बांदाः दामाद ने ससुराल में खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम, हादसे में दो गंभीर
समरनीति न्यूज, बांदाः एक युवक ने अपनी ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी रंजीत सिंह (27) ने तिंदवारी थाना क्षेत्र के कुरसेजा गांव में अपना घर बनवाया है। वहीं परचून की दुकान करके अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी शादी तिंदवारी थाने की ही गोखरही गांव में हुई थी।
कारण नहीं बता सके ससुरालीजन
गुरुवार को रंजीत सिंह बांदा से गेहूं लेकर अपनी ससुराल गोखरही पहुंचा था। वहां पर उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी मनी...









