Tuesday, October 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदाः एक साल पहले हुई थी शादी, अब दोनों ने खाया जहर

बांदाः एक साल पहले हुई थी शादी, अब दोनों ने खाया जहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः परिवार में तल्ख होते आपसी रिश्ते अनहोनी का कारण बनते जा रहे हैं। बांदा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी ने जहर खा लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिवार के अन्य लोगों को जानकारी हुई तो दोनों को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। वहां दोनों को भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि समय पर इलाज मिलने से दोनों की जान बच गई। सुबह तक उनकी हालत में सुधार आ गया। इसके बा परिवार के लोग उनको लेकर घर चले गए। समय पर इलाज से बची दोनों की जान बताया जाता है कि मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के चुन्ना का पुरवा गांव से जुड़ा है। वहां रहने वाले अंकित (22) पुत्र पप्पू की लगभग डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। बताते हैं कि बीती रात अंकित की अपनी पत्नी सीमा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों बुरी तरह से झगड़ पड़े। इसके बाद नाराज ह...
महोबाः थाने में दरोगा बेटे की आत्महत्या की खबर सुन बीमार मां ने भी दम तोड़ा

महोबाः थाने में दरोगा बेटे की आत्महत्या की खबर सुन बीमार मां ने भी दम तोड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महोबा शहर कोतवाली के सरकारी बैरक में मार्निंग वाक से लौटे एक हेड मोहर्रर ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि हेड मोहर्रर चार माह बाद सेवानिवृत होने वाले थे। इसलिए उनपर कोई काम का दवाब भी नहीं था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बेटी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं मां उधर, खबर आ रही है कि उनकी मौत की खबर सुनकर उनकी मां जगरानी (85) ने भी सदमे में दम तोड़ दिया है। बताते हैं कि उनकी मां इस वक्त बीमार चल रहीं थीं। उधर, उप निरीक्षक को छुट्टी न मिलने की भी चर्चा है। हालांकि, पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने ऐसी किसी भी बात से इंकार किया है। कानपुर के थे मूल निवासी, 4 माह बाद रिट...
बांदा में गौशाला में करंट से 21 गौवंश मरे-10 झुलसे, प्रशासन में हड़कंप

बांदा में गौशाला में करंट से 21 गौवंश मरे-10 झुलसे, प्रशासन में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक गोशाला पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे वहां मौजूद 21 मवेशियो की करंट की चपेट में आकर दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी हीरालाल घटना के बाद खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी हीरा लाल ने कहा है कि घटना बेहद दुखद है।लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना जिले के खप्टिहाकला क्षेत्र की है। प्रशासन ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए तेजी से जांच शुरू कर दी है। साथ ही सभी गोवंशों को दफना दिया गया है। डीएम-एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे बताया जाता है कि जिले के खप्टिहाकला क्षेत्र में स्थित गौशाला के उपर से बिजली के तार निकले हैं। यह गौशाला खप्टिहाकला में हैं। वहां अन्ना मवेशियों को भी रखा गया है। आज शुक्रवार सुबह अचानक विद्युत तार टूटकर जमीन पर...
बांदा में ठंड के चलते 1 से 8 तक के स्कूलों में दो दिन छुट्टी

बांदा में ठंड के चलते 1 से 8 तक के स्कूलों में दो दिन छुट्टी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार शाम से मौसम के अचानक करवट बदलने और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (बांदा) की ओर से स्कूलों में अवकाश की मांग की गई। इस संबंध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को 3 और 4 जनवरी को छुट्टी की मांग को लेकर एक पत्र सौंपा गया। इसपर बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से अवकाश का आश्वासन देते हुए जिलाधिकारी हीरा लाल से निर्देश प्राप्त करने की बात कही। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएस ने सौंपा ज्ञापन देर शाम छुट्टी के आदेश जारी हो गए। प्रशासन ने 3 और 4 जनवरी के लिए छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं। इन दो दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। भीषण शीत लहर में जिला प्रशासन का फैसला शाम को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर विचार करते हुए जिलाधिकारी हीरालाल ने शीतलहर को लेकर 3 और 4 जनवरी को अवकाश की घोषणा कर दी गई। बताया जाता है कि अब बां...
बांदा में कुछ देर पहले पुराने विवाद में युवक को गोली मारी

बांदा में कुछ देर पहले पुराने विवाद में युवक को गोली मारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुराने विवाद में अभी कुछ देर पहले एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि, पुलिस मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की बात कह रही है। वहीं घायल पक्ष के लोग विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कह रहे हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के चटगन गांव में गुरुवार शाम प्रमोद (25) पुत्र शिवमोहन को गुरुवार शाम को गोली मार दी गई। गोली युवक के हाथ में लगी है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती बताते हैं कि उसे घर लौटते वक्त रास्ते में गोली मारी गई है। गोली की आवाज पर आसपास के लोगों का ध्यान उस ओर गया तो घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। प...
बांदा में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की ‘व्यापार बचाओ रथ यात्रा’ का जोरदार स्वागत

