Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

बांदा में ट्रेन से गिरी महिला ने सुशीला नाम और पता घाटमपुर बताकर दम तोड़ा

बांदा में ट्रेन से गिरी महिला ने सुशीला नाम और पता घाटमपुर बताकर दम तोड़ा

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक हादसे में एक महिला ट्रेन से नीचे आ गिरीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलावस्था में उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। चिकित्सकों ने उनकी जान बचाने का पूरा प्रयास किया। पूछने पर महिला बड़ी मुश्किल से अपना नाम सुशीला और पता घाटमपुर बना सकीं। शव का कराया पोस्टमार्टम  इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए घाटमपुर (कानपुर) पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि महिला की पहचान कराई जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि महिला किसी काम से गई होंगी और इसी दौरान ट्रेन से घर लौटते वक्त नीचे आ गिरी। ये भी पढ़ेंः जालौन में बेटी को शादी के बाद विदा कर दरोगा ने लगाई फांसी, मातम में...
कल कुछ अलग से नजर आएंगे चंदा मामा, गूगल ने भी बनाया डूडल, आप भी देखें..

कल कुछ अलग से नजर आएंगे चंदा मामा, गूगल ने भी बनाया डूडल, आप भी देखें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः वसंत पूर्णिमा गुरुवार को है और कल रात में आसमान का कुछ अलग ही नजारा होगा। दरअसल, कल पृथ्वी से करीब होने के कारण चांद रोजाना के मुकाबले आकार में थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। यह संयोग 19 साल बाद पड़ रहा है। इसे सुपर वार्म मून नाम दिया गया है। गूगल ने भी इस अवसर पर खास डूडल बनाया है। मालूम हो यह साल का तीसरा और आखिरी सुपरमून है। इससे पहले यह 21 जनवरी और 19 फरवरी को दिखाई दिया था। हालांकि, विश्व के कई देशों में इसका नजारा 20 मार्च की रात में दिखाई देगा, लेकिन भारत में यह 21 मार्च को नजर आएगा। हर सुपरमून को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। ये भी ऐसा ही सुपर मून है।  गूगल का खास डूडल   गूगल ने आज इसे लेकर डूडल (गूगल डूडल) बनाया है। इसमें एक फूल खिला दिखाई दे रहा है। जो वसंत की शुरुआत का प्रतीक बताया जा रहा है। ये भी पढ़ेंः सोशलमीडिया की दुनिया में प्रियंका गांधी की इंट्री, @priyan...
गोवा में 19 की बजाय 20 वोटों से बीजेपी ने साबित किया बहुमत, कांग्रेस केे दावे की निकली हवा..

गोवा में 19 की बजाय 20 वोटों से बीजेपी ने साबित किया बहुमत, कांग्रेस केे दावे की निकली हवा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज विधान सभा में बहुमत साबित कर दिया है। भाजपा सरकार के पक्ष में कुल 20 वोट पड़े। फिलहाल बीजेपी के समक्ष जो संकट था वह खत्म हो गया। बहुमत साबित करने के लिए 19 विधायकों की जरूरत थी और बीजेपी के पास कुल 21 विधायकों का समर्थन था, क्योंकि स्पीकर वोट नहीं डाल सकते हैं यही कारण है कि भाजपा सरकार के पक्ष में 20 वोट पड़े। इसके साथ ही कांग्रेस के उस दावे की भी हवा निकल गई है जिसमें उसने कहा था कि बीजेपी के पास बहुमत नहीं है और राज्यपाल से सरकार बनाने का न्यौता मांगा था। बहुमत साबित करने के लिए चाहिए 19 विधायक  बीजेपी ने दावा किया था कि उनके पास पूरा बहुमत है। मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से भाजपा के पास अभी 12 विधायक, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 3 विधायक, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के 3 और तीन निर्दलीय विधायक हैं यानी बीजेपी के पास कुल ...
बिहार की रार हुई पार, 9 सीटों पर कांग्रेस तैयार..

