Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

सनसनीः बांदा शहर में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

सनसनीः बांदा शहर में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में बीती रात एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली एक 315 बोर के अवैध तमंचे से युवक की कनपटी पर दाहिनी ओर लगी। इससे युवक का सिर और चेहरा उड़ गया। घटना मृतक युवक के घर की छत पर हुई। लोगों को इसकी जानकारी सुबह हुई। घटना रात करीब ढाई बजे के आसपास की बताई जा रही है। शहर के कटरा तकिया मोहल्ले का मामला  मामला शहर के कटरा तकिया मोहल्ले का है। वहां रहने वाले चुन्नू लाल अपने परिवार के साथ महबूब के मकान में किराए पर रहते हैं। बताया जाता है कि उनके 30 साल के बेटे जैकी का खून से लथपथ शव घर की छत पर पड़ा मिला। सुबह जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक बेकरी का काम करता था। ये भी पढ़ेंः बांदा शहर के व्यस्तम इलाके में छात्रा की गोली मारकर हत्या, सनसनी  बताया जाता है कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे...
फतेहपुर में भीषण हादसाः एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

फतेहपुर में भीषण हादसाः एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में हुए एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। इनमें परिवार की दुल्हन भी शामिल बताई जा रही है। यह हादसा रविवार रात हुसैनगंज-हथगाम मार्ग पर हुआ। बेटी को विदा कराकर ला रहे थे परिजन  बताया जाता है कि हुसैनगंज के गोपीपुर गांव निवासी राकेश पासवान की बेटी विमला की शादी बीती 25 फरवरी को जिले के ही हथगाम के नौरंगाबाद में रहने वाले धर्मेंद्र से हुई थी। बेटी को विदा कराकर राकेश बोलेरो गाड़ी से बीती रात करीब साढ़े 8 बजे परिवार के साथ घर लौट रहे थे। गाड़ी में चालक समेत करीब 15 लोग सवार थे। ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में ओवरलोड बालू लदे ट्रक का टायर फटने से रोडवेज सवार मां-बेटी समेत छह की मौत, 45 यात्री घायल बताते हैं कि रास्ते में बेला मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रिक...
भाजपा में शामिल हुईं इस क्रिकेटर की पत्नी, निभा सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा में शामिल हुईं इस क्रिकेटर की पत्नी, निभा सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल बड़े और नए चेहरों को अपने साथ जोड़ने में जुटे हैं। इसी क्रम में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा ने जामनगर में बीजेपी का दामन थामा है। वह गुजरात के कृषि मंत्री आरसी फलदू और सांसद पूनम माडम की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी ने किया गर्मजोशी से स्वागत  बीजेपी नेताओं ने पार्टी में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही रीवाबा को एक भगवा दुपट्टा भी भेंट किया। बताते चलें कि रीवाबा कुछ महीने पहले ही करणी सेना से जुड़ी थीं। वह बीते वर्ष अक्टूबर में करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष के रूप में शामिल हुई थीं। बता दें कि रीवाबा जडेजा ने दिल्ली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है और वह सिविल सर्विस में जगह बनाना चाहती थीं। रीवाबा की शादी रवींद्र जडेजा से 17 अप्रैल 201...
साक्षी महाराज बोले, 56 इंच के सीने वाला ही कर सकता है ऐसा बड़ा काम..

साक्षी महाराज बोले, 56 इंच के सीने वाला ही कर सकता है ऐसा बड़ा काम..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव/नवाबगंजः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह करोड़ महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए। अब पाइपलाइन के जरिये गैस देने जा रहे हैं। यह काम सिर्फ 56 इंच के सीने वाला ही कर सकता है। ये बातें उन्नाव के सांसद सच्चिदानंद हर साक्षी महाराज ने रविवार को कहीं। वह नवाबगंज ब्लाक की ग्रामसभा मद्दुखेड़ा में सांसद निधि से निर्मित सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे थे। ब्लाक प्रमुख ने दी योजनाओं की जानकारी    उनके साथ ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सिंह ने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग के लोगों का ख्याल रख रही है। उन्होंने वहां मौजूद सैकड़ों लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार देश के सभी गांवों को पक्की सड़कों का तोहफा देकर शहरों से जोड़ने का काम...
कानपुर के ‘बरसाना’ से उपयोगी पहल, अपार्टमेंट के गीले कूड़े से बनेगी जैविक खाद, आयुक्त ने किया शुभारंभ

कानपुर के ‘बरसाना’ से उपयोगी पहल, अपार्टमेंट के गीले कूड़े से बनेगी जैविक खाद, आयुक्त ने किया शुभारंभ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईआईटी की मदद से परिवर्तन संस्था ने एक उपयोगी एवं बेहद कारगर पहल की है। सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में घरों का गीला कूड़ा जैविक खाद बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। कानपुर के बरसाना अपार्टमेंट से इस दिशा में बड़ी पहल शुरू कर दी गई है। खुद कानपुर के आयुक्त संतोष शर्मा ने इस पहल का फीता काटते हुए उद्घाटन किया और दूसरों से भी इससे प्रेरणा लेने की अपील की। आयुक्त बोले, लोग लें प्रेरणा  बताते हैं कि स्वरूप नगर में आज बरसाना अपार्टमेंट में गीले कूड़े से उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर नगर आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि बरसाना अपार्टमेंट की यह पहल बेहद जरूरी होने के साथ ही उपयोगी भी है। ये भी पढ़ेंः कानपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय कपूर और उसके भाई विजय कपूर के घर ईडी का छापा कहा कि दूसरे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगो...
फोन पर हुई न जाने क्या बात, दौड़कर कुएं में जा कूदा और फिर ले गई मौत..

