Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदाः पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व कांग्रेस विधायक रामेश्वर भाई

Former Banda Congress MLA Rameshwar Bhai was cremated

समरनीति न्यूज, बांदाः 27 साल तक कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे तथा पूर्व विधायक रामेश्वर भाई पंचतत्व में विलीन हो गए। बताते चलें कि 80 वर्षीय रामेश्वर भाई का बीती 3 जनवरी को बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन को जिले में कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। उनकी अंत्यष्टि में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी एवं अन्य पार्टियों के लोग शामिल हुए। जिला कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा का भी आयोजन किया गया। उनका अंतिम संस्कार यहां मुक्तिधाम में हुआ।

3 जनवरी को बीमारी के चलते हुए था निधन

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, शिवबली सिंह, बालकुमार पटेल, दलजीत सिंह, प्रद्युम्न दुबे लालू, बी लाल, गजेंद्र सिंह पटेल, शिवमंगल निषाद, मोहम्मद इदरीश, राजेश गुप्ता, किशनबाबू गुप्त, राजकुमार गर्ग, भगवानदीन गर्ग, अशरफ उल्ला, सरीफ वहीद, धीरेंद्र पांडे, काशीबाबू, राजनारायण पटेल, संजय ठाकुर आदि कांग्रेसियों ने दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़ेंः फेसबुक पर प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेसियों के प्रदर्शन के बाद आरोपी पर मुकदमा

कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामेश्वर भाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इमत्याज खान ने कहा कि रामेश्वर भाई बेदाग, स्वच्छ छबि के नेता थे। उन्होंने पूरी जिंदगी जनहित की राजनीति की एवं सद्भाव भाईचारा बढाने में अपना सक्रिय अमूल्य योगदान दिया। उनके निधन से बांदा ने एक जननेता खो दिया। विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के पितामह एवं नवयुवकों के प्रेरणा श्रोत भाई रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा शनिवार को पंचतत्व में बिलीन हो गए। वह स्व. इंदिरा गांधी व स्व. राजीव गांधी के करीबी माने जाते थे।

ये भी पढ़ेंः बांदा के समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार बीडी गुप्ता का निधन