Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में नए कांग्रेस शहर अध्यक्ष का पार्टी कार्यालय में स्वागत

news congress city president congress party office in Banda
कांग्रेस कार्यालय में नए शहर अध्यक्ष का स्वागत करते नेतागण।

समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां कांग्रेस पार्टी कार्यालय में नए शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद शहर अध्यक्ष ने कहा कि वह पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। कहा कि शहर में प्रत्येक वार्ड कमेटी का पुर्नगठन किया जाएगा। बूथ स्तर तक की कमेटियां बनाकर कांग्रेस को मजबूत बनाया जाएगा। महिलाओं का संगठन तैयार किया जाएगा। साथ ही सदस्यता भर्ती अभियान चलाकर गली-गली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा। कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी।

संगठन की मजबूती पर दिया जोर

इस मौके पर कांग्रेस जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उम्मीद जताई कि शहर अध्यक्ष मजबूत संगठन खड़ा करेंगे। इस दौरान हुई बैठक का संचालन राजेश कुमार गुप्त ने किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रद्युम दुबे लालू ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए हर जरूरी प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सचिव हरदीपक निषाद, अखिलेश शुक्ल, राजबहादुर गुप्त, मो. इदरीश, देवेंद्र सोनू, सद्दाम खान, निजाम शाह, अब्दुल शईद, शकुन्तला, रामप्रसाद त्रिपाठी, रामजी तिवारी, आफताब भाई, अमित तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, अशरफ उल्ला, बीरेन्द्र तिवारी, धीरू पाण्डेय, सैय्यद अल्तमश, संजय द्विवेदी, आदित्य पांडे, धीरेंद्र पटेल, अशोक चौहान, रेखा वर्मा, राजबहोर शिवहरे आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः फेसबुक पर प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेसियों के प्रदर्शन के बाद आरोपी पर मुकदमा 

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में प्रियंका गांधी से धक्का-मुक्की, बोलीं-महिला पुलिसकर्मी ने गला भी दबाया