फोन पर हुई न जाने क्या बात, दौड़कर कुएं में जा कूदा और फिर ले गई मौत..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः फोन पर बात करते-करते न जाने क्या हुआ एक युवक को, भागकर कुएं में छलांग लगा दी। इसके बाद जबतक परिवार के लोग उसतक पहुंचे और बाहर निकाला, मौत उसे अपने साथ ले जा चुकी थी। जिले के थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुजरख में उमेश उर्फ बऊवा यादव (18) ने गाव के ही दूसरे मुहल्ले के कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक तीन भाइयों मे सबसे छोटा और अविवाहित था। उसकी मौत से पूरा का पूरा परिवार सदमे में है। उसके बड़े भाई अनिल ने बताया है कि अभी एक हफ्ते पहले राजकोट (गुजरात) से वह मजदूरी करके लौटा था। उसने यह भी बताया कि उमेश जब से आया था तभी से गुमशुम बैठा रहता था और किसी से ठीक से बातचीत भी नहीं करता था। गुजरात से लौटने के बाद से था गुमशुम   मृतक के पिता बड़कू यादव ने कहा कि उसने आज सुबह जानवरों के लिए उनके साथ मशीन में चारा भी कटवाया। फिर पिता चारा डालने चले गए। इसके बाद पता नहीं वह क...
लखनऊ में दुस्साहसिक वारदात, बदमाशों ने दो की हत्या कर ज्वैलरी शाप लूटी, दो अन्य की हालत गंभीर

लखनऊ में दुस्साहसिक वारदात, बदमाशों ने दो की हत्या कर ज्वैलरी शाप लूटी, दो अन्य की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में आपराधिक वारदातों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। बेखौफ बदमाशों ने शनिवार रात शहर के कृष्णानगर स्थित आरके ज्वैलर्स के यहां धावा बोलकर बिल्कुल फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाश लाखों के सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। बदमाशों की गोली से दुकान मालिक, एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया है कि बदमाश साढ़े चार लाख के जेवर ले गए हैं। बेखौफ ढंग से दिया वारदात को अंजाम  पुलिस सीसी कैमरे से मिले फुटैज की मदद से छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मामला कृष्णानगर स्थित आरके ज्वैलर्स का है। बताते हैं कि यहां पुलिस चौकी से ही चंद कदमों की दूरी पर ही सर्राफा की दुकान है। बताया जाता है कि वीआइपी रोड निवासी आरके ज्वेलर्स के मालिक राजीव गुप्ता ने रात पौने 10 बजे के आसपास दुकान की लाइट बंद ...
बीजेपी को झटकाः भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं सांसद सावित्री बाई फूले, पूर्व सपा सांसद राकेश सचान ने भी ‘हाथ’ थामा

बीजेपी को झटकाः भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं सांसद सावित्री बाई फूले, पूर्व सपा सांसद राकेश सचान ने भी ‘हाथ’ थामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा की सांसद सावित्री बाई फुले ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। बहराइच से सांसद हैं फूले बताते चलें कि सावित्रीबाई फुले यूपी के बहराइच जिले से भाजपा की सांसद हैं। इतना ही नहीं सांसद सावित्री बाई फूले के साथ ही पूर्व सांसद राकेश सचान ने भी समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इस मौके पर सांसद फुले ने कहा है कि बीजेपी की नीतियां दलित विरोधी हैं। कहा कि इसी कारण उन्होंने भाजपा को देश से हटाने का फैसला किया है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड के इस पूर्व मंत्री और 5 बार एमएलए रहे नेता ने घर वापसी कर भाजप...
जम्मू-कश्मीर में बीते 60 घंटे से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों में मुठभेड़ जारी, अबतक 5 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में बीते 60 घंटे से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों में मुठभेड़ जारी, अबतक 5 जवान शहीद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाड़ा जिले में बीते 60 से ज्यादा घंटों से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षाबल आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं लेकिन अबतक यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने आतंकी मारे गए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में अबतक 5 सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं। एक घर में छिपे हैं आतंकवादी  आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस मुठभेड़ में में सीआरपीएफ के 3 जवान और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार एक आतंकी जिसे मरा हुआ माना गया, उसने अंधाधुंध फायरिंग की। बताया जाता है कि आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के बाद कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों में मुठभेड़, दोनों ओर से गोलीबारी...
कानपुर ग्रीन पार्क में रेलवे अधिकारी-कर्मचारी मैत्री मैच में जमकर लगे चौके-छक्के, चेतन और फैजान चमके..

कानपुर ग्रीन पार्क में रेलवे अधिकारी-कर्मचारी मैत्री मैच में जमकर लगे चौके-छक्के, चेतन और फैजान चमके..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः रेल अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मैत्री मैच शनिवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ कार्यक्रम के अतिथि आईआरआईटीएम के डीन शैलेंद्र कपिल तथा उप जिलाधिकारी आरडी पाल, स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी ने किया। इस मैच में शामिल चार टीमों में ब्लू टीम की कप्तानी शैलेंद्र कपिल, ग्रीन टीम की कप्तानी आरएनपी त्रिवेदी, येलो टीम की कप्तानी जुबेर अंसारी तथा रेड टीम की कप्तानी मयंक ने निभाई। ग्रीनपार्क में मैच, चेतन सक्सेना को मैन द मैच फाइनल मैच में ग्रीन टीम ने पहले मैच खेला। इस दौरान ग्रीन टीम ने 12 ओवर में 1 विकेट खोकर 124 रन बनाएं। वहीं इस स्कोर का पीछा करते हुए ब्लू टीम ने 11 ओवर बिना विकेट खोए 125 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। ये भी पढ़ेंः अनोखा क्रिकेटः धोती-कुर्ता पहने खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के और संस्कृत में अंपायरों ने दी कमेंट्री  ब्लू...