पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।  हत्या कर भाग रहे कातिल पति को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मामला है थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोलचा सिनेमा के पास का है। हत्यारे ने वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया। बताते हैं कि महिला अपनी बहन के घर आई हुई थी।

बेखौफ हत्यारे ने कबूला अपना गुनाह 

बताते हैं कि हत्यारोपी पति का नाम वसीम है जबकि उसकी पत्नी का नाम नाहिदा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। हत्यारे पति वसीम ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसने नाहिदा से लव मैरिज की थी। एसओ सदर विजय गुप्ता ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ेंः बड़ी सियासी जंग का गवाह बनेगा मुजफ्फरनगर, दमखम के साथ कांटे की होगी टक्कर..

हांलाकि कुछ लोगों का कहना है कि हत्यारे ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। हत्यारे ने कहा है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे। इसलिए उसने उसकी हत्या की है। बताया जा रहा है कि मृतका नगर निगम पार्षद अकरम शाह की पत्नी की बहन थी। वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

गोलचा सिनेमा घर के पास वारदात  

बताते हैैं कि मृतका अपनी बहन के घर से जीजा के आफिस पर पहुंची। वहां वह जीजा से मिलकर निकली ही थी कि तभी रास्ते में गोलचा सिनेमा के पास  बीच चौराहे पर पहले से घात लगाए बैठे उसके पति ने उसे पकड़ लिया। इससे पहले कि महिला कुुछ समझ पाती, पति ने उसपर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए।

ये भी पढ़ेंः बाराबंकी में हैवान बने पति ने पत्नी-बच्चों पर किया धारदार हथियार से हमला, मासूम की मौत

महिला जान बचाने के लिए हाथ-पैर मारती रही। बाद में आरोपी ने महिला का गला रेत दिया और वहां सेे भागने लगा। हत्या कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस हत्यारोपी से पूछतांछ करने में जुटी है।