बिहार की रार हुई पार, 9 सीटों पर कांग्रेस तैयार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः बिहार में महागठबंधन पर मंडरा रहे संकट के बादल छंटते नजर आ रहे हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर मची रार थमती नजर आ रही है। फिलहाल ऐसी खबरें आ रही है कि कांग्रेस 11 के बजाए 9 सीट पर मान गई है लेकिन कांग्रेस अभी एक सीट के लिए जोर दे रही है। फिलहाल राहुल और तेजस्वी के मुलाकात के बाद इस पर मुहर लगेगी और जल्द ही सीटों का ऐलान कर दिया जायेगा। बिहार में जहां एनडीए क्षेत्र में चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है वहीं महागठबंधन में अब तक सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पायी है। कांग्रेस और जीतनराम मांझी की ज्यादा सीटों की मांग से बढ़ी थी रार  कांग्रेस और जीतनराम मांझी के ज्यादा सीटें मांगने की वजह से रार बढ़ गई थी। कांग्रेस 11 सीटों से कम पर समझौता करने को तैयार नहीं थी जिसकी वजह से सारा मामला उलझ गया था। फिलहाल सूत्रों के हवाले...
पूर्वोत्तर में भाजपा को तगड़ा झटका, दो मंत्रियों, 12 विधायकों समेत 15 ने छोड़ी पार्टी

पूर्वोत्तर में भाजपा को तगड़ा झटका, दो मंत्रियों, 12 विधायकों समेत 15 ने छोड़ी पार्टी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव-2019 का बिगुल फुंकने के साथ ही नेताओं का दल-बदल का सिलसिला भी जारी है। ऐसे में चुनावों से पहले पूर्वोत्तर में भाजपा को एक ओर बड़ा झटका लगा है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी के दो मंत्रियों के साथ 12 विधायकों समेत 15 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। मंगलवार को हुए इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में इन सभी ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल होने की घोषणा भी कर दी है। ऐसे में पूर्वोत्तर में भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चुनाव में टिकट न मिलना बना वजह   बताया जाता है कि ऐसा पार्टी द्वारा विधानसभा चुनावों में टिकट न मिलने के चलते हुआ है। बता दें कि बीजेपी ने अपनी पार्टी के राज्य महासचिव जारपुम गामलिन, पर्यटन मंत्री जारकर गामलिन, गृहमंत्री कुमार वाई और कई विधायकों को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद से पार्टी के भीतर नाराजगी भरी थी। बता दें कि र...
विकलांग और बुजुर्ग वोटरों की सुविधाओं को लेकर की चर्चा

विकलांग और बुजुर्ग वोटरों की सुविधाओं को लेकर की चर्चा

कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिलाधिकारी देवेंद्र पांडेय के निर्देश परॉ विकासखंड नवाबगंज कार्यालय स्थित स्व. रामनरेश विमल सभागार में ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने जरूरी बैठक की। इस बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण देव यादव के साथ विकासखंड के समस्त प्रधानाध्यापक और राजस्व विभाग के लेखपाल-कानूनगो आदि मौजूद रहे। मतदान दिवस को त्यौहार के रूप में मनाएंगे  ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने कहा कि विकलांग मतदाता तथा 80 वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाताओ को पोलिंग बूथ तक लाने तथा ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। कहा कि समस्त कर्मचारी विकासखंड के प्रत्येक गांव जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे। ये भी पढ़ेंः प्रियंका गांधी ने दिया भड़के माया-अखिलेश को कुछ ऐसा जवाब.. वहीं ब्लॉक प्रमुख ने एडीओ पंचायत प्रवीर दुबे के निर्देशित किया कि 29 अप्रैल मतदान दिवस को एक त्यौहार के रूप में मनाते हुए प्रत्येक पोलिंग ...
सीएम योगी बोले, दो साल में यूपी में नहीं हुआ एक भी दंगा

सीएम योगी बोले, दो साल में यूपी में नहीं हुआ एक भी दंगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रेस कांफ्र्रेंस की। इस अवसर पर योगी सरकार ने दो साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए एक बार फिर सपा-बसपा पर निशाना साधा है। योगी ने कहा कि दोनों सरकारों में घोटालों का लम्बा दौर चला है। वहीं अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ, जबकि पुलिस ने मुठभेड़ में 73 अपराधियों को मार गिराया। कहा, पहले बीमारू राज्य था यूपी  योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की गिनती बीमारू राज्यों में होती थी, लेकिन अब प्रदेश की तस्वीर बदली है। मालूम हो कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को सूबे की सत्ता संभाली थी। अपने दो साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10...
प्रियंका गांधी ने दिया भड़के माया-अखिलेश को कुछ ऐसा जवाब..

