Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कुछ देर पहले पुराने विवाद में युवक को गोली मारी

Husband shoots wife, injured woman in Banda Kanpur Refer
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः पुराने विवाद में अभी कुछ देर पहले एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि, पुलिस मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की बात कह रही है। वहीं घायल पक्ष के लोग विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कह रहे हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के चटगन गांव में गुरुवार शाम प्रमोद (25) पुत्र शिवमोहन को गुरुवार शाम को गोली मार दी गई। गोली युवक के हाथ में लगी है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती है।

घायल जिला अस्पताल में भर्ती

बताते हैं कि उसे घर लौटते वक्त रास्ते में गोली मारी गई है। गोली की आवाज पर आसपास के लोगों का ध्यान उस ओर गया तो घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों से उनका गत् दिवस रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। उसी रंजिश में दूसरे पक्ष ने वारदात की है। परिजनों का आरोप है कि उसी विवाद में शामिल दूसरे पक्ष के लोगों ने आज उनपर हमला किया है। उधर, देहात कोतवाली प्रभारी का कहना है कि गोली लगने से युवक घायल हुआ है। यह बात सही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि घटना संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की ‘व्यापार बचाओ रथ यात्रा’ का जोरदार स्वागत

ये भी पढ़ेंः चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त बने गौरव दयाल, सीतापुर-कानपुर में भी..