Tuesday, July 21सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

कौन बना आपके जिले का कांग्रेस जिलाध्यक्ष!पढ़िए सूची-कांग्रेस का मिशन यूपीः प्रदेश के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

कौन बना आपके जिले का कांग्रेस जिलाध्यक्ष!पढ़िए सूची-कांग्रेस का मिशन यूपीः प्रदेश के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अपना मिशन तेज कर दिया है। कांग्रेस ने सभी जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है जिसे मिशन यूपी के तौर पर देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले ही अजय कुमार लल्लू को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद जिलों के अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है। वहीं प्रियंका गांधी की सक्रियता भी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अपनी पूरी ताकत 2022 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए लगा रही है। तेजी के साथ पार्टी ने अपने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। जिले/शहर का नाम - नियुक्त हुए अध्यक्ष का नाम बांदा - राजेश दीक्षित। झांसी - भगवान दास कोरी। जालौन - अनुज मिश्रा। ललितपुर - बलवंत सिंह राजपूत। हमीरपुर - नीलम निषाद। चित्रकूट - कौशल पटेल। फतेहपुर - अखिलेश पांडेय। महोबा - तुलसीदास लोधी। कौशांबी - अरुण कुमार विद्यार्थी। अयोध...
बांदा में हुए हादसे में एमपी के महंत की मौत, चालक घायल

बांदा में हुए हादसे में एमपी के महंत की मौत, चालक घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः मंगलवार तड़के सुबह पेड़ से बुलेरो गाड़ी टकराने से उसमें बैठे इंदौर आश्रम के महंत नागाबाबा शांतिपुरी जी महाराज की मौत हो गई। यह हादसा खुहरंड चौकी के पास हुआ। हादसे में महंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बड़ोदिया करा गांव में रहने वाले शांतिपुरी जी महाराज (65) पुत्र बाल पुरी ने वर्ष 2001 में कनाडिया रोड पर आश्रम की स्थापना की थी। इसके बाद उन्हें नागा बाबा साधु की उपाधि भी मिली। पयामती आनंद अखाड़ा की देख-रेख भी शांतिपुरी महाराज ही करते थे। मंगलवार तड़के सुबह हुआ हादसा मंगलवार रात को वह अपने चालक राहुल (30) निवासी कनाडिया रोड आश्रम के साथ चित्रकूट जा रहे थे। चित्रकूट से महंत को अयोध्या जाना था। उनकी तेज रफ्तार बोलेरो आज तड़के सुबह अतर्रा रोड स्थित खुरहंड चौकी के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा ट...
बांदा में कलयुगी पिता ने मासूम बेटी को केन नदी में फेंका, फिर घर फूंका

बांदा में कलयुगी पिता ने मासूम बेटी को केन नदी में फेंका, फिर घर फूंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक सनसनीखेज घटना में एक कलयुगी पिता ने अपनी छह वर्षीय मासूम बेटी को पत्नी से विवाद के बाद पुल से केन नदी नदी में फेंक दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। इतना ही नहीं वापस लौटे पिता ने मिट्टी का तेल छिड़क मकान को भी आग लगा दी। आग से मकान और गृहस्थी जलकर खाक हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमीरपुर जिले के भरूवा सुमेरपुर थानांतर्गत धुंधपुर गांव निवासी शिवपूजन का सोमवार की रात अपनी पत्नी से विवाद हो गया। पुलिस ने दबोचा, बच्ची का शव बरामद विवाद के बाद वह अपनी छह वर्षीय पुत्री रजनी और 13 वर्षीय पुत्र अंकुश को बाइक पर बैठा कर घुमाने के बहाने घर से निकल गया। इसके बाद बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के केन नदी पुल पर पुत्री रजनी को जिंदा केन नदी में फेंककर लौट गया। बच्ची की पानी में डूबकर मौत हो गई...
मऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी-बुंदेलखंड के युवाओं को अब मिलेगा रोजगार

मऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी-बुंदेलखंड के युवाओं को अब मिलेगा रोजगार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां मऊ में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच मऊ कस्बा स्थित लालता रोड चौराहा के पास आयोजित जनसभा स्थल पर जैसे ही मुख्यमंत्री पहुचे, यहां उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने इस क्षेत्र को डकैतों की भूमि बना दिया था। विकास का रुपया लूटा जा रहा था। कहा कि अब हमारी सरकार में चित्रकूट का पूर्ण दस्युमुक्त होना खुद में बड़ी बात है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब बुंदेलखंड से युवा पलायन नहीं करेंगे, बल्कि डिफेंस कॉरिडोर में फाइटर प्लेन बनने शुरू होंगे। कहा, 6 घंटे पहुंचेंगे दिल्ली इससे बुंदेलखंड का विकास भी होगा और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। मंगलवार दोपहर मानिकपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मऊ कस्बे में जनसभा को संबोधित कर रहे सीएम योगी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम...
झांसी में दुकान में आग लगने से 1 परिवार के 4 की जलकर मौत, 1 गंभीर