बांदा में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की ‘व्यापार बचाओ रथ यात्रा’ का जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की राष्ट्रव्यापी व्यापार बचाओ रथ यात्रा आज गुरुवार को बांदा जिले में पहुंची। यहां शहर में पहुंचने पर व्यापारियों ने पदाधिकारियों का जगह-जगह जोरदार ढंग से स्वागत किया। रथ यात्रा भ्रमण के दौरान ई-व्यापार के विरोध में नारे गूंजते रहे। नगर भ्रमण के बाद रथ यात्रा व्यापारियों की सभा में तब्दील हो गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश के विकास में 35 फीसदी भागीदारी के बाद भी खुदरा व्यापारियों की सुनवाई नहीं हो रही। खुदरा व्यापारियों की दिक्कतें दिन-पर-दिन बढ़ती जा रही हैं। किसी भी दशा में देश में आनलाइन शॉपिंग मंजूर नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले-आनलाइन शॉपिंग मंजूर नहीं राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता की अगुवाई में निकाली जा रही राष्ट्रव्यापी व्यापार बचाओ रथ यात्रा आज तिंदवारी रोड से शहर सीमा में दाखिल ...
बांदा में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

बांदा में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सड़क पर काल बनकर दौड़ रहे खनन के ट्रक लोगों की अकाल मौत का कारण बनते जा रहे हैं। खनन की बालू लादने जल्दबाजी में अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ने वाले इन ट्रकों की चपेट में आकर आए दिन लोग काल के गाल में समा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में शाम को बालू लादने जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। एक युवक ने बांदा जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा किशोर बालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों ने एमपी बार्डर पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं। मध्य प्रदेश के बरुआ गांव का था मृतक मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना अंतर्गत बरुआ गांव में रहने वाला प्रमोद (18) पुत्र जगत निषाद बुधवार शाम बाइक से परेई गांव जा रहा था। इसी दौरान बरुआ गांव से तकरीबन डेढ़ क...
बांदा में केन पुल से गिरकर युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

बांदा में केन पुल से गिरकर युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के कंचनपुरवा मुहल्ले के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में भूरागढ़ के पास केन नदी पुल से नीचे गिरने से मौत हो गई। माना जा रहा है कि युवक ने खुद नदी में छलांग लगाई। हालांकि, मृतक के चाचा ने मुहल्ले के ही युवकों पर भतीजे को पुल से नीचे फेंककर हत्या का आरोप लगाया है। शव को आज नदी के पानी में उतराता देखने के बाद घटनाक्रम का खुलासा हुआ है। घर के बाहर खेलते वक्त निकल गया था युवक मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। बताया जाता है कि युवक घर के बाहर खेलते समय बुधवार शाम को घर से निकल गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में उसका शव अगले दिन गुरुवार को ...
चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त बने गौरव दयाल, सीतापुर-कानपुर में भी..

चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त बने गौरव दयाल, सीतापुर-कानपुर में भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त के सेवानिृत हो गए हैं। उनके स्थान पर नए आयुक्त कार्यभार संभालने आ रहे हैं। वहीं बांदा जिले के सिटी मजिस्ट्रेट का तबादला हो गया है। चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त शरद कुमार सिंह के सेवानिवृत होने के बाद उनकी जगह अब नए आयुक्त कार्यभार ग्रहण करने आ रहे हैं। एक दिन पहले बुधवार को शासन ने जिन 22 आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है। उनमें चित्रकूटधाम मंडल के नए आयुक्त गौरव दयाल का स्थानांतरण भी कानपुर से यहां किया गया है। पूर्व आयुक्त बीती 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो चुके हैं। जल्द कार्यभार संभालेंगे नए आयुक्त शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गौरव दयाल को चित्रकूटधाम मंडल का आयुक्त नियुक्त किया है। वह अबतक प्रभारी आयुक्त एवं निदेशक, एमडी राज्य वस्त्र निगम के पद पर कानपुर में तैनात थे। वह 2004 के आईएएस हैं। इससे पहले कई मंडलों में आयुक्त रह चुके हैं। शासन ...
बांदाः स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में हुई कांटे की टक्कर

बांदाः स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में हुई कांटे की टक्कर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः खिलाड़ी नीरज सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत बांबेश्वर ट्रैकर्स ने सैंड डायमंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। शानदार प्रदर्शन के लिए वह मैन आफ दी मैच चुने गए। उधर, शुक्रवार को नवाब टैंक वेब्स और भूरागढ़ राइडर्स के बीच लीग मैच खेला जाएगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित बांदा प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के 9वें लीग मैच में सैंड डायमंड ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। नीरज की घातक गेंदबाजी ने उड़ाए होश इसके बाद निर्धारित 20 ओवर में 140 रनों का स्कोर खड़ा किया। मोहित सिंह ने 30 और मनोज रैकवार ने 28 रनों का योगदान दिया। बांबेश्वर ट्रैकर्स के बालर नीरज सिंह ने चार ओवर में 22 रन देकर पांच खिलाड़ियों को आउट किया। बीपीएल सीजन-3 में पांच विकेट प्राप्त करने वाले वह एक मात्र ग...