प्रियंका गांधी ने दिया भड़के माया-अखिलेश को कुछ ऐसा जवाब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बसपा प्रमुख मायावती और अखिलेश के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि हम किसी को परेशान नहीं करना चाहते। हमारा एक ही मकसद है, बीजेपी को हराना। दरअसल सोमवार को मायावती और अखिलेश यादव ने कांग्रेस के सात सीट छोडऩे के ऐलान के बाद ट्वीट कर कहा था कि उनका कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं है। मायावती ने बड़े सख्त लहजे में यह बात कही थी। माया-अखिलेश ने की थी तीखी प्रतिक्रिया  दरअसल, बीते लोकसभा चुनावों 2014 में एक भी सीट न पाने वाली माया का पूरी तरह से पत्ता गुल हो गया था। यहां तक कि राज्यसभा में जाने तक के लाले पड़ गए थे। इस बार सपा के साथ गठबंधन के कारण मायावती अति आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। ऐसा ही कुछ हाल अखिलेश यादव का भी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तीन दिन के लिए गंगा यात्रा पर है। गंगा यात्रा के दौरान उन्होंने बसपा सुप्रीमो माय...
गोवा में कांग्रेस के हाथों सत्ता छीनने के डर से भाजपा ने दिए दो डिप्टी सीएम भी, पार हुई चुनौती..

गोवा में कांग्रेस के हाथों सत्ता छीनने के डर से भाजपा ने दिए दो डिप्टी सीएम भी, पार हुई चुनौती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर चल रही बहस के बीच आखिरकार देर रात बीजेपी युवा नेता प्रमोद सावंत ने मुख्यमंत्री की शपथ ली। दरअसल पर्रिकर के निधन से बीजेपी के सामने सहयोगी दलों को मनाने के साथ अपने विधायकों को भी बचाने की चुनौती थी। हालांकि बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब हो गई है लेकिन विधानसभा में बहुमत साबित करने की परीक्षा बाकी है। 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में 2017 में चुनाव हुए थे, जब बीजेपी बहुमत से दूर थी और गठबंधन के सहारे सत्ता में आई थी लेकिन, मनोहर पर्रिकर के निधन से बीजेपी को बड़ा झटका लगा था। नए सीएम के साथ 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ  उनके उत्तराधिकारी को चुनने के लिए पूरे दिन बैठकों का दौर चला। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी ने कई बैठकें कीं। तब जाकर रात दो बजे बीजेपी के युवा ...
कानपुर में अधिवक्ताओं ने किया अध्यक्ष दिनेश शुक्ला का स्वागत-सम्मान

कानपुर में अधिवक्ताओं ने किया अध्यक्ष दिनेश शुक्ला का स्वागत-सम्मान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः दि लॉयर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिनेश शुक्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शैलेंद्र शुक्ला को 39 वोटों से हराकर विजय प्राप्त की। दिनेश शुक्ला को 1061 वोट व शैलेन्द्र शुक्ला को 1022 वोट मिले। वहीं श्याम नारायण सिंह को 587, रवींद्र शर्मा को 534, रमाकांत अवस्थी को 191, वीरेंद्र सिंह वीरे को 189 मत प्राप्त हुए। 39 वोटों से दर्ज कराई जीत  दिनेश शुक्ला ने आज कचहरी प्रांगड़ में घूमकर सभी अधिवक्ताओं का आभार प्रकट किया। कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र द्विवेदी व पूर्व महामंत्री अनूप कुमार द्विवेदी, उपेंद्र अवस्थी, दिनेश शुक्ला, गुलाम रब्बानी, विश्वनाथ गुप्ता, बलजीत यादव, चेतना मिश्रा, स्वर्णा मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव, अश्वनी गुप्ता आदि ने श्री शुक्ला का भव्य स्वागत किया। ये भी पढ़ेंः प्रियंका का मोदी पर तंज- अमीरों के होते हैं चौकीदार...