झांसी में दुकान में आग लगने से 1 परिवार के 4 की जलकर मौत, 1 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/झांसीः जिले में मंगलवार सुबह हुई एक दर्दनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक किराना स्टोर की दुकान में धमाके के साथ लगी आग में जिंदा जलकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला, एक बुजुर्ग और एक बच्ची शामिल है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। चार लोगों को बचा लिया गया है। चारों मकान की छत पर सो रहे थे। सभी को सीढ़ी से नीचे उतारा गया। स्थानीय लोग जता रहे साजिश की आशंका घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्टसर्किट को माना जा रहा है लेकिन मौके के हालात किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। बताया जाता है कि झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दयाराम कॉलोनी में स्थित कुमुद किराना स्टोर में अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई। ...
बांदा में रोडवेज बस-ट्रक की टक्कर में 8 घायल, एक कानपुर रेफर

बांदा में रोडवेज बस-ट्रक की टक्कर में 8 घायल, एक कानपुर रेफर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में आठ यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना की वजह से नेशनल हाईवे पर आधा घंटा तक आवागमन ठप रहा। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मार्ग साफ कराकर यातायात बहाल कराया। फतेहपुर डिपो की बस सोमवार को सुबह सवारियां लेकर यहां आ रही थी। नेशनल हाइवे पर सोमवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना बांदा-टांडा नेशनल हाइवे स्थित तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। बस सवार घायलों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बेंदाघाट चौकी पुलिस भी पहुंचे पर पहुंची। ये भी पढ़ेंः कानपुर में पति ने की पत्नी और प्र...
महोबा में युवक की गोली मारकर हत्या, मछली पालन बना कारण

महोबा में युवक की गोली मारकर हत्या, मछली पालन बना कारण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः एक युवक की मछली चोर पकड़वाने के नाम पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। बताते हैं कि हत्या का कारण मछली पकड़ने को लेकर विवाद है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के बिलखी गांव निवासी मृतक हरिशचंद्र बीती रात अपने घर पर मौजूद था। घर से बुला ले जाकर वारदात इसी दौरान महाप्रसाद कुशवाहा उनके घर आया और बोला, तालाब में मछली चोरी हो रही है और अगर चोरों को पकड़ना है तो चलो। बताते हैं कि तालाब में समिति द्वारा मछली पालन होता है जिसमें हरिशचंद्र भी सदस्य था। वह तुरंत ही चोरों को पकड़ने निकल पड़ा। मृतक के चचेर भाई महेश ने बताया कि जैसे ही तालाब के किनारे की तरफ पहुंचे तभी सामन...
बांदा में पंचायत लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बांदा में पंचायत लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः क्षेत्र पंचायत कार्यालय में कार्यरत लिपिक संजय निगम की दुर्घटना बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस उनकी मौत को आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि तहसील अतर्रा निवासी दादू बाबू निगम स्थानीय क्षेत्र पंचायत कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक पद पर तैनात थे जिनकी सन 2018 में मौत हो गई थी। शराब का लती था मृतक बताते हैं कि मृत आश्रित कोटे से संजय निगम (30) को पिता की जगह पर नौकरी मिल गई। वह सरकारी आवास में पत्नी रोली (27) व पुत्र मयंक (6) व माही (2) के साथ रहते थे। बताया जाता है कि संजय शराब का लती था और पत्नी-बच्चों से मारपीट करता था। इसलिए पत्नी छोड़कर मायक चली गई थी। वहीं रहने भी लगी थी। बताते हैं कि शनिवार को संजय कमासिन से दोपहर 2 बजे पत्नी को लेकर नश...
बांदा में ससुराल पहुंचे पति ने की पत्नी की हत्या, चाकू से कई प्रहार

बांदा में ससुराल पहुंचे पति ने की पत्नी की हत्या, चाकू से कई प्रहार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शनिवार दोपहर एक व्यक्ति ने जिले में स्थित अपनी ससुराल आकर पत्नी की चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। हत्यारोपी अपने भाई के साथ ससुराल पहुंचा था और हत्या करने के बाद मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि पति-पत्नी में कई महीनों से विवाद चल रहा था और बीते करीब 5 महीने से महिला अपने मायके में रह रही थी। देहात कोतवाली के महोखर में दिनदहाड़े वारदात बताया जाता है कि देहात कोतवाली के महोखर गांव में पूनम (23) की शादी कमलेश निवासी खजुराहो (छतरपुर) के साथ हुई थी लेकिन आपसी अनबन के कारण पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। पति चाहता था कि पत्नी उसके साथ रहे। इसलिए उसे साथ ले जाना चाहता था लेकिन पत्नी उसकी खराब आदतों की वजह से साथ नहीं जाना...
बांदा में बाइक फिसलने से साले-बहनोई की मौत

बांदा में बाइक फिसलने से साले-बहनोई की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में शुक्रवार देर शाम हुए हादसे में साले-बहनोई की मौत हो गई। यह हादसा बाइक फिसलने के कारण हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बीती देर शाम हुआ हादसा बताया जाता है कि शुक्रवार देर शाम मटौंध थाना क्षेत्र के गांव भुरेंडी के पास सड़क बाइक से जीजा-साले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में बहनोई चुनवाद (35) व उनका साला जालपा (20) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया है कि दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि दोनों बाइक से कहीं रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी द...